Responsive Scrollable Menu

सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू, पर कैप्टन स्मित के लिए करुणा नहीं: सुधांशु त्रिवेदी

BJP vs Congress: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को आतंकवादी हमले का शिकार बनने से रोकने वाले कैप्‍टन स्मित मच्‍छर ग्‍लोबल हीरो बने हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू तक नी कैप्‍टन स्मित से बात की है.

Continue reading on the app

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, धरने पर बैठे परिजन, जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा देखने को मिला। दरअसल, यहां डिलीवरी के कुछ देर बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजन नाराज हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया।

अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों का कहना है कि नर्स ने डिलीवरी के नाम पर उनसे रिश्वत ली थी। प्रसव के बाग़ अमरी बाई को गंभीर ब्लीडिंग हुई। लेकिन इसके बावजूद भी इलाज में लापरवाही बढ़ती गई। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई।

महिला को नहीं मिला इलाज

परिजनों का कहना है कि रात को 12 बजे के करीब अमरी बाई को अचानक ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इस पर महिला की सास ने नर्स को बुलाया। नर्स कमरे में सो रही थी और मदद करने की जगह सोती रही। महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

नर्स पर रिश्वत लेने का आरोप

परिजनों का कहना है कि वह महिला को दोपहर में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां पर जो नर्स थी उसने बच्चे की स्थिति गंभीर बताते हुए डिलीवरी करने के लिए 5000 रुपए मांगे थे। परिवार ने उसे अपनी आर्थिक स्थित का हवाला दिया। इसके बाद 2 हजार में नर्स ने बात तय की। परिजनों ने नर्स को पैसे से दिए और शाम को 5.30 बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

धरने पर बैठे परिजन

जैसे ही घटना की खबर मिली अस्पताल परिसर में महिला के रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी यहां पर धरने पर बैठ गए। इनके साथ पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर भी धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम निधि भारद्वाज मौके पर पहुंची। उन्होंने ये आश्वासन दिया कि लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म किया गया। अब शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया और रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 1 जीत दूर… श्रेयस अय्यर की नजर खास रिकॉर्ड पर, सिर्फ एक भारतीय कप्तान ही कर सका है ऐसा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहने वाली है. Sun, 04 Oct 2026 23:52:35 +0530

  Videos
See all

Iran America War | होर्मुज में US को ईरान ने खदेड़ा? Strait of Hormuz Crisis | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:30:19+00:00

CEC Gyanesh Kumar पर विपक्ष के सवालों को Brij Bhushan Singh ने क्यों किया खारिज? सुनिए पूरा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T22:24:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers