Responsive Scrollable Menu

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर तिरुवनंतपुरम के महापौर वी. वी. राजेश ने रविवार को कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद आर. श्रीलेखा ने इस्तीफा नहीं दिया है और वह अपने पद पर बनी रहेंगी। यह मामला उस समय सामने आया जब श्रीलेखा द्वारा कथित तौर पर उनके वार्ड के निवासियों के एक व्हाट्सऐप समूह में भेजे गए संदेश में कहा गया कि उन्होंने महापौर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और पांच अक्टूबर को इसकी एक प्रति जिला कलेक्टर को देंगी। राजेश ने इससे पहले पत्रकारों से कहा था कि उन्हें 30 सितंबर को इस्तीफे का पत्र मिला था और उन्होंने इसे नगर निगम सचिव को नहीं भेजा है, जो इस्तीफा स्वीकार करने के लिए सक्षम अधिकारी हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि पत्र में निजी असुविधाओं का हवाला दिया गया है। हालांकि, रविवार को राजेश ने कहा कि ऐसा कोई इस्तीफा पत्र है ही नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘आपको किसने बताया कि उन्होंने इस्तीफा पत्र दिया है?

वह अपने पद पर बनी रहेंगी और मैंने कल ही यह बात कह दी थी।’’ श्रीलेखा द्वारा व्हाट्सऐप समूह में कथित तौर पर भेजे गए संदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आप चाहते हैं कि शासन सुचारू रूप से चले। जैसा कि सभी चाहते हैं तो शासन मजबूती से आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने नगर निगम में किसी भी तरह के संकट की स्थिति से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि पार्षद नियमित रूप से अपने-अपने वार्ड के लिए धनराशि मंजूर करने और कामकाज से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए पत्र देते रहते हैं। राजेश ने कहा कि श्रीलेखा पार्षद बनी रहेंगी और अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगी। इस बीच, माकपा नेता और पूर्व मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने श्रीलेखा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलेखा जो कुछ भी कहती हैं, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, वह पद और सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी तरह की धमकी का सहारा ले सकती हैं। इसे भाजपा पर नए पद हासिल करने के लिए बनाए जा रहे दबाव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।’’ एक पत्रकार के यह पूछे जाने पर कि क्या श्रीलेखा कांग्रेस में जाने के लिए दबाव बना रही हैं, इस पर शिवनकुट्टी ने कहा कि कुछ नेता स्वाभाविक रूप से वहीं जाते हैं जहां उन्हें अधिक लाभ मिलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से, कुछ लोग वहां जाते हैं जहां उन्हें अधिक लाभ मिलता है। उन्हें जहां सबसे ज्यादा फायदा मिलता है, वे वहीं चले जाएंगे।’’ श्रीलेखा ने अब तक इस्तीफे के मुद्दे और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा पिछले साल पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सत्ता में आई थी।

101 सदस्यीय नगर निकाय में उसे एक निर्दलीय पार्षद समेत 51 पार्षदों का समर्थन हासिल है। श्रीलेखा ने पिछले साल हुए स्थानीय निकाय चुनाव में निगम के शास्तमंगलम वार्ड से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। श्रीलेखा का भाजपा पार्षद के रूप में बने रहना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन के कारण निगम में उसके पास मामूली बहुमत है।

श्रीलेखा फिलहाल भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अप्रैल में वट्टीयूरकावु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन से हार गई थीं। केरलम के स्वास्थ्य एवं देवस्वओम मंत्री के. मुरलीधरन ने श्रीलेखा द्वारा दिए गए इस्तीफे को रविवार को ‘‘नाटक’’ करार दिया।

मुरलीधरन ने कहा कि वह इसे नाटक इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नियमों के अनुसार इस्तीफा नगर निगम के सचिव को सौंपा जाना चाहिए था। उन्होंने दावा किया, ‘‘एक पार्षद के तौर पर वह इस नियम से अनजान नहीं हो सकतीं। वह एक आईपीएस अधिकारी और पहली महिला डीजीपी रही हैं।

क्या उनके जैसे व्यक्ति को नियमों की जानकारी नहीं है? यह पार्टी में कुछ पद हासिल करने की कोशिश थी।

Continue reading on the app

Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को टिकट

प्रसिद्ध टॉलीवुड यानी बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक पर्दे पर कोयल मल्लिक के नाम से जानी जाती हैं। वह पहले तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। हालांकि, जुलाई 2026 में उन्होंने टीएमसी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी की रणनीति क्या है?

कोयल मल्लिक के टीएमसी छोड़ने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने अब उन्हें अपना उम्मीदवार बनाकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा दांव खेला है।

बंगाल में कोयल मल्लिक की मजबूत फैन फॉलोइंग और लोकप्रिय छवि को देखते हुए बीजेपी राज्य स्तर पर इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

रंजीत मल्लिक की बेटी हैं कोयल

रुक्मिणी मल्लिक बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। वह कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट

उत्तराखंड में बीजेपी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह बीजेपी के उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ और संगठन में लंबे समय से काम करने वाले नेता रहे हैं।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर भी नजर

दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने संगठन के जमीनी कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। पार्टी ने उनके जरिए राज्य में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।

इसे भी पढ़ें: Smit Machchhar पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किया पोस्ट? Sudhanshu Trivedi ने उठाए सवाल

दोनों सीटों पर क्यों हो रहा चुनाव?

पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट कोयल मल्लिक के टीएमसी से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं, उत्तराखंड में राज्यसभा सदस्य का नियमित कार्यकाल खत्म होने के कारण चुनाव हो रहा है।

नामांकन की तारीख नजदीक

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नजदीक है। इसी वजह से बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए इन दोनों नामों पर अंतिम मुहर लगाई है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया की नंबर-1 टीम को हराने का सपना देख रहे हैं डैरेन सैमी, शाई होप को भी जमकर सराहा

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के बाद वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन में इसी तरह की निरंतरता रखती है तो वह दुनिया की नंबर एक टीम को भी हरा सकती है. साथ ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान शाई होप को भी सराहा. Sun, 4 Oct 2026 20:49:40 +0530

  Videos
See all

Hill Station Traffic Jam News: अब पयर्टकों के लौटने का लगा 'महाजाम' ! | Hill Station | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:34:05+00:00

Delhi AAP Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP ने India Gate तक निकाला मार्च! #shorts #ytshorts #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers