Responsive Scrollable Menu

एशियाड की क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने तिरंगा थामा:कल्चरल परफॉर्मेंस जारी, देखिए एशियन गेम्स 2026 की फाइनल मेडल टैली

20वें एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। जापान के नागोया शहर स्थित नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में कल्चरण इवेंट्स चल रहे हैं। सेरेमनी के दौरान भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने तिरंगा थामा। इससे पहले सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने गेम्स का आखिरी गोल्ड मेडल जीता। क्लोजिंग सेरेमनी के 2 फोटो एशियन गेम्स 2026 की फाइनल मेडल टैली सऊदी अरब के घुड़सवार ने जीता आखिरी गोल्ड एशियन गेम्स 2026 का आखिरी गोल्ड मेडल सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने जीता। वे घुड़सवारी के शो जम्पिंग इवेंट में चैंपियन बने। उन्हीं के देश के अब्दुलरहमान बदर एम अलराजही को सिल्वर और कतर के मोहम्मद बासेम को ब्रॉन्ज मिला। थाईलैंड के एथलीट और चीन की तैराक को MVP अवॉर्ड थाईलैंड के एथलीट बूनसोन पुरिपोल और चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड दिया। बूनसोन ने पुरुषों की 100 मीटर रेस में सेमीफाइनल में 9.91 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में उन्होंने 9.90 सेकंड के समय के साथ गोल्ड जीता। फिर 200 मीटर के सेमीफाइनल में 20.10 सेकंड का गेम्स रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में 19.88 सेकंड के साथ गोल्ड जीता। उनका समय एशियन रिकॉर्ड की बराबरी वाला रहा। यू जिदी ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई में 2:05.08 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 2:06.10 का एशियन रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में 4:28.56 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। यू जिदी ने 13 साल की उम्र में तीनों इवेंट में गोल्ड जीते। वे एशियन गेम्स के इतिहास की सबसे कम उम्र की MVP बनीं।

Continue reading on the app

रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप जीता:जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया; स्मरण का शतक, मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए

रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया। श्रीनगर में 1 से 5 अक्टूबर तक खेले गए मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 और दूसरी पारी में 319 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 278 और दूसरी पारी में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। क्वामरान इकबाल ने 32 और शुभम खजूरिया ने 36 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। आकाश दीप ने 3 और मुकेश चौधरी ने एक विकेट हासिल किया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए स्मरण का शतक रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में रविचंद्रन स्मरण ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 153 गेंदों पर 135 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्मरण के अलावा सनत सांगवान ने 55 और सुधीप कुमार घरामी ने 33 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 41 रन की बढ़त ली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 68.1 ओवर में 237 रन बनाए। रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 60 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर की ओर से सुनील कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। पारस डोगरा ने 75, लोन नासिर ने 64 और अब्दुल समद ने 57 रन की पारी खेली। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया पर 41 रन की बढ़त हासिल की। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया सबसे सफल टीम रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है और 31 बार खिताब जीता है। मुंबई 15 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है।

Continue reading on the app

  Sports

21 में 11 गोल्ड महिलाओं ने जिताए... अनाहत से मीराबाई तक, एशियन गेम्स में भारत की बदलती तस्वीर दिखा दी

Asian Games 2026: जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में बेटियों का जलवा देखने को मिला. भारत ने जो 21 गोल्ड मेडल जीते, उनमें से 11 स्वर्ण पदक महिलाओं ने दिलाए, इनमें टीनेजर अनाहत सिंह भी थीं, जो अभी तक कॉलेज की दहलीज तक भी नहीं पहुंचीं हैं तो मीराबाई चानू जैसी एथलीट भी, जो संन्यास के मुहाने पर खड़ीं हैं. Mon, 5 Oct 2026 10:17:04 +0530

  Videos
See all

Pakistan vs Houthis: हूतियों से जंग करेगा पाकिस्तान? सऊदी के साथ उतरेगा पाक!Yemen War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:19:01+00:00

Breaking News: दिल्ली में एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार | Delhi Police | Crime News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers