Responsive Scrollable Menu

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

वाशिंगटन, चार अक्टूबर (एपी) प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान ‘नोलो’ शनिवार को मजबूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेजी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि यह अब श्रेणी-3 के चक्रवात में बदल चुका है। ‘नोलो’ इस समय मारो रीफ से करीब 335 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है और 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

‘हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि नोलो के कारण उठने वाली ऊंची और खतरनाक समुद्री लहरें निचले इलाकों में स्थित कुछ द्वीपों को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी आबादी वाले द्वीप के लिए खतरा नहीं जताया गया है। इस बीच, प्रशांत महासागर में उठा एक अन्य चक्रवात ‘रेचेल’ (श्रेणी-1) मेक्सिको के पश्चिमी तट से दूर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

‘हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, इसके प्रभाव से मेक्सिको के पश्चिमी-मध्य तट और बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में सप्ताहांत तक खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है।

Continue reading on the app

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक

दुबई, चार अक्टूबर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की और ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित साजिश को नाकाम करने के लिए उन्हें पूरी दुनिया का ‘नायक’ बताया। नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 38 वर्षीय पायलट का हालचाल जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मच्छार को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।

कैप्टन मच्छार से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है, जो हम अपने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान करते हैं। आमतौर पर यह केवल इजराइल के नागरिकों के लिए है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजराइल का हर नागरिक आपका सम्मान करेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ही इजराइल आएंगे।’’ इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप इजराइल, भारत और पूरी दुनिया के नायक हैं।

मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आपको (मच्छार) इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’ पोस्ट में कहा गया, ‘‘आज शाम हुई इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार से पूछा कि यह सब कैसे शुरू हुआ। इस पर मच्छार ने कॉकपिट के उन भयावह पलों के बारे में कई नयी जानकारियां साझा कीं।’’ बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेडए1073 में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर कॉकपिट में रखी आपातकालीन कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह कुल्हाड़ी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए कॉकपिट में रखी जाती है।

इस विमान में 174 यात्री सवार थे और आपात संकेत भेजने के बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया था। नेतन्याहू से बातचीत में कैप्टन मच्छार ने बताया कि हमले से पहले सह-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी। कैप्टन मच्छार ने कहा, ‘‘...जब वह प्रार्थना कर रहा था तो मैं सामने की ओर देख रहा था और पीछे की तरफ मेरा ध्यान नहीं था।

करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक मेरे सिर के पीछे जोरदार प्रहार हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो मुझे लगा कि विमान को कुछ भारी नुकसान हुआ है और कुछ गंभीर गड़बड़ी है। लेकिन एक के बाद एक प्रहार होते रहे। तब मुझे समझ आया कि विमान में कोई खराबी नहीं है, बल्कि कॉकपिट में मेरे साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने मुझ पर हमला किया है।’’ नेतन्याहू ने उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा, ‘‘मैं आपके साहस और इतनी कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की आपकी क्षमता से हैरान हूं।

आपने कई जिंदगियां बचाईं... दुनिया भर में इसकी सराहना की जा रही है।’’ ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के मुताबिक, हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। तबुक में प्राथमिक उपचार के बाद कैप्टन मच्छार को आगे के उपचार के लिए अबू धाबी ले जाया गया।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब और कहां होंगे एक्शन में, जानें किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

Virat Kohli & Rohit Sharma Next ODI Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर रनों की बारिश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे. साल 2027 के विश्व कप से पहले इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म और कीवी सरजमीं पर उनका बेहतरीन रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है. Sun, 4 Oct 2026 09:54:20 +0530

  Videos
See all

AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की केजरीवाल सिसोदिया की तारीफ, सुनिए |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:32:49+00:00

Gujarat Gym Hidden Camera News: जिम में जासूसी कैमरे से सावधान! नहीं तो डर्टी पिक्चर निकल जाएगी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:30:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers