Responsive Scrollable Menu

Explainer: रियलिटी शोज पर क्यों लगा रहे मेकर्स दांव? ऑडियंस की पसंद और कमाई के पीछे क्या है पूरा गेम

Why Makers Betting on Reality shows? आज के समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में रियलिटी शोज का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. अब टीवी और ओटीटी पर सिर्फ फिक्शन  स्टोरी नहीं दिखाई जातीं, बल्कि डांस, सिंगिंग, बिजनेस, कुकिंग, एडवेंचर, माइंड गेम और रिलेशनशिप से जुड़े रियलिटी शोज ऑडियंस खूब देख रही है. जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, सोनी व कलर्स जैसे प्लेटफॉर्म और चैनल इस फॉर्मेट पर बड़ा दांव लगा रहे हैं. इसकी वजह पॉपुलैरिटी के साथ प्रोडक्शन, ऑडियंस और कमाई का पूरा सिस्टम है.

रियलिटी शोज का दायरा लगातार बढ़ रहा

आज रियलिटी शो का मतलब सिर्फ डांस या सिंगिंग शोज नहीं है. करण चौहर का द ट्रेटर्स धोखे, चालाकी और साइकोलॉजिकल गेम पर बेस्ड हैं. बिग बॉस टीवी और ओटीटी दोनों पर खूब देखा जाता है. बिग बॉस ओटीटी पर करीब 5 महीने तक कंटेंट देता है. वहीं, शार्क टैंक इंडिया ने आम ऑडियंस के बीच इक्विटी, वैल्यूएशन और बिजनेस पिच  शब्दों को आम किया. लाफ्टर शेफ में कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी को भी दिखाया जा रहा है. जहां ऑडियंस स्टार्स की नोकझोंक को देखना पसंद करते हैं. इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी एडवेंचर और स्प्लिट्सविला रिलेशनशिप ड्रामा के लिए जाने जाते हैं. इनकी चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर होती रहती है. 

मेकर्स को इन शोज से क्या फायदा मिल रहा

मेकर्स की रियलिटी शो पर दांव लगाने की बड़ी वजह इसका मॉडल है. दरअसल, किसी फिक्शन सीरीज या फिल्म में स्क्रिप्ट, एक्टर्स की डेट्स, लोकेशन, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन  पर  काफी समय लगता है. वहीं, दूसरी तरफ रियलिटी शो का सेट पहले से तैयार रहता है. बिग बॉस का घर हो या शार्क टैंक का सेट, शूटिंग पूरे शो के दौरान एक जगह की जाती है.  करीब 30 से 40 दिनों की शूटिंग में तीन से चार महीने का कंटेंट तैयार किया जा सकता है. जिससे काफी समय बचता है. 

स्टोरी लिखने की नहीं पड़ती जरूरत

फिक्शन शो में स्टोरी आगे बढ़ाने के लिए राइटर्स को नए-नए एंगल डालने पड़ते है, जिससे कहानी में ट्विस्ट और टर्न आएं. वहीं, अगर इसके बावजूद भी स्टोरी पसंद नहीं आती, तो टीआरपी पर असर पड़ सकता है. रियलिटी शो में मेकर्स कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग सिचुएशन, टास्क और कॉम्पिटिशन देते हैं. जिससे कंटेस्टेस्टेंस खुद ही कंटेंट देते हैं. इसलिए फिक्शन शोज की तरह इसमें स्टोरी लिखने की जरूरत कम हो जाती है. बहस, टास्क का रिजल्ट, दोस्ती, नाराजगी या इमोशनल मोमेंट शोज का असल कंटेंट होता है. 

स्टार्स की फीस का भी गेम

फिक्शन प्रोजेक्ट में बड़े बॉलीवुड या ओटीटी स्टार्स की फीस पर बड़ा बजट लगता है. रियलिटी शोज में मेकर्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और पॉपुलर लोगों को मौका देते हैं. इन चेहरों की फीस बड़े स्टार्स की तुलना में काफी कम होती है. साथ ही उन्हें शो से मिलने वाली पॉपुलैरिटी और फेम भी मिलता है. मेकर्स को अपने शोज के लिए ऐसे चेहरे मिल जाते हैं जिनकी अपनी ऑडियंस पहले से होती है. इससे कंटेंट और प्रमोशन, दोनों का फायदा मिलता है. जिससे मेकर्स को प्रमोशन के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती है.

ऑडियंस क्यों पसंद करती है रियलिटी शो

रियलिटी शोज की सबसे बड़ी है, कम प्रोडक्शन टाइम या कम बजट नहीं है. इसकी असली ताकत ऑडियंस का जुड़ाव है. लोगों को दूसरी की लाइफ में क्या चल रहा है और उनकी असली पर्सनैलिटी कैसी ये जानने की बहुत दिलचस्पी होती है. जब वे किसी सेलिब्रिटी को हंसते, रोते, लड़ते या अपनी बात रखते देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे उसके असली बिहेवियर को देख रहे हैं. बिग बॉस जैसे शोज में यही सब देखने को मिलता है. जिससे ऑडियंस काफी मजबूती से जुड़ी रहती है. लोग जानना चाहते हैं कि कैमरे के सामने दिखने वाला चेहरा असली कैसे रिएक्ट करता है. 

अगले पल क्या होगा, कोई नहीं जानता

फिक्शन स्टोरी में ऑडियंस अक्सर अंदाजा लगा लेती है कि आगे क्या हो सकता है. लेकिन रियलिटी शो में ऐसा नहीं होता है. द ट्रेटर्स में कौन किसे धोखा देगा, यह पता नहीं चलता. शार्क टैंक इंडिया में किस स्टार्टअप को फंडिंग मिलेगी, इसे लेकर भी एक्साइटमेंट बनी रहती है. यही चीज ऑडियंस की दिलचस्पी बनाए रखती है. उन्हें अगले एपिसोड का इंतजार रहता है.

ऑडियंस बन जाती है शो का हिस्सा

रियलिटी शोज का एक बड़ा फायदा यह भी है कि ऑडियंस को सिर्फ शो ही नहीं देखती है बल्कि उन्हें वोटिंग के जरिए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से भी जुड़ने का मौका मिलता है. कोई ऑडियंस अपने पसंदीदा सिंगर, डांसर या बिग बॉस कंटेस्टेंट को बचाने के लिए ऐप पर वोट कर सकती है. इससे ऑडियंस को लगता है कि उसकी रोल है और उसकी पसंद का असर रिजल्ट पर पड़ सकता है.

रियलिटी शोज की कहां से होती है सबसे बड़ी कमाई

रियलिटी शोज का बिजनेस मॉडल कई हिस्सों में बंटा होता है. मेकर्स को स्पॉन्सरशिप और एसोसिएट पार्टनरशिप से काफी मोटी रकम मिलती है. बड़े ब्रांड ऐसे शोज से जुड़ते हैं क्योंकि इनकी पहुंच बहुत बड़ी ऑडियंस तक होती है. इससे ब्रांड को स्पॉन्सर बनाने से उसका प्रोडक्ट बड़ी लोगों में पहुंच सकता है. इसके अलावा शो प्रोडक्ट प्लेसमेंट से भी बड़ी कमाई करते हैं. मान लो किसी कंपनी का फ्रिज दिखाना, टास्क पर ब्रांड का स्मार्टफोन देना या कुकिंग शो में मसाले को कैमरे के सामने दिखाना इसी का हिस्सा है. इससे ब्रांड सीधे शो के कंटेंट में नजर आता है, इसलिए ऑडियंस इसे नॉर्मल एड की तरह आसानी से स्किप नहीं कर सकती.

ओटीटी और ऐप से भी मिलता है फायदा

आज कई रियलिटी शोज टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ रहे हैं. कुछ शोज को देखने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जिससे मेकर्स को फायदा होता है. इससे प्लेटफॉर्म को नए पेड यूजर्स भी मिलते हैं.  वोटिंग भी इस सिस्टम का हिस्सा है. वोटिंग के लिए ऐप डाउनलोड करने से उसकी यूजर संख्या बढ़ती है और प्लेटफॉर्म का यूजर बेस मजबूत होता है.

सोशल मीडिया से मिलती है फ्री पब्लिसिटी

रियलिटी शो को लेकर होने वाली चर्चा सिर्फ टीवी या ओटीटी तक नहीं रुकती. इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स, एक्स और मीम्स के जरिए शो के छोटे-छोटे क्लिप लोग शेयर करते हैं. किसी लड़ाई, इमोशनल मोमेंट या मजेदार डायलॉग का वीडियो वायरल होने पर शो को अलग से पब्लिटी मिलती है. जो ऑडियंस एपिसोड नहीं देख पाती, वह इन क्लिप्स से को देखने से अपडेट रहती है. इससे शोज को फ्री में पब्लिसिटी मिलती है.

इन्फ्लुएंसर्स ने बदल दिया पूरा गेम

यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री ने रियलिटी शोज का ऑडियंस बेस बहुत स्ट्रॉन्ग किया है. पहले ऐसे शोज में टीवी और बॉलीवुड के चेहरे ज्यादा नजर आते थे. अब मिलियंस की फैन फॉलोइंग वाले  इन्फ्लुएंसर्स शो का हिस्सा बनते हैं. इसका फायदा यह है कि इन्फ्लुएंसर के साथ शो को भी रीच मिलती है. उसके फैंस कंटेंट देखते हैं, क्लिप शेयर करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके बार में चर्चा करते हैं. ऐसे में इन्फ्लुएंसर्स ने रियलिटी शोज का पूरा गेम बदल दिया. 

ये भी पढ़ें: Explainer: 'रीटेक नहीं करूंगा...', नाना पाटेकर ने क्यों कर दिया था साफ इनकार? जानिए 'क्रांतिवीर' के क्लाइमेक्स का अनसुना किस्सा

 

Continue reading on the app

एक मैच, 22 नो-बॉल और टूट गया जम्मू-कश्मीर का सपना..., इस गेंदबाज की लापरवाही टीम पर पड़ी भारी

Irani Cup 2026: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन कभी-कभी अनुशासनहीनता मैच का नतीजा पहले ही तय कर देती है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप 2026 के खिताबी मुकाबले में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. पहली पारी में शानदार खेल दिखाकर बढ़त हासिल करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को दूसरी पारी में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार की सबसे बड़ी वजह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की दिशाहीन और गैर-जिम्मेदाराना गेंदबाजी रही. उमर नजीर ने पूरे मैच में 22 नो-बॉल फेंककर एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस बड़ी गलती का खामियाजा जम्मू-कश्मीर को रेस्ट ऑफ इंडिया के हाथों 167 रनों की करारी शिकस्त के साथ भुगतना पड़ा.

एक ही मैच में 22 नो-बॉल: उमर नजीर का अनचाहा रिकॉर्ड

ईरानी कप के खिताबी मुकाबले के दौरान जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह भटके हुए नजर आए. उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में रिकॉर्ड 15 नो-बॉल फेंके. पूरे मैच में 22 बार क्रीज से बाहर पैर निकालना किसी भी स्तर के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाती है. हालांकि उन्होंने मैच में कुल 5 विकेट भी चटकाए, जिसमें पहली पारी में कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज खान के बड़े विकेट शामिल थे, लेकिन उनकी इस अतिरिक्त रनों की बौछार ने टीम के बाकी गेंदबाजों के दबाव को पूरी तरह से खत्म कर दिया.

नो-बॉल ने बदला मैच का रुख, स्मरण को मिला जीवनदान

उमर नजीर की इस दिशाहीन गेंदबाजी का सबसे बड़ा नुकसान जम्मू-कश्मीर को तब हुआ, जब उन्होंने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण का एक बड़ा विकेट गंवा दिया. रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी के दौरान जब स्मरण 104 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उमर नजीर ने उन्हें LBW आउट कर दिया था और अंपायर ने भी उंगली उठा दी थी. लेकिन तभी नो-बॉल का सायरन बज उठा और उनका पैर क्रीज से काफी आगे पाया गया. इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए स्मरण ने नाबाद 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसने रेस्ट ऑफ इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

विरोधी बल्लेबाजों को मिला खुलकर खेलने का मौका

अतिरिक्त गेंदों और बार-बार नो-बॉल से मिलने वाले फ्री-हिट ने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों के हौसले बुलंद कर दिए. उमर नजीर की इस गलती के कारण विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की जम्मू-कश्मीर की हर रणनीति फेल हो गई. रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 279 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

पहली पारी की बढ़त के बाद ताश के पत्तों की तरह ढही जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 41 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी, जिससे लग रहा था कि वे मैच में उलटफेर कर सकते हैं. लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकेश कुमार (6/33) और आकाश दीप (3/25) की घातक गेंदबाजी के आगे जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी महज 111 रनों पर सिमट गई. टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 22 रनों के भीतर गंवा दिए. आखिरकार, गेंदबाजों की इस बड़ी लापरवाही और बल्लेबाजों के सरेंडर के कारण जम्मू-कश्मीर के हाथों से ऐतिहासिक ईरानी कप की ट्रॉफी फिसल गई और रेस्ट ऑफ इंडिया एक बार फिर चैंपियन बन गया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया का बड़ा 'रियलिटी चेक', वेस्टइंडीज सीरीज ने खोली इन 5 बड़ी कमजोरियों की पोल

Continue reading on the app

  Sports

आप लोगों की आदत ही खराब है....आधी रात में भड़के ईशान किशान, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खोया आपा

आप लोगों की आदत ही खराब है....आधी रात में भड़के ईशान किशान, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खोया आपा Mon, 5 Oct 2026 11:12:33 +0530

  Videos
See all

Moulana Sajid Rashidi Video Viral: ‘कम से कम 10 बच्चे पैदा करो’, हिंदुओं से बोले मौलाना साजिद रशीदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:12:38+00:00

Pakistan vs Houthis: हूतियों से जंग करेगा पाकिस्तान? सऊदी के साथ उतरेगा पाक!Yemen War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:19:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers