सुनील शेट्टी का रोमांटिक गाना, पर प्रेमी के दिल की बना आवाज, साधना सरगम की आवाज में आज भी है अमर
90 के दशक के हिंदी सिनेमा की बात हो और खूबसूरत रोमांटिक गानों का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है. इसी दौर का एक बेहद लोकप्रिय गीत है ‘ना कजरे की धार’, जिसे आज भी सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. फिल्म ‘मोहरा’ का यह गाना अपने सादगी भरे बोल, मधुर संगीत और भावुक अंदाज के लिए आज भी दिलों में बसा है. ये गीत हर प्रेमी के दिल की आवाज बन गया था. इस गाने को पंकज उधास और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी. गाने के बोल इश्क के उस एहसास को बयां करते हैं, जिसमें खूबसूरती से ज्यादा रिश्ते की सच्चाई और दिल का जुड़ाव मायने रखता है. यही वजह है कि यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना बनकर नहीं रहा, बल्कि प्रेम और रिश्तों को महसूस करने वाले लोगों के बीच खास जगह बनाने में कामयाब रहा.
करीना कपूर ने ननद सोहा अली खान के बर्थडे पर लुटाया प्यार, दिखाई खूबसूरत पलों की अनदेखी झलक, लिखा इमोशनल पोस्ट
आज एक्ट्रेस सोहा अली खान का बर्थडे है. इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपनी ननद सोहा पर प्यार लुटाया है. बेबो ने सोहा को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए उनके अनदेखे पलों की तस्वीर शेयर की. इन फोटोज की सीरीज में करीना, सोहा के साथ पूरा कपूर खानदान और सलमान खान भी नजर आ रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









