Budget 2026: बजट 2026 में शिक्षा पर खर्च बढ़ा, किन स्टूडेंट्स को फायदा, कौन निराश?
Union Budget 2026 highlights, Education Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र को अब तक की सबसे बड़ी रकम 1,39,289 करोड़ रुपये (करीब 1.39 लाख करोड़)मिली है जो पिछले साल के 1.28 लाख करोड़ से करीब 8-9% ज्यादा है.स्कूल एजुकेशन पर 83,562 करोड़ और हायर एजुकेशन पर 55,727 करोड़ का आवंटन हुआ. नए कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, कंटेंट लैब्स और स्किलिंग प्रोग्राम्स की घोषणाएं हैं.
बजट में महंगाई को नियंत्रण करने पर फोकस...देखिए पीएम मोदी बजट पर क्या-क्या बोले?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. जिसमे काफी अहम मुद्दों को रखा गया. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी बात रखी. उन्होने कहा आज पेश हुआ बजट 2026 महिलाओं और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश करके नया रिकॉर्ड बनाया. यह बजट आर्थिक विकास, अवसरों और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है. बजट में फिस्कल डेफिसिट कम करने, महंगाई नियंत्रित करने और हाई ग्रोथ को संतुलित करने के उपाय शामिल हैं. भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की दिशा में यह बजट एक अहम कदम है. मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए कई योजनाओं का रोडमैप पेश किया गया है. इसमें बायो फार्मा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं. एमएसएमई को चैंपियन बनाने पर भी जोर दिया गया है. इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं, जैसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, हाई स्पीड रेल, वाटरवेज का विस्तार और म्युनिसिपल बॉन्ड्स को बढ़ावा. बजट में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है. छात्राओं के लिए नए हॉस्टल, महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स का समर्थन और युवा उद्यमियों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं. कृषि, डेयरी और फिशरीज सेक्टर को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. नारियल, काजू, कोको और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






