Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाताओं के नाम शामिल, छूटे लोगों के लिए चलेगा विशेष अभियान

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नई सूची में प्रदेश के 71,58,949 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसके बाद भी जिन पात्र लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे और नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने में उनकी मदद करेंगे।

उत्तराखंड में SIR की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी। उस समय प्रदेश की मतदाता सूची में 79,60,762 नाम शामिल थे। गणना फॉर्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई, जिसमें मतदाताओं की संख्या 71,33,785 थी। इसके बाद दावे और आपत्तियां ली गईं और उनका निपटारा पूरा होने पर 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

फाइनल लिस्ट में 71.58 लाख मतदाता

अंतिम मतदाता सूची में 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें 18 से 19 साल की उम्र के 72,656 मतदाता हैं, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 1,22,892 है। प्रदेश में कुल 12,543 मतदान केंद्र हैं। दावे और आपत्तियों के निपटारे के बाद 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि नियमों के तहत 1,04,708 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

जिनका नाम छूटा, उनके घर जाएंगे BLO

अंतिम सूची जारी होने के बाद अब उन लोगों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनके नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। बीएलओ मौजूदा मतदाता सूची का SIR से पहले की सूची से मिलान करेंगे। जिन मतदाताओं का नाम पुरानी सूची में था लेकिन नई सूची में नहीं है, उनकी अलग सूची तैयार की जाएगी।

इसके बाद बीएलओ उनके घर जाकर मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे। पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में मदद करेंगे। इस दौरान पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं और दूसरे छूटे हुए पात्र मतदाताओं की भी पहचान की जाएगी।

बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

नाम जुड़वाने के लिए बूथ स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर और लेबर कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बीएलओ छूटे हुए मतदाताओं की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। इसके बाद ईआरओ भी बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को देंगे, जिससे छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का एक और मौका मिल सके। जिन लोगों का नाम अभी सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Continue reading on the app

टनकपुर दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीमद्भागवत कथा सुनी, बोले- विकास के साथ विरासत भी सहेज रहा उत्तराखंड

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के साथ इसे सहेजने का काम भी किया जा रहा है। सीएम ने चम्पावत में धार्मिक पर्यटन से जुड़े कामों की जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराते हैं। उन्होंने मां पूर्णागिरि और मां शारदा की धरती पर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का विशेष महत्व बताया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

चम्पावत में धार्मिक पर्यटन से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

सीएम धामी ने कहा कि आदर्श चम्पावत के तहत जिले की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन को विकास से जोड़ा जा रहा है। टनकपुर में करीब 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा शारदा घाट के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने और विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।

मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ककराली गेट से धाम की ओर करीब 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ चम्पावत में सड़क, परिवहन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।

खिलाड़ियों से मिले, लोगों से भी किया संवाद

दशहरा महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने कैंप कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में आम लोगों से बातचीत की।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं को सुविधाओं से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 102 खिताब... नोवाक जोकोविच चीन में बने चैंपियन, फेडरर के महारिकॉर्ड से एक कदम दूर

Novak Djokovic wins china open title seventh time: नोवाक जोकोविच ने चीनी ओपन के फाइनल में एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण हटने पर रिकॉर्ड सातवां खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ एटीपी सिंगल्स में उनके कुल 102 खिताब हो गए हैं, जो रोजर फेडरर के 103 के रिकॉर्ड से मात्र एक कदम दूर हैं. चीन ओपन में अपना अजेय रथ 34-0 पर पहुंचाने वाले जोकोविच का यह लगातार 21वां साल है जब उन्होंने कम से कम एक सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है. Tue, 6 Oct 2026 20:17:28 +0530

  Videos
See all

Congress Protest News : आकाशवाणी भवन खाली कराया गया, राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:07:58+00:00

Rahul Gandhi Detained:राहुल गांधी को आकाशवाणी से हिरासत में लिया गया #shorts #rahulgandhi #Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers