LIVE | Al Qaeda | Flydubai Flight 1073 की नाकाम Hijacking का किया समर्थन | Co pilot Hamam al-Hammami
LIVE | Al Qaeda | Flydubai Flight 1073 की नाकाम Hijacking का किया समर्थन | Co pilot Hamam al-Hammami #flydubai #flydubai1073 #flydubaihijack #hijackattempt #alqaeda #aqap #alyaman ID_MK डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, Flydubai Pilot Attack, Smit Machchhar Indian Pilot, Dubai Tel Aviv Flight, pm modi attends UPSC Centenary 2026 celebration, Raja Warring Resigns, Delhi PUC New Rule, Ghaziabad Doctor Death, Gujarat ATS Drug Bust, Kashmir Terrorist Hashim Musa Killed, Priyanka Gandhi Protest, INDIA Bloc SIR Protest, JNU Women Safety Protest, Parvesh Verma Controversy, Mahadev Betting App Case, Amit Agrawal Bail, Red Fort Blast Case, Mahua Moitra Supreme Court, Lawrence Bishnoi news, Deepak Khatri Fake Degree case
फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन:हमला होते ही कंट्रोल संभाला; यात्रियों को डर था- विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाएं
दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को बचाने वाले दो पायलटों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया तो विमान तेजी से नीचे जाने लगा। इसी दौरान विमान में मौजूद दोनों पायलट कॉकपिट में पहुंचे और विमान संभाल लिया। AP के मुताबिक, विमान का कंट्रोल लेने के बाद भी दोनों पायलटों ने कुछ देर तक यात्रियों से बात नहीं की। इससे यात्री और डर गए। उन्हें पता नहीं था कि कॉकपिट में कौन है और विमान को कहां ले जाया जा रहा है। कुछ यात्रियों को डर था कि कहीं विमान को हाईजैक करके ईरान न ले जाया जाए। करीब 45 मिनट बाद पायलटों ने बताया कि विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारा जाएगा और सब ठीक है। इसके बाद यात्रियों को भरोसा हुआ। फ्लाईदुबई ने अभी दोनों पायलटों के नाम नहीं बताए हैं। एयरलाइन ने सिर्फ इतना कहा है कि दोनों क्रू मेंबर थे और उस समय विमान में सफर कर रहे थे। कैप्टन पर हमला होते ही मची अफरा-तफरी विमान में आगे बैठे यात्री डेनियल श्लिक्टर ने AP को बताया कि कॉकपिट से चीख-पुकार सुनकर यात्रियों को पता चला कि वहां कुछ गंभीर हुआ है। उनके मुताबिक, को-पायलट कैप्टन पर लगातार हमला कर रहा था। कैप्टन बुरी तरह घायल हो गए थे और कॉकपिट में खून फैल गया था। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। एक यात्री ने को-पायलट को पकड़कर बाहर खींच लिया, जबकि बाकी यात्री उसे काबू करने लगे। इसी दौरान एक अतिरिक्त पायलट तेजी से कॉकपिट में पहुंचा और कंट्रोल संभाल लिया। श्लिक्टर के मुताबिक, कुछ ही देर बाद दूसरा पायलट भी अंदर पहुंच गया। दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया। विमान को वापस दुबई ले जाने के लिए मौजूद थे दोनों पायलट शुरुआत में यात्रियों को पता नहीं था कि ये दोनों पायलट विमान में क्यों मौजूद थे। बाद में पता चला कि उन्हें तेल अवीव से दुबई लौटने वाली फ्लाइट उड़ानी थी। इसलिए वे पहले से विमान में सफर कर रहे थे। एविएशन में ड्यूटी के लिए किसी दूसरी जगह जाने वाले पायलट की इस तरह की यात्रा को ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है। यानी उस वक्त दोनों पायलट यात्री की तरह सफर कर रहे थे, लेकिन इमरजेंसी आते ही उन्होंने कॉकपिट में पहुंचकर विमान संभाल लिया। विमान संभालने में 10 मिनट से ज्यादा लगे दोनों पायलटों के कॉकपिट में पहुंचने के बाद विमान को स्थिर करने में करीब 10 मिनट या उससे ज्यादा समय लगा। इससे पहले विमान इतनी तेजी से नीचे आया था कि उसके रडर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। पायलटों ने मे-डे कॉल किया और सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह तलाशनी शुरू की। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतार दिया गया। यात्री ने कहा- दोनों ने हीरो की तरह काम किया विमान के सुरक्षित उतरने के बाद श्लिक्टर ने दोनों पायलटों की तारीफ की। उन्होंने पूरे घटना को एक चमत्कार बताया। उनके मुताबिक, पहले कॉकपिट में पहुंचने वाले पायलट ने बिना समय गंवाए हालात समझे और कंट्रोल संभाल लिया। श्लिक्टर ने कहा कि यात्रियों की जान बचाने में इन दोनों पायलटों की भूमिका भी बेहद अहम थी। घटना के तीन दिन बाद भी फ्लाईदुबई ने दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इसलिए वे अब भी इस घटना के सबसे अहम और रहस्यमयी किरदार बने हुए हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्मित बोले- हमलावर ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी:नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को फोन किया, PM मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










