Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today Budget 2026 | बाजार में 'वेट एंड वॉच' की स्थिति, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने से कुछ घंटे पहले भारतीय शेयर बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव और सतर्कता भरा माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को विशेष सत्र के दौरान बाजार की शुरुआत तो सकारात्मक रही, लेकिन निवेशकों की नजरें बजट के बड़े ऐलानों पर टिकी होने के कारण बेंचमार्क इंडेक्स (सेंसेक्स और निफ्टी) एक संकीर्ण दायरे में कारोबार करते नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Gold- Silver Rate Today | केंद्रीय बजट से पहले सोने, चांदी के वायदा भाव में नौ प्रतिशत की भारी गिरावट

 

कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया। केंद्रीय बजट 2026-27 आज संसद में पेश किया जाएगा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इसे भी पढ़ें: Epstein Files: जमीन पर लेटी एक लड़की के ऊपर हाथ रखे दिखे ब्रिटिश प्रिंस, PM स्टार्मर ने दिया बड़ा बयान

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं इन्फोसिस, टाटा स्टील, इटर्नल और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजार रविवार को अवकाश के कारण बंद रहेंगे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

Gold- Silver Rate Today | केंद्रीय बजट से पहले सोने, चांदी के वायदा भाव में नौ प्रतिशत की भारी गिरावट

केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने से ठीक कुछ घंटे पहले कमोडिटी बाजार में जबरदस्त हलचल देखी गई। रविवार को वायदा कारोबार (Futures Trade) में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे दोनों कीमती धातुएं अपने निचले 'सर्किट' (Lower Circuit) स्तर पर पहुंच गईं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली (Profit Booking) शुरू कर दी है। निवेशक बजट में कस्टम्स ड्यूटी (सीमा शुल्क) में संभावित कटौती की उम्मीद और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच सतर्क रुख अपना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Iran से नहीं...बजट से ठीक पहले ट्रंप ने भारत को लेकर अब क्या नया बड़ा दावा कर दिया?

 

हाल ही में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली जारी रखी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। सोने के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 13,711 रुपये या नौ प्रतिशत टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: Firing Outside Rohit Shetty Residence | बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, इलाके में सुरक्षा बढ़ी

 

इससे एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में इसने अपना निचला सर्किट स्तर छू लिया। एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव में भी भारी गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली जारी रखी। इसके परिणामस्वरूप मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 26,273 रुपये या नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो इसका निचला सर्किट स्तर है। वैश्विक वायदा बाजार अवकाश के कारण रविवार को बंद रहेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ एक और बड़ा खिलाड़ी, कंधे में लगी भयानक चोट

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही श्रीलंका को बहुत बड़ा झटका लगा है. उसके तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा को चोट लग गई है और अब टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. Mon, 02 Feb 2026 16:41:50 +0530

  Videos
See all

व्हीलचेयर से विधानसभा क्यों पहुंचे तेजस्वी? #ytshorts #TejashwiYadav #BiharPolitics #VidhanSabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:37:53+00:00

Gold Price Today : 5 बजते ही सोने की कीमतों में गिरावट | Top News | Silver Gold New Rate | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:36:39+00:00

आखिर क्यों देखनी चाहिए Paro Pinaki Ki Kahani? Sanjay Bishnoi और Ishita Singh ने बताया | EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:38:01+00:00

India-Nepal Border पर विशाल हिंदू सम्मेलन, हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर | Sudarshan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T11:34:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers