हरिद्वार को मिली तीन रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का होगा विस्तार, वेरावल और ओखा के लिए चलेंगी नई ट्रेनें
देहरादून। हरिद्वार से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए तीन नई सुविधाएं जुड़ने जा रही हैं। रेल मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस को हरिद्वार तक चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए दो नई एसी एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को भी स्वीकृति मिली है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इन तीनों रेल सेवाओं की जानकारी दी है। इनमें बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा, जबकि हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस नई रेल सेवाएं होंगी।
सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों रेल सेवाओं की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में रेल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।
बांद्रा टर्मिनल-दिल्ली सराय रौहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार तथा हरिद्वार से वेरावल और ओखा के बीच नई एसी ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी प्रदान करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हार्दिक आभार।
इन रेल सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड की देश के पश्चिमी हिस्सों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। विशेषकर आगामी कुंभ के दौरान देशभर से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
@PMOIndia
@RailMinIndia— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 4, 2026
चम्पावत में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में जुटा राज्य मंत्रिमंडल
देहरादून/चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि कैबिनेट की बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठक होने से वहां की स्थानीय समस्याओं, जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों को सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिलेगा। स्थानीय परिस्थितियों और लोगों की अपेक्षाओं को समझने के साथ उनसे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।
सीमांत क्षेत्रों को लेकर सीएम धामी ने कही बड़ी बात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षा, संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इन क्षेत्रों में सुविधाओं के साथ रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शासन को जनता के और करीब ले जाना चाहती है। इसी उद्देश्य से कैबिनेट की बैठकें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सीमांत गांवों से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की बात कही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








