Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान:खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी देने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट ने जवान को हनीट्रैप में फंसाया था। प्रदीप कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित इंडियन नेवल शिप (INS) अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। कुछ महीने पहले महिला एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था। उसने धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाई और विशाखापट्टनम नेवल बेस से जुड़ी जानकारी ली। प्रदीप से काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय में पूछताछ काउंटर इंटेलिजेंस की स्पेशल टीम शनिवार सुबह INS अग्रणी पहुंची और प्रदीप को हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। इसके बाद जांचकर्ताओं ने प्रदीप को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और ट्रांजिट वारंट हासिल किया। शाम को उसे आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि कितनी और किस तरह की रक्षा जानकारी लीक हुई है। यह भी जांच की जा रही है कि प्रदीप को जानकारी साझा करने के बदले हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए कोई पैसा दिया गया था या नहीं। 2014 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ था प्रदीप 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुआ था। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पुलिस की CI सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में कर्नाटक के बीदर से आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक विशाल कुमार मेट्रे (24) पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शहजाद भट्टी,राणा हनैन और नोमी खान के संपर्क में था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मोनालिसा और सोनाली ने 'सैंड आर्ट' बनाकर भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीम को गोल्ड जीतने की बधाई दी

मोनालिसा और सोनाली ने 'सैंड आर्ट' बनाकर भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीम को गोल्ड जीतने की बधाई दी

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स का समापन, भारत चौथे स्थान पर रहा, हॉकी-क्रिकेट में जलवा; अन्य खेलों में कैसा रहा प्रदर्शन, विस्तार से पढ़ें

जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 का समापन हो गया। भारत इस मल्टीस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा। क्रिकेट हॉकी में 100 फीसदी प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल के लिए अन्य खेलों में सफर कैसा रहा, कहां चूक हुई और 2036 के रोड मैच के लिए इन खेलों से क्या उम्मीद की जानी चाहिए विस्तार से पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 18:15:18 +0530

  Videos
See all

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi के Satyagraha पर Chirag Paswan का बड़ा बयान | Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:39:43+00:00

Delhi में Gyanesh Kumar के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Breaking News | Election Commission | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T12:41:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers