Responsive Scrollable Menu

कम उम्र में क्यों थम रहीं धड़कनें? राजस्थान में सामने आए 3 मामलों ने बढ़ाई चिंता, जानें कारण और लक्षण

Health Tips: कम उम्र में हार्ट अटैक और अचानक हृदय संबंधी घटनाओं की खबरें चिंता बढ़ाती हैं. हार्ट अटैक के जोखिम में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि और पारिवारिक इतिहास जैसे कारक शामिल हो सकते हैं. सीने में दबाव या दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना, चक्कर, मतली और असामान्य थकान चेतावनी संकेत हो सकते हैं. ऐसे लक्षणों में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है.

Continue reading on the app

IAS Transfer: इन 4 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राज्यपाल के नाम से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के अवर सचिव टी. महंतेश ने शनिवार को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी अमलान आदित्य बिस्वास, रीजनल कमिश्नर बेंगलुरु डिवीजन को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक प्रधान सचिव श्रम विभाग पद पर तैनात किया गया है। वह आईएएस अधिकारी सलमा के. फहीम के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव कौन?

बैच 2000 के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पांडे, प्रधान सचिव, डीपीएआर (ई-गवर्नेंस )बेंगलुरु को ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईएएस अधिकारी डॉ समीर शुक्ला को कंकरेंट चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा पंकज कुमार पांडे को DPAR (ई-गवर्नेंस)  प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव बदले गए 

सलमा के. फहीम, श्रम विभाग सचिव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह मनोज जैन के स्थान पर पदभार ग्रहण जरेंगी। वहीं कैप्टन डॉ राजेंद्र की जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अगले आदेश तक बेंगलुरु डिविजन का रिजनल कमिश्नर बनाया गया है।

30 सितंबर को हुआ था आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला 

30 सितंबर को जारी आदेश के तहत  आईएएस अधिकारी गंगूबाई रमेश मानकर प्रबंध निदेशक कर्नाटक लघु उद्योग विकास विभाग को सचिव, कर्नाटक भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड पद पर नियुक्त किया गया था। आईपीएस अधिकारी निशा जेम्स, इंटेलिजेंस एसपी को स्थानांतरित करके निदेशक इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटक्शन स्कीम, आईसीपीएस बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी. Mon, 5 Oct 2026 23:58:12 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: BJP की राज्यसभा लिस्ट ने चौंकाया, पुराने चेहरे बाहर..नए नेताओं की एंट्री #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T22:38:08+00:00

Gyanesh Kumar News : SIR पर कौन सही..'मोदी विरोधी' या EC? | Election Commission of India | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T22:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers