Amazon vs Flipkart Sale: iPhone और TV पर मिलेंगे शानदार ऑफर, 10% बैंक डिस्काउंट के साथ जानें किस सेल में क्या है खास
Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. जबकि, Flipkart की Big Billion Days Sale आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी.
The post Amazon vs Flipkart Sale: iPhone और TV पर मिलेंगे शानदार ऑफर, 10% बैंक डिस्काउंट के साथ जानें किस सेल में क्या है खास appeared first on Prabhat Khabar.
Canon भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए Lithography तकनीक लाने की तैयारी में
नयी दिल्ली, चार अक्टूबर जापान की प्रमुख इमेजिंग और ऑप्टिकल प्रौद्योगिकी कंपनी कैनन भारत में तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने देश में बनाई जा रही प्रमुख सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से जुड़े पक्षों के साथ बातचीत की है और चिप निर्माताओं को प्रौद्योगिकी सहायता देने के लिए भारत में अपनी लिथोग्राफी तकनीक तथा सेवा केंद्र लाने की योजना बनाई है। कैनन इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशियाकी नोमुरा ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण का विस्तार कंपनी के लिए एक बड़ा अवसर है।
कैनन चिप निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लिथोग्राफी मशीनों की वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। नोमुरा ने कहा, “भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इस समय प्रमुख चर्चा का विषय है। हमारे पास इन चिप के निर्माण के लिए लिथोग्राफी मशीनें हैं और हम अपनी प्रौद्योगिकी के जरिये भारत में चिप विनिर्माताओं को सहयोग देना चाहते हैं।” उन्होंने बताया कि कैनन ने भारत में विकसित की जा रही प्रमुख सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से जुड़े विनिर्माताओं के साथ बातचीत की है।
हालांकि, कंपनी ने अभी किसी विशेष परियोजना या ग्राहक के साथ करार की घोषणा नहीं की है। नोमुरा के मुताबिक, जैसे-जैसे भारत में सेमीकंडक्टर परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी, वैसे-वैसे कैनन के लिए देश में चिप विनिर्माण से जुड़े ग्राहकों को समर्पित प्रौद्योगिकी सहायता और सेवा ढांचा स्थापित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। भारत सरकार घरेलू सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के तहत चिप निर्माण, असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है।
ऐसे में कैनन भारत के उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी प्रौद्योगिकी और सेवाओं के जरिये जगह बनाने की तैयारी कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









