Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश से मानसून विदा, इस बार 35.8 इंच बारिश हुई, 7 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार

मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 3 अक्टूबर, शनिवार को हो गई है। इस मानसूनी सीजन में 37.3 की अपेक्षा 35.8 इंच बारिश हुई यानि 4 फीसदी पानी कम गिरा। इसमें पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश हुई लेकिन पश्चिमी हिस्से में मानसून की स्थिति कमजोर रही। अगले तीन दिन 4, 5 और 6 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप खिली रहेगी, हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि और रात में कमी देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 7 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में बादल छा सकते हैं और बूंदाबादी होने की भी संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अगले तीन-चार दिनों में गर्मी और रात में ठंडक का असर बढ़ेगा। शनिवार को अमरकंटक में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। उज्जैन व भोपाल समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

क्या कहता है मौसम विभाग विभाग

पिछले दो दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों, बादलों की आवाजाही और हवा में नमी में कमी दर्ज की गई है। हालांकि निचले क्षोभमंडल में उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से क्षेत्र में शुष्क उत्तरी हवाएं चलने लगी हैं, जिसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून  संपूर्ण गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से  वापसी कर चुका है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। संभावना है कि इस अवधि में अन्य भागों से भी विदा हो जाएगा। वर्तमान में पूर्वी यूपी और उससे सटे बिहार के ऊपर अभी भी एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण  बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर-पश्चिम यूपी से लेकर राजस्थान होते हुए उत्तरी गुजरात तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इनके प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मौसम में आंशिक बदलाव देखा जा सकता है।

इस बार 100 दिन सक्रिय रहा मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है। इस बार पूरे सीजन में 908.4 मिमी यानी 35.8 इंच बारिश दर्ज हुई है,जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) होनी चाहिए थी। इस तरह पूरे सीजन में प्रदेश में करीब 4 फीसदी बारिश कम हुई। चुंकी इस बार मानसून 24 जून को प्रदेश में एंटर हुआ था और 3 अक्टूबर को विदाई हुई है, इस हिसाब से प्रदेश में करीब 100 दिन मानसून सक्रिय रहा। पिछले साल मानसून ने 16 जून 2025 को प्रदेश में प्रवेश किया था और 13 अक्टूबर 2025 को विदा हुआ था।

इस बार पूर्वी मध्य प्रदेश में 4% ज्यादा पानी गिरा, लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम बारिश दर्ज की गई। इसी के चलते प्रदेश के 55 में से 30 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका हालांकि 25 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। आलीराजपुर बारिश के मामले में सबसे पीछे रहा वहीं निवाड़ी और मऊगंज में सामान्य से 150% से ज्यादा बारिश दर्ज हुई।

इस सीजन में बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5 से 21 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 9 से 51 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।

भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडोरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Continue reading on the app

Viral Video: महिलाओं की आजादी पर वायरल पोस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: महिलाओं की आजादी पर वायरल पोस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब और कहां होंगे एक्शन में, जानें किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

Virat Kohli & Rohit Sharma Next ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर रनों की बारिश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे. साल 2027 के विश्व कप से पहले इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म और कीवी सरजमीं पर उनका बेहतरीन रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है. Sun, 4 Oct 2026 09:54:20 +0530

  Videos
See all

AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की केजरीवाल सिसोदिया की तारीफ, सुनिए |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:32:49+00:00

Gujarat Gym Hidden Camera News: जिम में जासूसी कैमरे से सावधान! नहीं तो डर्टी पिक्चर निकल जाएगी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:30:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers