Responsive Scrollable Menu

Budget 2026: माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग में आज पेश होगा बजट 2026, ग्रहों की चाल से अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

Union Budget 2026: आज 1 फरवरी को संसद में बजट 2026-27 कुछ ही देर में पेश होने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करेंगी. यह बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है. इसकी वजह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि ज्योतिषीय संयोग भी हैं. ज्योतिष के अनुसार, आज माघ पूर्णिमा है. इसके साथ ही शुक्र और गुरु ग्रह की शुभ स्थिति बन रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट में आम लोगों, खासकर मिडिल क्लास के लिए राहत भरी घोषणाएं हो सकती हैं.

माघ पूर्णिमा पर शुरू हुआ शुभ समय

1 फरवरी की सुबह 05:52 बजे से माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो चुकी है. यह तिथि 2 फरवरी की सुबह 03:38 बजे तक रहेगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान, दान और पुण्य कर्म करना शुभ माना जाता है. वहीं, आज इसी पावन अवसर पर देश का आम बजट भी पेश किया जा रहा है. इसे एक ऐतिहासिक संयोग के रूप में देखा जा रहा है.

गुरु के उदय से विकास के संकेत

आज देवगुरु बृहस्पति का उदय भी हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, नीति और आर्थिक प्रगति का कारक माना गया है. गुरु के उदय से शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े फैसलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जाती है. जानकारों का मानना है कि इसका असर बजट की नीतियों और योजनाओं में भी देखने को मिल सकता है.

सूर्य की कृपा से मजबूत फैसलों की उम्मीद

आज बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है. रविवार सूर्य का दिन माना जाता है. सूर्य को सत्ता, प्रशासन और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के फैसले मजबूत और दूरदर्शी हो सकते हैं. इस बजट में देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ी योजनाओं की घोषणा संभव है.

आम लोगों को राहत की उम्मीद

माघ पूर्णिमा, गुरु उदय और सूर्य की शुभ स्थिति ने आज के दिन को खास बना दिया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन ग्रह योगों में पेश होने वाला बजट संतुलित और जनहितकारी हो सकता है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार टैक्स, महंगाई, रोजगार और योजनाओं को लेकर क्या बड़े ऐलान करती है.

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2026 Rashifal Upay: आज माघ पूर्णिमा के मौके पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, धन संकट होगा दूर

Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. न्यूज नेशन किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, नारियल, काजू और चंदन जैसी फसलों से बढ़ेगी किसानों की आय, जानिए किसानों को क्या मिला?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है। सरकार का मुख्य ध्यान पारंपरिक खेती से हटकर कृषि में विविधता लाने और उच्च-मूल्य वाली फसलों की पैदावार बढ़ाने पर है, ताकि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि हो सके। इन घोषणाओं से विशेषकर छोटे और … Sun, 01 Feb 2026 13:42:45 GMT

  Videos
See all

PM Modi on Union Budget 2026 LIVE: बजट पर PM मोदी बोल रहे हैं | Nirmala Sitharaman | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:28:44+00:00

Budget 2026 Live: बजट पर राहुल गांधी ने गर्दा उड़ाया | Rahul Gandhi LIVE | Budget Session| Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:31:10+00:00

Mamata Banerjee in Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात, SIR के मुद्दे पर बड़ी हलचल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:41:58+00:00

New pictures appear to show Andrew in Epstein files| BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-01T08:35:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers