Responsive Scrollable Menu

आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने में गुजरात सरकार हर कदम पर साथ : उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

सूरत, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के शहर सूरत में रविवार को एक दिवसीय आयुर्वेदिक सम्मेलन वंदे आयुकोन-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेद को बढ़ावा देने व इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सूरज के सरथाणा स्थित कन्वेंशन डोम में रविवार को यह राज्य स्तरीय एक दिवसीय आयुर्वेदिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गुजरात आयुर्वेदिक काउंसिल के अध्यक्ष जिग्नेश पटेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्रदेश भर से 1200 से अधिक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

​अपने संबोधन में संघवी ने औपचारिकता और मंच पर फूल-मालाओं के लंबे समय तक चलने वाले स्वागत समारोह से हटकर काम की बात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्सर कार्यक्रमों में केवल स्वागत-सत्कार और नामों के उल्लेख में ही 10-15 मिनट का समय बीत जाता है। अगर हम इस समय की बचत करें तो उस दौरान जनस्वास्थ्य और आयुर्वेद के विकास से जुड़े गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में केवल समस्याओं या 50 प्रश्नों की सूची बनाने के बजाय उनके व्यावहारिक समाधान ढूंढने पर जोर दें। अगर हम 2-5 प्रमुख सुझावों के ठोस समाधान पर काम करें, तो हम क्षेत्र में वास्तविक सुधार ला सकते हैं। सरकार आपके साथ मिलकर एक टीम की तरह काम करने को तैयार है।

हर्ष संघवी ने उपस्थित वैद्यों और डॉक्टरों का आह्वान किया कि वे सम्मेलन के दौरान दिनभर चलने वाले विभिन्न सत्रों में से मुख्य निष्कर्ष और समाधान निकालें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सम्मेलन समाप्त होने के बाद समस्याओं के निस्तारण के लिए वे डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिठाएंगे ताकि उन पर त्वरित अमल किया जा सके।

​उन्होंने डॉक्टरों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग एक टीम की तरह आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और मजबूत बनाया जा सके।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Video: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर जाने की कोशिश

SIR Controversy: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में AISF और AISA समर्थित कार्यकर्ताओं समेत कई एक्टिविस्ट भी शामिल हो चुके हैं. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की और SIR कैंसिल करो और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता जंजीरों में भी बंधे दिखे. उनका कहना था कि सरकार ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है और जंजीरें इसी दबाव का प्रतीक हैं. प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की.

प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग की पहली लेयर टूटने की भी बात सामने आई. इसके बाद दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी. प्रदर्शनकारियों को चारों तरफ से घेर लिया गया और कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई.

ये भी पढ़ें- इंदौर में फिर पसरा मातम: चर्चित राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त अर्पित ने की खुदकुशी

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स का समापन, भारत चौथे स्थान पर रहा, हॉकी-क्रिकेट में जलवा; अन्य खेलों में कैसा रहा प्रदर्शन, विस्तार से पढ़ें

जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 का समापन हो गया। भारत इस मल्टीस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा। क्रिकेट हॉकी में 100 फीसदी प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल के लिए अन्य खेलों में सफर कैसा रहा, कहां चूक हुई और 2036 के रोड मैच के लिए इन खेलों से क्या उम्मीद की जानी चाहिए विस्तार से पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 18:15:18 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi के Satyagraha पर Chirag Paswan का बड़ा बयान | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:39:43+00:00

Delhi में Gyanesh Kumar के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Breaking News | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers