फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमानम’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले। 94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की थी। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमल हासन, जूनियर NTR, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया। सिंगीतम श्रीनिवास राव का फिल्मी सफर सिंगीतम श्रीनिवास राव ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज निर्देशक के.वी. रेड्डी के सहायक के तौर पर की। उन्होंने ‘मायाबाजार’ और ‘जगदेक वीरुनी कथा’ जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1972 में तेलुगु फिल्म ‘नीति-निजायती’ से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘दिक्कत्र पार्वती’, ‘मयूरी’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘आदित्य 369’, ‘भैरव द्वीपम’, ‘मगलिर मत्तुम’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं। कमल हासन के साथ खास साझेदारी सिंगीतम और कमल हासन ने कई चर्चित फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘पुष्पक विमानम’, ‘अपूर्व सगोदरगल’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ शामिल हैं। ‘पुष्पक विमानम’ में बिना संवाद के कहानी बताने का प्रयोग किया गया था। हिंदी सिनेमा में भी किया काम सिंगीतम ने हिंदी और हिंदी समेत कई भाषाओं में बनी फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘थ्रिलोक सुंदरी’ (1982), ‘पुष्पक’ (1987), ‘लिटिल जॉन’ (2001), ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ (2008) शामिल हैं। ‘फूल’ (1993) भी उनकी हिंदी फिल्मों में शामिल रही। ‘पुष्पक’ की खास पहचान ‘पुष्पक विमान’ 27 नवंबर 1987 को रिलीज हुई थी। अलग-अलग राज्यों में इसे अलग नामों से रिलीज किया गया। हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह ‘पुष्पक’, तमिलनाडु में ‘पेसुम पदम’ और कर्नाटक में ‘पुष्पक विमान’ नाम से रिलीज हुई। फिल्म में कोई संवाद नहीं था। इसके बावजूद इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बेंगलुरु में फिल्म 35 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली। फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सिंगीतम को बेस्ट डायरेक्टर और कमल हासन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी मिला। प्रयोगात्मक फिल्मों के लिए पहचान सिंगीतम अलग तरह की कहानियों और प्रयोगों के लिए जाने गए। ‘दिक्कत्र पार्वती’ को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। ‘आदित्य 369’ को तेलुगु सिनेमा की चर्चित साइंस फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है, जबकि ‘भैरव द्वीपम’ फैंटेसी शैली की प्रमुख फिल्मों में शामिल रही। आखिरी फिल्म तक सिनेमा से जुड़े रहे साल 2026 में सिंगीतम ने करीब 10 साल बाद निर्देशन में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ थी। 94 साल की उम्र तक वह सिनेमा से जुड़े रहे और नई कहानियों पर काम करते रहे। कमल हासन ने खुद को शिष्य बताया कमल हासन ने रविवार को X पर सिंगीतम की तस्वीर शेयर की। उन्होंने खुद को सिंगीतम का शिष्य बताया और उनके साथ काम करने का अनुभव याद किया। कमल हासन ने लिखा, “सिंगीतम कारू ने अपनी इच्छा के अनुसार, अपनी जवानी के साथ ही आखिरी सांस ली। उनकी जवानी बहुत लोगों तक नहीं पहुंची। उस खूबी को फैलाने की चाहत में, जिन दोस्तों का हाथ पकड़कर वे चले, उन शिष्यों में मैं भी एक हूं।” उन्होंने आगे लिखा, “कम उम्र में मरना हमेशा दुखद नहीं होता। यह गौरवपूर्ण भी हो सकता है। सिंगीतम श्रीनिवास राव इसका शानदार उदाहरण हैं। जब से मैंने उन्हें जाना, तब से उनकी प्रशंसा की है। अब मैं भी उनके जैसे जीने की इच्छा रखता हूं।” जूनियर NTR ने बताया समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर जूनियर NTR ने X पर सिंगीतम को समय से आगे सोचने वाला फिल्ममेकर बताया। उन्होंने लिखा, “सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु के नहीं रहने की खबर बेहद दुखद है।” उन्होंने आगे लिखा, “‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘मयूरी’... वे समय से आगे सोचने वाले फिल्ममेकर थे। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो कई पीढ़ियों के बाद भी नई लगती हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।” नाग अश्विन ने साझा किया आखिरी स्क्रिप्ट आइडिया फिल्ममेकर नाग अश्विन ने सिंगीतम की क्रिएटिव सोच की एक झलक साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगीतम के एक मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। यह मैसेज 5 सितंबर 2026 का था। इसमें लिखा था, “ए फ्रूट कट्स द नाइफ, मेरी नई स्क्रिप्ट का टाइटल।” महेश बाबू ने भी दी श्रद्धांजलि महेश बाबू ने X पर सिंगीतम को भारतीय सिनेमा का दिग्गज बताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज अब हमारे बीच नहीं है। सिंगीतम श्रीनिवास राव गरु हर मायने में एक लीजेंड थे।” महेश बाबू ने आगे लिखा, “वे असाधारण कल्पना, साहस और प्रतिभा वाले फिल्ममेकर थे। भारतीय सिनेमा हमेशा उनका ऋणी रहेगा। सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”
'खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी':काजल राघवानी बोलीं- मैं पहली लड़की नहीं जिसे शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में काजल ने मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान खेसारी लाल के साथ अपने करीब पांच साल पुराने रिश्ते और उससे मिली सीख के बारे में बात की। खेसारी के साथ काम को बताया सबसे अच्छा अनुभव शो के बेसमेंट में मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा। इस पर काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया। ‘साथ काम करते-करते आकर्षण हुआ और प्यार हो गया’ इसके बाद मनीष ने काजल से सीधे सवाल किया कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे, तो उन्हें उनसे प्यार कैसे हुआ? इस पर काजल ने कहा कि वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, दोनों साथ काम कर रहे थे, इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर प्यार हो गया। काजल बोली- कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी की तरफ से भी प्यार था? काजल ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 'फालतू का कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मेरे जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली।' काजल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जीवनभर याद करेंगे और शायद आज भी याद करते होंगे। काजल का खुलासा- जिससे प्यार किया, उसी ने की मारपीट इससे पहले शो के में काजल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बेहद दर्दनाक दौर का खुलासा किया था। साथी कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं थी। बाल खींचने की घटना याद कर रो पड़ीं काजल काजल ने बताया था कि मारपीट के दौरान उनके बाल इतनी बुरी तरह खींचे गए कि बाद में हाथ लगाने पर बाल उनके हाथ में आने लगे। उन्होंने कहा कि उस समय शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा उन्हें अपने बाल टूटने का दर्द महसूस हुआ। यह बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलने के बाद अब उनके लिए किसी पर आसानी से भरोसा करना मुश्किल हो गया है। पुराना रिश्ता फिर बना चर्चा का विषय काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आती रहीं। रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा गया। काजल को इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने एक पुराने रिश्ते में कथित हिंसा और मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया, हालांकि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। अब खेसारी लाल के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर काजल की बेबाक टिप्पणी ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। ब्रेकअप के बाद भी खेसारी को भूली नहीं हैं काजल ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। इसका खुलासा एक रियालिटी शो में हुआ, जहां उन्होंने कहा कि शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं। दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं। इसी के प्रीमियम में काजल ने अपने दिल की बात शेयर की। ग्रांड प्रीमियम में बोलीं- दिल में आज भी खेसारी यादव हैं 26 सितंबर को 'राइज एंड फॉल 2' का ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स की, एक के एक धमाकेदार एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री से काजल राघवानी हैं। बिहार से यूट्बर मनीष कश्यप और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे, पूर्व बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस शो में है। इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी लाल का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में बड़े धोखे मिले। वीरेंद्र सहवाग ने धोखे पर किया सवाल काजल राघवानी की एंट्री के बाद 'राइज एंड फॉल 2' के होस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं। बहुत धोखे मिले हैं, काजल के इस बयान पर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं।’ काजल बोलीं- 'आज भी मेरे दिल में हैं' जवाब में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी कहती हैं, 'जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।' हालांकि, काजल के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बात पर हैरान नजर आती हैं और पूछती हैं, 'तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए?' इस पर काजल जवाब देती हैं, 'मैंने बहुत प्यार किया है उससे।' इस पर वो हंसने लगती हैं और स्वरा कहती हैं, बहन तुझसे बात करनी पड़ेगी। खेसारी ने कहा था- मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 4 महीने पहले एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान काजल राघवानी का जिक्र भी आया था। जिसपर उन्होंने कहा, “उस वक्त वो मेरे लिए सही थीं तो आज भी सही हैं। इंसान को प्यार हो जाता है। मैं तो ये कहूंगा कि मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है।” काजल राघवानी के साथ काम करने पर क्या कहा ? भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में कहा था कि वह फिर से खेसारी के साथ काम करना चाहती हूं। इस पर खेसारी ने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा हो सकती है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को मना कर दूं। अगर अच्छा काम होगा तो जरूर साथ काम करेंगे। अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे। ------ इसे भी पढ़िए तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा:एक्ट्रेस बोलीं- लालूजी से मुझे मिलवाइगा, तेजप्रताप ने कहा जरूर, फिर राधे-राधे के नारे लगाए भोजपुरी बवाल' में अपने अंदाज और बातों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









