Responsive Scrollable Menu

दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर

भारतीय सिनेमा में सबसे अनोखी और नई तरह की फिल्में बनाने वाले मशहूर फ़िल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 95 उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद सिंगीथम श्रीनिवास राव को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिंगीथम उम्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज करवा रहे थे।

21 सितंबर, 1931 को आंध्र प्रदेश के गुडूर में जन्मे सिंगीथम श्रीनिवास राव ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर की थी और बाद में 'नीति निजयिती' (1972) से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था।

सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन

1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटर और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। बता दें कि, उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।

कमल हासन ने ट्वीट कर शोक जताया

3 अक्तूबर को सिंगीतम श्रीनिवास राव की निधन खबर सामने आई, जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया। सिंगीतम की मौत की सूचना सामने आने के बाद मशहूर फिल्म कलाकार कमल हासन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लिखा है-

आज ही सुबह सिंगीतम श्रीनिवास राव को अंतिम विदाई दी है। अब वह इस दुनिया में और हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें और शानदार काम हमेशा याद किया जाएगा, इसी वजह से वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

उनके निधन से हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। वह एक महान फिल्मकार और इंसान थे। मेरी भी यही इच्छा है कि जिस तरह से सिंगीतम श्रीनिवास राव ने अपना जीवन व्यतीत किया, ठीक उसी तरह से मैं भी जी सकूं।

इसके अलावा, महेश बाबू, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे समेत साउथ फिल्मी हस्तियों ने सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत पर शोक जताया है।

Continue reading on the app

गृह प्रवेश के समय पुराने घर की मिट्टी क्यों लाते हैं? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

गृह प्रवेश के दौरान पुराने घर या पैतृक स्थान की मिट्टी साथ लाने की परंपरा क्यों निभाई जाती है? जानिए इसके पीछे का वास्तु महत्व, धार्मिक मान्यता और पूर्वजों का आशीर्वाद।

Continue reading on the app

  Sports

बिहार के लाल, बंगाल से कमाल...आकाशदीप और मुकेश कुमार, टीम इंडिया में वापसी को बेकरार

Irani Cup में आकाशदीप ने पहली पारी में 43 रन देकर तीन विकेट लिए तो दूसरी पारी में 45 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया जबकि मुकेश कुमार ने पहली पारी में 84 रन देकर दो शिकार किए तो दूसरी पारी में महज 33 रन के एवज में छह विकेट लिए. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पेस अटैक में जगह बनाने की जंग और तेज-रोमांचक हो चुकी है. Mon, 5 Oct 2026 08:28:59 +0530

  Videos
See all

Omani Co-pilot Major Revelation Live Updates : ओमानी पायलट ने खोला सारा राज ? | Hamam al-Hammami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T03:08:58+00:00

Hindi News | Breaking News: पंजाब में आतंकी साजिश पर, सुरक्षाबलों का प्रहार | Pakistan | CM Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T03:16:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers