Rasik Dulari Sharan Death: मौत के 9 दिन बाद परिवार ने उठाया ऐसा सवाल, जांच पर टिकी नजर!
Rasik Dulari Sharan Death Update: वृंदावन के राधा केलि कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण की मौत के 9 दिन बाद परिजन निष्पक्ष जांच की मांग लेकर पहुंचे। ट्रस्ट ने पुलिस जांच में सहयोग का भरोसा दिया।
Kerala के Vizhinjam में बनेगा मत्स्य पालन बंदरगाह, मछुआरों को मिलेगी सुरक्षित नौका पार्किंग
तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मछुआरों से किया अपना वादा निभाया है क्योंकि यहां विजिंझम में उनके लिए मत्स्य पालन बंदरगाह जल्द ही हकीकत बनने वाला है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा इस बंदरगाह के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने की खबरों के एक दिन बाद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इससे मछुआरे अपनी नौकाओं को सुरक्षित रूप से खड़ा कर सकेंगे और मछलियों को रख तथा उतार सकेंगे। उन्होंने परियोजना की प्रमुख विशेषताओं का विवरण भी साझा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरगाह में 235 मीटर लंबा लहरों को रोकने वाला बांध और 500 मीटर लंबा एल आकार का मछली पकड़ने वाली नौकाओं का घाट बनाया जाएगा। इस परियोजना को कथित तौर पर अदाणी विजिंझम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) द्वारा पूरा किया जाएगा, जो यहां विजिंझम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह की रियायतधारी और संचालक कंपनी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi








