एशियन गेम्स में 37 हरियाणवियों को मेडल:भारत के 85 इवेंट में पदक; सोनीपत की किरण ने स्टोर में नौकरी कर स्टेडियम की फीस भरी
जापान के आइची-नागोया में हुए एशिनय गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान पूरा हो गया है। भारत ने 21 गोल्ड मेडल सहित 85 पदक जीते हैं। मेडल जीतने वाले में 37 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। हालांकि इसमें एक ही खेल में कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। जैसे कबड्डी में भारतीय मेन्स टीम ने गोल्ड मेडल जीता, इस टीम में प्रदेश के 8 खिलाड़ी रहे। इन खिलाड़ियो में सोनीपत की किरण पहल भी शामिल हैं। किरण ने 4×400 मीटर रिले गोल्ड मेडल जीता है। वह आज अपने पैतृक गांव गुमड़ में पहुंचेंगी। गांव पहुंचने पर होगा भव्य अभिनंदन एथलीट किरण पहल के गांव पहुंचने पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। किरण पहले जीटी रोड स्थित बस स्टैंड, गन्नौर आएगी। इसके बाद बस स्टैंड से गांव गुमड़ स्थित ग्राम सचिवालय तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। गुमड़ के ग्राम सचिवालय में भी किरण पहल के सम्मान में समारोह आयोजित होगा। किरण के गोल्डन गर्ल बनने की पूरी कहानी… तीसरी कक्षा में खेल देखा, पांचवीं में मैदान पर उतरीं: किरण ने तीसरी कक्षा में कुछ लड़कियों को जिम्नास्टिक करते देखा तो खेलों में जाने की इच्छा हुई। पांचवीं कक्षा में पहली बार स्कूल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। साइकिल रेस, मटका रेस, रस्सी और दौड़ में लगातार जीत हासिल की। यहीं से खेल का सफर शुरू हुआ और पहली बार 500 रुपए का इनाम मिला। झूठी बात से पांच महीने रुकी प्रैक्टिस: 2009 में किरण ने स्कूल ग्राउंड में रेस की प्रैक्टिस शुरू की। एक दिन गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें एक लड़के से बात करते देख लिया। उसने परिवार से कहा कि किरण प्रैक्टिस के बहाने लड़कों से मिलने जाती हैं। इसके बाद परिवार ने उनकी प्रैक्टिस रोक दी। करीब पांच महीने बाद किरण ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह खेल पर ध्यान देंगी। इसके बाद दादी और परिवार ने दोबारा प्रैक्टिस की अनुमति दी। दो किमी पैदल जाकर मैदान में बहाया पसीना: 2010 में किरण गांव से करीब दो किमी दूर बीएसटी स्कूल के मैदान में प्रैक्टिस करने जाती थीं। सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं थी, घास के मैदान में ही अभ्यास करती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य थी। पिता ओमप्रकाश कोर्ट में मुंशी थे। घर का घी, दूध और रोटी ही उनकी डाइट का सहारा रहे। 300 रुपए की पुरानी साइकिल से बदली मुश्किल: करीब 18 महीने तक पैदल आने-जाने के बाद परिवार ने 2012 में 300 रुपए में पुरानी साइकिल खरीदी। इसे रिपेयर कराने के बाद किरण रोज उसी से मैदान पहुंचने लगीं। स्टेडियम की फीस जुटाने के लिए की नौकरी: 2014 में किरण ने सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। बेहतर ट्रेनिंग के लिए 2015 में रोहतक चली गईं और रहने-खाने का खर्च निकालने के लिए पतंजलि स्टोर में 4 हजार रुपए महीने की नौकरी की। सुबह प्रैक्टिस, दिन में नौकरी और शाम को फिर मैदान पर प्रैक्टिस की। नौकरी के लिए दोबारा पढ़ाई की: किरण ने जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीते। 2018 में पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में लगातार दो गोल्ड मेडल हासिल किए। इसके बाद रेलवे में नौकरी का मौका मिला, लेकिन दसवीं पास नहीं होने के कारण अड़चन आ गई। दसवीं में कंपार्टमेंट आने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। नौकरी के लिए दोबारा पढ़ाई शुरू की और 2019 में दसवीं पास की। खेल के मैदान में आईं हर मुश्किलों से लड़कर पाया मुकाम… 2019 में इंडिया कैंप, 2020 में कोविड ने रोका सफर दसवीं पास करने के बाद 2019 में किरण को पटियाला के इंडिया कैंप के लिए बुलाया गया। 2020 में कोविड के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं। ओलिंपिक के लिए ट्रायल दिया, लेकिन चयन नहीं हो पाया और उन्हें कैंप छोड़कर लौटना पड़ा। इसके बाद 25 जून 2021 को रेलवे पटियाला में जूनियर क्लर्क के पद पर ज्वाइन किया। इसके बाद नौकरी के साथ खेलों की तैयारी भी जारी रखी। पेरिस ओलिंपिक में पहुंचीं, मेडल से चूकी किरण ने 2024 पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा लिया, लेकिन पदक नहीं जीत सकीं। 2023 में भारतीय ओपन चैंपियनशिप में वह तीसरे स्थान पर रही थीं। 2026 एशियन गेम्स में 400 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में वह महज 20 माइक्रो सेकंड से पदक से चूक गईं। इससे परिवार निराश हुआ। रिले से पहले मां इतनी दुखी थीं कि घर में खाना तक नहीं बना। लेकिन किरण ने हौसला ने अगली स्पर्धा में 4×400 मीटर रिेल में गोल्ड जीत लिया। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… ‘लड़कों से बात करती है, गलत जा रही है’:घरवालों ने खेल छुड़वाया, कोच के जूते पहनकर भी दौड़ीं; जानें गोल्ड मेडलिस्ट किरण की कहानी हरियाणा के सोनीपत की एथलीट किरण पहल मंगलवार को एशियन गेम्स के रिले इवेंट में गोल्ड और टीम इवेंट में सिल्वर जीतकर सुर्खियों में आ गईं। किरण 1 अक्टूबर को गांव पहुंचेंगी। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)
मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन
सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ प्रमोशनल वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं और उन्होंने मुश्किल समय में दिलजीत का साथ भी दिया। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” हानिया आमिर की वजह से ‘सरदार जी 3’ साल 2025 में विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठे थे। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। फिल्म को भारतीय निर्माताओं ने बनाया था। यह फिल्म साल 2025 में भारत-पाकिस्तान संबंध खराब होने से पहले बन चुकी थी। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, 'एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने दिलजीत से अपनी निजी पहचान भी याद की। उन्होंने कहा कि दिलजीत अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी। मीका ने कहा, “कई बार उसकी मैनेजर सोनाली फोन करके कहती थीं कि तुरंत रिकॉर्डिंग करनी है। तब लोखंडवाला स्थित मेरा स्टूडियो हमेशा इस्तेमाल होता था।” पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर मीका का विवाद मीका ने 2019 में कराची में एक निजी शादी में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भारत में आलोचना हुई थी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया था। बाद में यह बैन हटा लिया गया। इस घटना पर मीका ने कहा कि वह चुपके से पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने कहा, “जब मैं पाकिस्तान गया था, तब भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे। मेरे पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।” मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर आप वहां किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करते हैं, कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें भारत वापस लाते हैं, तो उस पैसे पर भारत में टैक्स लगता है।” मीका ने पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के परफॉर्म करने पर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में परफॉर्म करने पर लोगों को परेशानी नहीं होती। मीका ने कहा, “जब वे यहां आकर परफॉर्म करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो आईफा में सभी हाथ उठाते हैं।” उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान में लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इससे खुश होना चाहिए।” मीका ने पाकिस्तान से अपने निजी जुड़ाव की बात बताई मीका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उनका निजी जुड़ाव क्यों है। उन्होंने वहां मौजूद सिख धार्मिक स्थलों का जिक्र किया। मीका ने कहा, “पाकिस्तान से मेरा जुड़ाव क्यों है? इसके पीछे एक भावनात्मक कहानी है। गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा ननकाना साहिब वहां है। पाकिस्तान में तीन बड़े गुरुद्वारे हैं।” उन्होंने कहा, “जब मुझे पहले पाकिस्तान से न्योते मिलते थे, तो मुझे लगता था कि मुझे गुरुद्वारे की ओर से बुलाया जा रहा है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










