UP Election 2027: कांग्रेस के साथ शीट शेयरिंग वाले दांव से बिगड़ा अखिलेश का खेल!
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 की जंग से पहले विपक्षी खेमे में मानो सियासी तलवारें खींचने लगी हैं. कांग्रेस ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर अखिलेश यादव को साफ संदेश दे दिया है कि गठबंधन में सिर्फ साथ नहीं सम्मान और हिस्सेदारी भी चाहिए. इमरान मसूद 50-50 के फार्मूले की पैर पैरवी कर रहे हैं तो शिवपाल यादव कांग्रेस को उसकी हैसियत सियासी हैसियत का आईना दिखा रहे हैं.
उधर अखिलेश यादव कह रहे हैं कि बात सीटों की नहीं जीत की है. लेकिन सवाल है जब सीटों पर ही सहमति नहीं तो जीत का रास्ता कैसे निकलेगा? क्या कांग्रेस पीडीए के सामने अपना ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम यानी बीडीएम कार्ड खेल रही है? सवाल है कि क्या कांग्रेस सम्मानजनक हिस्सेदारी के लिए सपा पर दबाव बना रही है या उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकता का नया सामाजिक समीकरण तैयार हो रहा है?
Houthis Saudi Arabia War: सऊदी अरब ने रियाद में इकट्ठे किए एक लाख लड़ाके, हूतियों को देंगे मात
Houthis Saudi Arabia War: यमन में हूती के खिलाफ सबसे बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रियाद ने हूतियों का खात्मा करने के लिए 1 लाख से ज्यादा जवान जुटाने का प्लान बनाया है. सैन्य अभियान कब चलेगा और इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा, इसे लेकर खबरें आ रही हैं. हुतियों के हमलावर तेवर दहशत का सबब बन चुके हैं.
लगातार बिगड़ते हालात के बीच होती लड़ाकों ने पश्चिमी अदन के अलबुराइका में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हेड क्वार्टर पर कई बैलस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दाखिले. अटैक के बाद कम से कम पांच धमाकों की खबर है और परिसर के आसपास आग की लपटें दिखाई दी. वहीं सऊदी सैन्य विमानों ने हूं ठिकानों और हथियारों के गोदामों पर भीषण हमले किए. तनाव बढ़ने के साथ ही सऊदी सेना के सपोर्ट हेलीकॉप्टर और विमान बड़ी संख्या में अदन पहुंचे. देखें ये रिपोर्ट...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








