कभी सड़क पर सिगरेट-मूंगफली बेचता था ये एक्टर, फिर पहली ही फिल्म से रच दिया था इतिहास
Birthday Special: हिंदी सिनेमा में हर साल सैकड़ों फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में आते ही गुम हो जाती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो सालों तक याद रखी जाती हैं. साल 1983 में भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि एक नए चेहरे को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. खास बात ये थी कि ये उस एक्टर की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी और वह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई.
बॉलीवुड में किसी कलाकार का बतौर हीरो डेब्यू करना और पहली ही फिल्म से चमक जाना किसी सपने से कम नहीं होता. साल 1983 में यह सपना पूरा हुआ था बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ का, जिनकी जिंदगी कभी बेहद संघर्षों से भरी रही थी. तो चलिए आज उनके 69वें जन्मदिन पर इस बारे में आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
सड़क पर सिगरेट और मूंगफली बेच चुके हैं जैकी श्रॉफ
‘जग्गू दादा’ के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम जयकिशन श्रॉफ है. जैकी का बचपन मुंबई की एक चॉल में बीता. फिल्मों में आने से पहले उन्हें परिवार का खर्च चलाने के लिए सड़कों पर सिगरेट और मूंगफली बेचनी पड़ी.
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में फ्लाइट अटेंडेंट, ट्रैवल एजेंट और विज्ञापन मॉडल के तौर पर भी काम किया. लेकिन कड़ी मेहनत और अलग पहचान की वजह से जैकी ने न सिर्फ अपनी, बल्कि अपने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी.
पहली फिल्म में सिर्फ 10 मिनट का रोल
बताया जाता है कि जैकी श्रॉफ की दोस्ती दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद से थी. एक दिन सुनील ने जैकी को देव आनंद से मिलवाया और यहीं से उनकी किस्मत ने करवट ली. देव आनंद ने जैकी को साल 1982 में आई फिल्म ‘स्वामी दादा’ में कास्ट किया. हालांकि इस फिल्म में जैकी का रोल महज 10 मिनट का था, लेकिन इसने उनके करियर के दरवाजे खोल दिए.
‘हीरो’ से बने रातोंरात स्टार
‘स्वामी दादा’ के बाद मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को साल 1983 में फिल्म ‘हीरो’ में बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया. यह जैकी की पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए. शुरुआत में फिल्म का रिस्पॉन्स खास नहीं रहा और यह तीन हफ्ते भी नहीं चली, लेकिन बाद में फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया कि इतिहास रच दिया. 6.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘हीरो’, सनी देओल की ‘बेताब’ और अमिताभ बच्चन की ‘कुली’ के बाद साल 1983 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.
ये भी पढ़ें:‘बॉर्डर 2’ के बाद, अब सनी देओल ‘घातक 2’ से मचाएंगे धमाल, सामने आया बड़ा अपडेट
बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है
काहिरा, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बातचीत के ढांचे के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
लारीजानी का यह बयान उस बैठक के बाद आया जो उन्होंने शुक्रवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की। इस बैठक में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी।
यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी को और मजबूत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक विशाल नौसैनिक बेड़ा (जिसकी अगुवाई विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन कर रहा है) ईरान की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप के अनुसार, यह बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। इससे दोनों देशों के बीच टकराव का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है, हालांकि वाशिंगटन ने सार्वजनिक रूप से कूटनीति की संभावना भी जताई है।
शुक्रवार को इजरायल रक्षा बलों ने बताया कि अमेरिकी गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक पोत यूएसएस डेल्बर्ट डी. ब्लैक ने रेड सी में स्थित इलात बंदरगाह पर एक नियमित ठहराव किया। यह अमेरिका और इजरायल के बीच जारी सैन्य सहयोग को दर्शाता है।
इसी दिन ट्रंप ने कहा कि उन्होंने तेहरान को सीधे एक समय सीमा दी है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने से इनकार कर दिया। शनिवार को फॉक्स न्यूज की संवाददाता जैकी हेनरिक ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ट्रंप का साक्षात्कार लिया है, जिसमें राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका बातचीत जारी रखना चाहता है और परिणाम हासिल करने की उम्मीद करता है। उन्होंने यह भी बताया कि वाशिंगटन ने अपने मध्य पूर्वी सहयोगियों को ईरान से जुड़े अपने कदमों की जानकारी नहीं दी है।
तेहरान ने पहले ही संकेत दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन केवल तभी जब बातचीत निष्पक्ष हो और किसी तरह के दबाव या धमकी के बिना की जाए। इसी बीच, ईरान के सेना प्रमुख आमिर हातामी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका कोई भी गलती करता है, तो इससे उसकी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ इजरायल और पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
उधर, यमन के एक सैन्य सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि हूती समूह ने क्षेत्रीय तनाव के बीच अपनी युद्ध तैयारी बढ़ाने के लिए कई सैन्य कदम उठाए हैं, जिसमें ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले की आशंका भी शामिल है।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







