Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने दूसरे दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हमेशा से ही अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को लेकर चर्चा में हैं. अजय देवगन की उलझनों और हर पल आने वाले ट्विस्ट से भरी फिल्म दृश्यम फ्रेंचायजी का तीसरा पार्ट रिलीज हो चुका है. अजय देवगन की मचअवेटेड क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. पहले ही दिन दुनियाभर में 92.90 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ ग्रॉस कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 177 करोड़ रुपये का जादुई वर्ल्‍डवाइड आंकड़ा पार कर लिया है. इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ने दो दिनों के भीतर ही घरेलू लेवल पर 100 करोड़ क्लब में भी शान से एंट्री ले ली है.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को पहले दिन भरपूर फायदा मिला, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा रहा. आइए जानें, दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया? 

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'दृश्यम 3' ने देश भर में 16,868 शोज के साथ दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. शुक्रवार को फिल्म ने 62.00 करोड़ रुपये बटोरे थे, जिसके बाद दो दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

खास बात यह है कि फिल्म ने महज दो दिनों में अपने 110 करोड़ रुपये के कुल बजट को पूरी तरह वसूल कर लिया है और अब यह मुनाफे की राह पर निकल पड़ी है. विदेशों में भी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत के एक्टिंग का जादू चल रहा है. ओवरसीज मार्केट में दूसरे दिन 20.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ दो दिनों का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 38.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 177.10 करोड़ रुपये हो चुका है.

टिकट खिड़की पर बनाए नए रिकॉर्ड

फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही इसने 31.65 करोड़ रुपये की धमाकेदार ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज की थी. दो दिनों के भीतर सिनेमाघरों में 4,502,040 दर्शकों का कुल फुटफॉल दर्ज किया गया है.

टिकट बिक्री के मामले में भी इस फिल्म ने एक नया मील का पत्थर छू लिया है. पॉपुलैर बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर दूसरे दिन ही कुल टिकट बिक्री ने 2 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया. एडवांस बुकिंग में ही 8.10 लाख टिकट बिक चुके थे, जबकि ओपनिंग डे पर 10.4 लाख टिकट बिके. शनिवार दोपहर तक टिकटों की इस भारी मांग ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

टॉप-10 लिस्ट में बनाई जगह

दूसरे दिन की कमाई के मामले में 'दृश्यम 3' ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हिंदी सिनेमा में दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में यह छठे स्थान पर आ गई है. इसने यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF Chapter 2' के साथ-साथ 'जवान' और 'गदर 2' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

यह भी देखें- अजय देवगन ने की थी मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने की गुजारिश, फिर भी मलयालम स्टार ने नहीं देखी फिल्म, जानें वजह

दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्में 

क्र. सं फिल्म का नाम दूसरे दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
1 धुरंधर 2: द रिवेंज ₹78.94
2 पठान ₹68.00
3 एनिमल ₹58.37
4 टाइगर 3 ₹58.00
5 पुष्पा 2: द रूल ₹56.90
6 दृश्यम 3: द कन्क्लूजन ₹53.50
7 KGF चैप्टर 2 ₹46.79
8 जवान ₹46.23
9 वॉर 2 ₹45.00
10 गदर 2 ₹43.08

दृश्यम 3 फिल्म की स्टार कास्ट 

साल 2015 की 'दृश्यम' और 2022 की 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद यह तीसरा भाग है. पिछली दोनों फिल्में मोहनलाल की मलयालम फिल्मों की रीमेक थीं, लेकिन अभिषेक पाठक ने इस तीसरे पार्ट की कहानी को पूरी तरह अलग रखा है. विजय सलगांवकर और उसके परिवार को एक बार फिर पुलिस की कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है.

इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी शामिल हैं. 

यह भी देखें- Drishyam The Conclusion Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का कब्जा, छाप डाले करोड़ों

Continue reading on the app

कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाला भारतीय खिलाड़ी? लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे शुभमन गिल

Most Player Of The Series Award: वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया 2-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला. इसी के साथ शुभमन गिल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर्स की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताते हैं...

कौन है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीड अवॉर्ड जीतने वाला क्रिकेटर?

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 15 बार इस अवॉर्ड पर अपना नाम लिखा. हालांकि, तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सचिन तेंदुलकर ने 20 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता. सचिन ने 5 बार टेस्ट और 15 बार वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता.

विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने अपने अब तक के करियर में 11 बार इस अवॉर्ड पर कब्जा किया. वहीं, जब ऑलओवर क्रिकेट की बात करें, तो सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट ने टेस्ट में 3, वनडे में 12 और टी-20 क्रिकेट में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता.

शुभमन गिल ने जीता 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने शुभमन गिल ने पहले वनडे मैच में 110, दूसरे मैच में 223* रन बनाए. हालांकि, वह तीसरे वनडे मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे.

शुभमन ने 167 के औसत और 135.22 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 39 चौके और 9 छक्के निकले. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जो उनके वनडे करियर का 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड रहा. बताते चलें, वनडे क्रिकेट में पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली, युवराज सिंह, एमएस धोनी ने 7-7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं.

सर्वाधिक POTS पुरस्कार (भारत)

15 सचिन तेंदुलकर

11 विराट कोहली

7 युवराज सिंह

7 सौरव गांगुली

7 एमएस धोनी

7 शुभमन गिल

तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर्स:-

खिलाड़ी देश/टीम कुल अवॉर्ड टेस्ट ODI T20I
विराट कोहली भारत 22 3 12 7
सचिन तेंदुलकर भारत 20 5 15 0
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 17 5 7 5
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 15 9 6 0

ये भी पढ़ें: ODI खत्म, अब मचेगा T20I का धमाल! भारत-वेस्टइंडीज के बीच कितनी तारीख से शुरू होगी टी-20 सीरीज? नोट कर लीजिए शेड्यूल और टाइमिंग

Continue reading on the app

  Sports

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र टीम के बने कप्तान, इस वजह से मिली कमान

Prithvi Shaw: 26 साल के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आगामी रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले के लिए महाराष्ट्र टीम के कप्तान चुने गए हैं. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान का आगाज सर्विसेज के खिलाफ करेगी. Sun, 04 Oct 2026 20:09:41 +0530

  Videos
See all

Pakistan News Live: पाकिस्तान से आई बड़ी खबर | Shehbaz Sharif | PM Modi | Afghanistan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:05:15+00:00

Koyel Mallik News : कोयल को बीजेपी ने दिया टिकट #koyelmallik #koyelmalliknews #koyelmallikbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T15:06:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers