Responsive Scrollable Menu

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

बहराइच (उप्र), चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की एक विशेष अदालत ने 32 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए शनिवार को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अधिनियम) पवन कुमार शर्मा की अदालत ने महावीर, गिरधारी, विजयराज, गरीबे और राधेश्याम को दोषी ठहराया।

अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और जुर्माने की आधी राशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषियों को छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चौवाइनपुरवा गांव में 31 जुलाई 1994 को श्यामलाल, रामफल, गोपी, ढोढ़े, गिरधारी, महावीर, विजयराज, गरीबे और राधेश्याम एक घर में घुस गए थे।

आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था, जिसमें चिरकू, उनके बेटे संतराम और दामाद मायाराम की मौत हो गई थी। मामले में चिरकू की पत्नी सुमित्रा देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियोजन के मुताबिक, सुमित्रा देवी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ीं तो हमलावरों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया और उनकी आंखों के सामने उनके पति, बेटे और दामाद की हत्या कर दी।

पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एक सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि सुनवाई के दौरान चार आरोपियों श्यामलाल, रामफल, गोपी और ढोढ़े की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दी गई। शनिवार देर शाम अदालत परिसर में मौजूद पीड़ित पक्ष के परिजनों ने फैसले पर संतोष जताया।

Continue reading on the app

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना

लखनऊ, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि यह प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है और इसके निर्यात में भदोही के कालीन उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश का निर्यात करीब 2.27 गुना बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पहले भदोही का हुनर अपनी राह तलाशता था।

आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है।’’ उन्होंने कहा कि जिन कारीगरों के हुनर ने भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, उन्हें 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब यह हुनर विकास और वैश्विक बाजार, दोनों से जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथ से बनी भदोही की कालीनों की मांग आज पूरी दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रही हैं।

उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण की रविवार को शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर वह कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद करेंगे। योगी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

योगी ने कहा, ‘‘कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नयी पहचान है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूतियों ने अचानक खाड़ी में क्या कर दिया? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:27+00:00

Congress Vs Gyanesh Kumar: ECI विवाद के बीच Rahul Gandhi पर क्यों बरसे Shahnawaz Hussain? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers