Responsive Scrollable Menu

Chandra Gochar 2026: आज यानी 4 अक्टूबर से शुरू होगा 4 राशियों को गोल्डन टाइम, चंद्रमा के महागोचर से लाभ

Chandra Gochar 2026: आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को मन के कारक चंद्रमा को गोचर हो रहा है. आज शाम से चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करना शुरू कर देंगे और फिर 6 अक्टूबर को रात 10:17 तक पूरी तरह यहां स्थित हो जाएंगे. इस राशि में पहले से ही गुरु भी विराजमान है इसलिए यहां गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा. ये योग अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए चंद्रमा का गोचर शुभ साबित होने वाला है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

चंद्र गोचर से 4 राशियों को होगा लाभ (Chandra Gochar Benefits to 4 Zodiac Signs)

1.कर्क राशि

चंद्रमा इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ आपकी ही राशि को मिलने वाला है. कर्क राशि के जातकों को अपने करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी. आप लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी. व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदों से बड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिलने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. इसके साथ ही प्रमोशन या इंक्रीमेंट जैसी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त

2.तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है. इन लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ होगा. आप लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. ये बड़े प्रोजेक्ट्स होंगे, जो आपकी जिंदगी को भी बदल सकते हैं. तुला राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं. अटके हुए काम पूरे होने वाले हैं. वर्कप्लेस में भी आप सराहना के पात्र बनेंगे.

3.वृश्चिक राशि

कर्क राशि में होने वाले चंद्रमा के गोचर से वृश्चिक राशि को भी फायदा होगा. इन लोगों की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी. व्यापार में तरक्की के द्वार खुलने वाले हैं. अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आप लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है.

4.मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को भी चंद्रमा के गोचर से लाभ होने वाला है. इन लोगों को अचानक लाभ होगा. संपत्ति में वृद्धि होने वाली है. आप लोगों को साझेदारी कार्यों में भी बंपर लाभ होने की उम्मीद है. नई नौकरी मिल सकती है और सरकारी नौकरी के प्रयास में लगे लोगों को सफलता मिलेगी. संतान पक्ष की ओर से भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है.

गुरु और चंद्रमा की युति से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और चंद्रमा की युति को बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है. जब गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के ज्ञान, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है. साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनते हैं.

वहीं, चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, धन, शिक्षा और विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों का शुभ संयोग व्यक्ति को मानसिक स्थिरता, सकारात्मक सोच और सही निर्णय लेने की क्षमता दे सकता है. हालांकि इसका वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और खीर को चांद की रोशनी में रखने की मान्यता

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

साइबर हमलों से बैंकों के ग्राहकों का डेटा लीक, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

सोल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में हाल में हुए साइबर हमलों में हाना बैंक, केबी कूकमिन बैंक और शिनहान बैंक समेत कई वित्तीय कंपनियों के ग्राहकों की जानकारी लीक होने के मामले सामने आने के बाद रविवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने संस्थानों पर हुए लगातार साइबर हमलों की पूरी जांच करने का आदेश दिया। इन हमलों में ग्राहकों की निजी जानकारी लीक हुई है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति की प्रवक्ता कांग यू-जुंग ने एक प्रेस रिलीज में कहा, राष्ट्रपति ली को हाल में वित्तीय और सरकारी संस्थानों में हुए डेटा लीक और उनसे निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया क‍ि राष्ट्रपति ने अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेने, पूरी जांच करने और समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।

गुरुवार को शिनहान बैंक ने बताया कि उसके करीब 25 हजार ग्राहकों की निजी जानकारी लीक हुई है। इसमें ग्राहकों के नाम, फोन नंबर और सालाना आय जैसी जानकारियां शामिल थीं। सूत्रों के मुताबिक, बैंक पर हमला करने वाले हैकरों ने एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल किया था।

हाना बैंक के 89 ग्राहकों की निजी जानकारी भी लीक होने का पता चला है। वहीं, वूरी बैंक और एनएच नोंगह्युप बैंक को भी इसी तरह के साइबर हमलों में निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, इन बैंकों ने अपने सिस्टम में बिना इजाजत दाखिल होने की कोशिश को रोक दिया, जिससे ग्राहकों की निजी जानकारी लीक नहीं हुई।

फाइनेंशियल सर्विसेज कमीशन के चेयरमैन ली इओग-वोन और फाइनेंशियल सुपरवाइजरी सर्विस के गवर्नर ली चान-जिन का रविवार को प्रभावित वित्तीय कंपनियों के प्रमुखों के साथ एक इमरजेंसी बैठक करने का कार्यक्रम था। बैठक में इन साइबर हमलों और डेटा लीक के मामलों पर चर्चा की जानी थी।

यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई, जब हाना बैंक, केबी कूकमिन बैंक और शिनहान बैंक समेत कई वित्तीय संस्थानों में लगातार साइबर हमलों और ग्राहकों की जानकारी लीक होने के मामले सामने आए। वित्तीय निगरानी संस्था ने पहले यह बैठक बुधवार को करने की योजना बनाई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में दूसरे वित्तीय संस्थानों तक भी साइबर हमलों का असर फैलने के बाद बैठक को पहले करते हुए रविवार को बुलाने का फैसला किया गया।

--आईएएनएस

एवाई/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार

ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने टीम के लिए कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट का था. Sun, 4 Oct 2026 16:10:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Punjab से Istanbul तक, ड्रग्स किंगपिन की पूरी कहानी #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:15:45+00:00

Viral News: पंजाब से इसतांबुल तक, ड्रग्स किंगपिन का कच्चा चिट्ठा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers