Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है? जानें सही तारीख, श्राद्ध-तर्पण का मुहूर्त और महत्व
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या को पितृपक्ष की सबसे बड़ी तिथि और अंतिम दिन माना जाता है. इस दिन पितृ पक्ष का समापन होता है. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाती है. इस दिन उन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की अमावस्या तिथि को हुआ था. मगर सर्व पितृ अमावस्या के दिन, ऐसे पितरों का भी श्राद्ध किया जाता है, जिनकी तिथि का पता न हो. शास्त्रों में कहा गया है कि इस तिथि पर सभी का श्राद्ध किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस साल सर्व पितृ अमावस्या कब है?
सर्व पितृ अमावस्या 2026 कब है? (Sarva Pitru Amavasya 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के लिए आश्विन अमावस्या तिथि 9 अक्टूबर को रात में 9 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 10 अक्टूबर को रात 09:19 मिनट तक मान्य रहेगी. उदयातिथि और अमावस्या के कुतुप मुहूर्त के आधार पर सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- Matra Navami 2026: आज मातृ नवमी है, इस दिन करें माता पितरों का श्राद्ध, जानें कुतुप मुहूर्त
सर्व पितृ अमावस्या 2026 तर्पण श्राद्ध करने का शुभ मुहूर्त
पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने के लिए कुतुप मुहूर्त को ही उचित माना गया है. सर्व पितृ अमावस्या के दिन कुतुप मुहूर्त सुबह 11:45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है. उस दिन कुतुप मुहूर्त का समय 47 मिनट का है. जो लोग कुतुप मुहूर्त में अपने पितरों के लिए तर्पण, दान, श्राद्ध आदि न कर पाएं तो वे रौहिण मुहूर्त में श्राद्ध कर सकते हैं. सर्व पितृ अमावस्या के दिन रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दिन तर्पण करने के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक है. इसके अलावा, आप सर्व पितृ अमावस्या में अपराह्न काल में कर्म कर सकते हैं. अपराह्न काल का मुहूर्त दोपहर में 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक है.
सर्व पितृ अमावस्या पर जरूर करें दान
मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर जो दान किया जाता है, वह सीधा-सीधा पूर्वजों को पहुंचता है. ऐसा करने से उनकी आत्मा को तृप्ति मिलती है. वे आपको आशीर्वाद भी देते हैं. इसलिए, इस दिन दान जरूर करना चाहिए. इस दिन अन्न, वस्त्र, काले तिलों का दान किया जाता है. पंखा, छाता, जूते-चप्पल और जल का दान करने से भी पितरों को प्रसन्नता होती है. यदि आप दान करने में सक्षम नहीं है तो इस दिन गायों को हरा चारा खिला सकते हैं. कुत्तों और कौवों को भी भोजन करवा सकते हैं.
सर्वपितृ अमावस्या पर घर न लाएं ये चीजें
1.लोहे का सामान- धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भूलकर भी लोहा या लोहे से बनी कोई भी वस्तु को घर नहीं लाना चाहिए. माना जाता है कि अमावस्या के दिन लोहे की वस्तु को घर लाने से मनुष्य को धन की हानि होती है और शनि दोष भी लगता है.
2.सरसों का तेल- सर्वपितृ अमावस्या के दिन सरसों का तेल भी खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए. इससे भी आपतों पितरों तथा शनिदेव के क्रोध को भोगना पड़ सकता है. हां, इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए
3.धारदार और नुकीली चीजें- आपको सर्वपितृ अमावस्या के दिन घर में कोई नुकीली चीजें खरीदकर नहीं लानी चाहिए, जैसे- सुई, कैंची, चाकू, कील आदि. अमावस्या तिथि पर इन्हें खरीद कर लाने से घर में कलह पैदा होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 की उम्र में हुआ निधन, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि
Film Maker Singeetham Srinivasa Rao Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुख भरी खबर सामने आई है. दरअसल, आज यानी शनिवार को दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव (Singeetham Srinivasa Rao) का निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से उम्र से संबंधित बीमारी से जूछ रहे थे. उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल में 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके जाने के बाद हर कोई दुखी है और उन्हें श्रदाअंलि अर्पित कर रहे हैं. इतना ही उनके निधन पर साउथ के कमल हासन और जूनियर एनटीआर समेत कई सेलेब्स ने श्रद्धाजलि अर्पित की है और उनके निधन पर गहरा दुख जताया.
94 साल की उम्र में किया था आखिरी फिल्म का डायरेक्शन
सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमानम’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का डायरेक्शन किया था. उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है. उन्होंने पिछले साल 94 साल की उम्र में आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ का निर्देशन किया था. हालांकि, यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बता दें कि सिंगीथम श्रीनिवास लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे. उनके निधन पर इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी छह दशकों की समृद्ध विरासत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
Fare well to The Teacher of cinema ,
— Meher Raamesh (@MeherRamesh) October 4, 2026
youngest at Heart ,True legend ,creator of many beautiful stories ,characters & versatile visionary Shri #singeetham Srinivasarao garu ????????till his last breath he entertained us ???? om Shanthi ???????? pic.twitter.com/cOyLkr4O8i
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











.jpg)
