Responsive Scrollable Menu

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े करीब दो दशक पुराने मामले की विजिलेंस जांच को फिर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इसमें एक विदेशी इंजीनियर की आत्महत्या और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के गृह विभाग ने वर्ष 2006 में हुई विजिलेंस जांच से जुड़े रिकॉर्ड भी तलब किए हैं। उस समय ज्ञानेश कुमार राज्य के लोक निर्माण विभाग के सचिव थे। यह जांच केएसटीपी के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट से जुड़ी थी।

इंजीनियर की आत्महत्या के बाद सामने आया था मामला

यह मामला पीएटीआई-बेल (PATI-BEL) नाम के इंडो-मलेशियन कंसोर्टियम से जुड़े इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या के बाद सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले लिखे नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम लिया था। नोट में प्रोजेक्ट से जुड़े भुगतान और बिलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई थी।

बताया गया कि प्रोजेक्ट के तहत भुगतान और बिलों के निपटारे को लेकर कथित तौर पर विवाद हुआ था। इसके बाद उस समय की एलडीएफ सरकार ने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे।

इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

करीब 20 साल बाद फिर क्यों खुल रहा है मामला?

करीब दो दशक पुराने इस मामले को ऐसे समय में फिर चर्चा में लाया जा रहा है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं।

हाल के दिनों में रमेश चेन्निथला ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि, पुरानी विजिलेंस जांच में क्या निष्कर्ष निकला था और मौजूदा जांच में किन पहलुओं को दोबारा देखा जाएगा, यह रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा के बाद ही स्पष्ट होगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद चुनाव: Tejashwi Yadav ने INDIA गठबंधन में दरार से किया इनकार

शिकायत के बाद आगे बढ़ी जांच

यह कदम कांग्रेस नेता मलयिनकीझु वेणुगोपाल की ओर से रमेश चेन्निथला को दी गई शिकायत के बाद उठाया गया है। शिकायत में केएसटीपी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और इंजीनियर की आत्महत्या के मामले की दोबारा जांच की मांग की गई थी।

इस घटनाक्रम ने ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे मौजूदा राजनीतिक विवाद को एक नया मुद्दा दे दिया है। हालांकि, जांच के आदेश या पुराने आरोप अपने आप में किसी व्यक्ति के खिलाफ दोष साबित होने का प्रमाण नहीं हैं। मामले में जांच के निष्कर्ष और आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Continue reading on the app

4 October History: साल 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और रिहाई का दिन

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर चार अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है। साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। यह उन दिनों की बात है, जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे।

चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई जीप की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। देश-दुनिया के इतिहास में चार अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है- 1535 : अंग्रेजी में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई। 1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया।

1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया। यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई। 1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।

1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया। 1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया।

इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था। 1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया। 1992 : इजराइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त।

जलता हुआ मलबा गिरने से कई लोगों की मौत। 2021 : अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस व आर्डम पातापुतियन को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार। 2023 : इटली के वेनिस शहर में विदेशी पर्यटकों को ले जा रही एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से 21 लोगों की मौत।

2024: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 नक्सली मारे गए। 2025: पीटर मुथारिका ने मलावी के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

Continue reading on the app

  Sports

ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर देंगे, एक तो पहली गेंद से उड़ाता है छक्का

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार से पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरुआत हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे जो धूम-धड़ाका करने में माहिर हैं, लेकिन भारतीय टीम के इन पांच खिलाड़ियों से कैरेबियाई टीम को ज्यादा सावधान रहना होगा. Mon, 5 Oct 2026 18:27:22 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: PM Modi पर Mallikarjun Kharge का झूठ | Rahul Gandhi | Gyanesh Kumar | SC Verdict #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T13:09:27+00:00

Sri Prakash Shukla का वो खूनी हमला, Bhanu Prakash Mishra पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T13:09:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers