Responsive Scrollable Menu

फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन:हमला होते ही कंट्रोल संभाला; यात्रियों को डर था- विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाएं

दुबई से इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश होने से बचाने वाले दो पायलटों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। कॉकपिट में कैप्टन पर को-पायलट के हमले के बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था। तभी विमान में मौजूद ये दोनों अतिरिक्त पायलट कॉकपिट में पहुंचे और कंट्रोल संभाल लिया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान संभालने के बाद भी दोनों पायलटों ने कुछ देर तक यात्रियों से बात नहीं की। इससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई। उन्हें पता नहीं था कि कॉकपिट में कौन है और विमान को कहां ले जाया जा रहा है। कुछ यात्रियों को डर था कि कहीं विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाया जाए। करीब 45 मिनट बाद पायलटों ने बताया कि विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारा जाएगा और सब ठीक रहेगा। इसके बाद यात्रियों को भरोसा हुआ। फ्लाईदुबई ने अभी दोनों पायलटों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। एयरलाइन ने सिर्फ इतना बताया है कि वे ऑन-ड्यूटी क्रू मेंबर थे और विमान में यात्रा कर रहे थे। कैप्टन पर हमला होते ही मची अफरा-तफरी विमान में आगे बैठे यात्री डेनियल श्लिक्टर ने AP को बताया कि कॉकपिट से चीख-पुकार सुनकर यात्रियों को पता चला कि वहां कुछ गंभीर हुआ है। उनके मुताबिक, को-पायलट कैप्टन पर लगातार हमला कर रहा था। कैप्टन बुरी तरह घायल हो गए थे और कॉकपिट में खून फैल गया था। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। एक यात्री ने को-पायलट को पकड़कर बाहर खींच लिया, जबकि बाकी यात्री उसे काबू करने लगे। इसी दौरान एक अतिरिक्त पायलट तेजी से कॉकपिट में पहुंचा और कंट्रोल संभाल लिया। श्लिक्टर के मुताबिक, कुछ ही देर बाद दूसरा पायलट भी अंदर पहुंच गया। दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया। विमान को वापस दुबई ले जाने के लिए मौजूद थे दोनों पायलट शुरुआत में यात्रियों को पता नहीं था कि ये दोनों पायलट विमान में क्यों मौजूद थे। बाद में पता चला कि उन्हें तेल अवीव से दुबई लौटने वाली फ्लाइट उड़ानी थी। इसलिए वे पहले से विमान में सफर कर रहे थे। एविएशन में ड्यूटी के लिए किसी दूसरी जगह जाने वाले पायलट की इस तरह की यात्रा को ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है। यानी उस वक्त दोनों पायलट यात्री की तरह सफर कर रहे थे, लेकिन इमरजेंसी आते ही उन्होंने कॉकपिट में पहुंचकर विमान संभाल लिया। विमान संभालने में 10 मिनट से ज्यादा लगे दोनों पायलटों के कॉकपिट में पहुंचने के बाद विमान को स्थिर करने में करीब 10 मिनट या उससे ज्यादा समय लगा। इससे पहले विमान इतनी तेजी से नीचे आया था कि उसके रडर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। पायलटों ने मे-डे कॉल किया और सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह तलाशनी शुरू की। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतार दिया गया। यात्री ने कहा- दोनों ने हीरो की तरह काम किया विमान के सुरक्षित उतरने के बाद श्लिक्टर ने दोनों पायलटों की तारीफ की। उन्होंने पूरे घटना को एक चमत्कार बताया। उनके मुताबिक, पहले कॉकपिट में पहुंचने वाले पायलट ने बिना समय गंवाए हालात समझे और कंट्रोल संभाल लिया। श्लिक्टर ने कहा कि यात्रियों की जान बचाने में इन दोनों पायलटों की भूमिका भी बेहद अहम थी। घटना के तीन दिन बाद भी फ्लाईदुबई ने दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इसलिए वे अब भी इस घटना के सबसे अहम और रहस्यमयी किरदार बने हुए हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्मित बोले- हमलावर ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी:नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को फोन किया, PM मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

दुकानों के काउंटर पर क्यों रखा जाता है काला कोयला? जानें राहु से क्या है संबंध

अंबाला के ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव के अनुसार दुकानों के काउंटर पर काला कोयला रखने की मान्यता राहु और शनि से जुड़ी है. ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के उपाय के तौर पर रखा जाता है. हालांकि घर में काला कोयला रखने से पहले कुंडली में राहु की स्थिति देखने की बात कही गई है. राहु की महादशा 18 वर्ष की मानी जाती है और इस दौरान भ्रम व आशंकाएं बढ़ने की मान्यता है.

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना

 विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि भारत को एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक ‘थाली में परोसा हुआ’ नहीं मिला और अनुभवी खिलाड़ियों की ‘ए’ टीम को उतारने से पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक फाइनल में दबाव से निपटने में मदद मिली। भारत ने शनिवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक बरकरार रखा। सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी। 

यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें पता था कि अपनी ऊर्जा को कैसे संभालना है, खुद को कैसे प्रेरित और एकाग्र रखना है, भले ही अभ्यास या मैच नहीं हो रहे हों।’’ भारत को नियमित टी20 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के फैसले से इस बड़े मुकाबले में दमखम और संयम के साथ खेलने में मदद मिली। सैमसन ने कहा, ‘‘‘ए’ टीम को लाना वास्तव में काफी मददगार रहा और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी यही देखने को मिला। मुझे लगता है कि यह सभी के लिए एक उचित मुकाबला था।’’ भारत ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम रोमांचक फाइनल में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

 हालांकि, फाइनल एकतरफा मुकाबला नहीं रहा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पाकिस्तान के आक्रामक जवाब ने आखिरी चरण तक मुकाबले में रोमांच बनाए रखा। सैमसन ने कहा, ‘‘आखिरकार हमें एक अच्छा मैच खेलने को मिला। पहली पारी में हमने 200 रन बनाए और लगा कि दूसरी पारी पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन विकेट अच्छा था और उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वर्ण पदक थाली में परोसा हुआ नहीं मिला। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इससे यह जीत और भी संतोषजनक हो जाती है और हम सभी खुश हैं।’’ सैमसन ने माना कि टीम इस मुकाबले की अहमियत से वाकिफ थी लेकिन खिलाड़ियों ने इस बड़े अवसर को अपने खेलने के तरीके पर हावी नहीं होने दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह हम सभी के लिए अपने देश का एशियाई खेलों के फाइनल में प्रतिनिधित्व करने का बड़ा अवसर और बड़ा मुकाबला था।’’ सैमसन ने कहा, ‘‘मैच से पहले और बाद में ऐसा ही होता है। लेकिन एक बार मैच शुरू हो जाने के बाद हम मुकाबले की मांग और मैच की परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं।

Sun, 04 Oct 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

Meerut News: बोनट पर पत्नी, पति ने दौड़ाई कार | Hindi News | Latest News Updates | Top Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:08:28+00:00

Viral Video | सोसायटी में बच्चे की पिटाई से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज वायरल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T10:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers