Responsive Scrollable Menu

'रामलला के दर्शन नहीं किए तो सनातन विरोधी विचारधारा हो जाएगी सिद्ध,' अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोले संत

'रामलला के दर्शन नहीं किए तो सनातन विरोधी विचारधारा हो जाएगी सिद्ध,' अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोले संत

Continue reading on the app

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की:TMC से आईं कोयल मल्लिक, उत्तराखंड के दिनेश आर्य को टिकट; राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलन कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को टिकट दिया है। कोयल पहले TMC में थीं। राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। 16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, जिनमें 242 सीटें भरी हुई हैं और 3 खाली हैं। मौजूदा पार्टी स्थिति में BJP के पास 116 सांसद हैं। कोयल मल्लिक TMC से भाजपा में आईं कोयल मल्लिक: बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी और वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं। बाद में टीएमसी और सांसद पद से इस्तीफा देकर वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। दिनेश आर्य: उत्तराखंड भाजपा के एक सक्रिय और जमीनी स्तर के नेता हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 12 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत तय उत्तर प्रदेश: BJP 8 सीटें, सपा 2 सीटें जीत सकती है उत्तर प्रदेश से जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। इनके अलावा BJP नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। सपा नेता राम गोपाल यादव और BSP के इकलौते राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। यह सीट सपा के पास जाने की पूरी संभावना है। बंगाल: 1 सीट का फायदा होगा राज्यसभा में BJP की एक सीट बढ़ने की संभावना है। यह सीट TMC में रहीं कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने से पहले सदन में भेजा था। जुलाई 2026 में खाली हुई तीन TMC सीटों के उपचुनाव के बाद BJP के 3 नए सदस्य चुने गए, जिससे बंगाल से BJP सांसदों की संख्या 5 हो गई। उत्तराखंड: मौजूदा सीट BJP के पास, बरकरार रहेगी उत्तराखंड में BJP सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य में BJP सत्ता में है और विधानसभा में उसके पास बहुमत है। ऐसे में BJP के पास यह सीट बरकरार रहेगी। राज्यसभा में भाजपा की मौजूदा स्थिति फिलहाल, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के पास 245 सदस्यीय राज्यसभा में 142 सांसद हैं, जहां अभी 242 सीटें भरी हुई हैं। पूर्ण बहुमत के लिए 123 वोट और विशेष बहुमत के लिए 161 वोट जरूरी हैं। इस तरह, भाजपा के पास राज्यसभा में अकेले 116 सांसद हैं, जिनमें इस साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए 7 AAP सांसद भी शामिल हैं। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव- 26 में से 23 उम्मीदवार निर्विरोध जीते: इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा शामिल 12 राज्य की 26 राज्यसभा सीटों पर 23 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 1-1 सीट पर उपचुनाव थे। जीतने वालों में 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1NPP और 1 जनसेना से है। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Sports News: सीकर के दो सितारों की रणजी टीम में एंट्री, एक ने 900 रन ठोके तो दूसरा IPL में मचा चुका है धमाल

Sikar Anshul Garhwal Mukul Chaudhary Ranji Team Selection: सीकर के दो युवा क्रिकेटरों अंशुल गढ़वाल और मुकुल चौधरी ने अपने प्रदर्शन के दम पर राजस्थान की रणजी टीम में जगह बनाई है. अंशुल ने सीनियर क्रिकेट में करीब 900 रन बनाए, जिसमें करौली के खिलाफ 194 और जयपुर के खिलाफ 148 रन की पारियां शामिल हैं. वह सीकर अंडर-23 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. वहीं मुकुल चौधरी आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं और उन्होंने भैरूपुरा की एसबीएस क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की शुरुआत की थी. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल अनुभव के बाद अब उन्हें रणजी टीम में जगह मिली है. राजस्थान रणजी टीम 11 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम जयपुर में तमिलनाडु के खिलाफ अभियान शुरू करेगी. दोनों खिलाड़ियों के चयन से सीकर के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह है. Mon, 5 Oct 2026 09:46:59 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Congress: 2027 की जंग से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में संग्राम! | Harish Rawat | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T04:16:31+00:00

Uttarakhand Congress Crisis Live: उत्तराखंड कांग्रेस में संग्राम! | Harish Rawat vs Kumari Shailja #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T04:26:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers