'न्यूयॉर्क ने मुझे फिर से एक स्टूडेंट जैसा महसूस कराया,' अनुपम खेर ने शेयर किया अपना अनुभव
'न्यूयॉर्क ने मुझे फिर से एक स्टूडेंट जैसा महसूस कराया,' अनुपम खेर ने शेयर किया अपना अनुभव
उज्जैन में चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
उज्जैन में एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार दराते से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा ये कदम उठाया गया है।
यह पूरा मामला उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढाचा भवन इलाके का है। यह घटना 1 अक्टूबर की रात तकरीबन 9:30 बजे की है। लेकिन मामला अब प्रकाश में आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
दराते से पत्नी पर किया हमला
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि आरोपी पति धारदार हथियार लेकर पहुंचता है और पत्नी पर हमला करने लगता है। महिला जैसे तैसे भाग कर खुद को बचाने की कोशिश करती है लेकिन उठ नहीं पाती। आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां एकत्रित होते हैं। उसे रोकने के लिए कुछ लोगों ने आवाज लगाई लेकिन वो नहीं रुका।
अलग रहती है महिला
इस मामले में पीड़ित महिला ने चिमनगंज थाने ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसका पति सुनील उसके चरित्र पर शंका करता है। वो अपने पति से करीब 6 महीने से अलग रह रही है। इस दंपत्ति के 3 बच्चे हैं। जिनमें से एक बेटी और दो छोटे बेटे हैं। महिला ने ये भी बताया कि बच्चों का घर चलाने के लिए होटल में काम करती है। काम पर जाने को लेकर अक्सर उसका पति से विवाह होता था। उससे गाली गलौज और मारपीट भी की जाती थी।
पुलिस कर रही जांच
महिला ने पुलिस को अभी बताया कि सुनील ई रिक्शा चलाता था लेकिन अब वह काम नहीं कर रहा। वो खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News










.jpg)
