Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स Highlights: आर्चरी में बरसा गोल्ड, बॉक्सर और पहवानों ने भी किया कमाल, जानें कैसा रहा आज का दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बुधवार का दिन बेहतरीन रहा. खास तौर पर आर्चरी में गोल्ड की बरसात देखने को मिली. इसके अलावा बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारतीय एथलीटों ने कमाल किया. इस तरह भारत के पदकों की संख्या 60 पहुंच गई है.

Continue reading on the app

Aishwarya Rai: ₹6.5 लाख का बैग, ट्रेंच कोट... मुंबई लौटते हीं छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, स्टाइल ने खींचा ध्यान, Video

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन अपने शानदार फैशन लुक्स से हमेशा लाइमलाइट बटोरती हैं। पेरिस फैशन वीक में रैंप पर जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री मुंबई लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर उनका अंदाज पेरिस वाले ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग था। इस बार ऐश्वर्या ने बेहद स्टाइलिश लुक चुना, जिसमें गहरे रंगों और महंगी एक्सेसरीज का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

प्लम रंग के लेदर कोट में दिखा शानदार अंदाज
मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय बच्चन गहरे प्लम रंग के लंबे लेदर ट्रेंच कोट में नजर आईं। कोट का गहरा बरगंडी-प्लम रंग और डबल-ब्रेस्टेड डिजाइन उनके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना रहा था।

ऐश्वर्या ने इस स्टेटमेंट कोट के साथ बेहद सिंपल काले रंग की टी-शर्ट और गहरे इंडिगो रंग की फ्लेयर्ड डेनिम पहनी थी। पैरों में उन्होंने गहरे रंग के लेदर बूट्स पहने, जो उनके पूरे पहनावे के साथ अच्छी तरह मेल खा रहे थे।

6.5 लाख रुपये के बैग ने खींचा ध्यान
ऐश्वर्या के एयरपोर्ट लुक की सबसे खास चीजों में उनका लग्जरी हैंडबैग भी शामिल था। उन्होंने इटैलियन लग्जरी ब्रांड बोटेगा वेनेटा का एंडियामो टॉप-हैंडल बैग कैरी किया था। इसकी कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

गहरे भूरे रंग के इस बड़े लेदर बैग के हैंडल पर ब्रांड की खास बुनी हुई डिजाइन नजर आती है। ऐश्वर्या ने इसे अपने पूरे लुक के रंगों के साथ संतुलित तरीके से कैरी किया।

रेड हेयर कलर ने फिर खींचा ध्यान 
एक्सेसरीज की बात करें तो ऐश्वर्या ने हाथ में स्मार्टवॉच पहनी थी और बेहद हल्के डायमंड आभूषणों से लुक को पूरा किया। सिर पर लगाए गए गहरे रंग के सनग्लासेस ने उनके एयरपोर्ट स्टाइल को और आकर्षक बना दिया।

अभिनेत्री के लंबे बाल गहरे चेरी-लाल रंग में नजर आए, जिन्हें उन्होंने खुले और हल्के वेव्स में रखा था। मेकअप भी काफी सादगी भरा था, जिसमें लाल रंग की लिपस्टिक उनके पूरे लुक के साथ खूबसूरती से मेल खा रही थी।

पेरिस फैशन वीक में भी दिखा था रॉयल अंदाज
मुंबई एयरपोर्ट का यह लुक ऐश्वर्या के पेरिस फैशन वीक वाले अंदाज से बिल्कुल अलग था। 28 सितंबर को एफिल टॉवर और एस्कोल मिलिटेयर की पृष्ठभूमि में आयोजित लॉरियल पेरिस के फैशन शो में अभिनेत्री ने बेहद नाटकीय लुक में रैंप वॉक किया था।

रैंप के लिए ऐश्वर्या ने सीरियाई डिजाइनर यारा शूमाकर का तैयार किया हुआ काले रंग का वेलवेट फिशटेल गाउन पहना था।गाउन के ऊपर ऐश्वर्या ने एक शानदार वेलवेट केप पहना था। इसके किनारों पर मोतियों और क्रिस्टल की सजावट की गई थी। केप पर नजर आने वाला चमकदार रंगों का प्रभाव इसे रात के आसमान जैसी खूबसूरत आभा दे रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

Olympics 2036: अहमदाबाद को मिलेगी ओलंपिक की मेजबानी? भारत की दावेदारी को टक्कर देंगे ये 6 देश

भारत में ओलंपिक गेम्स का आज तक आयोजन नहीं हुआ है और इसी इंतजार को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने 2036 का लक्ष्य रखा है. हालांकि, ये राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि कुछ खास देश इस रेस में हैं. Wed, 07 Oct 2026 21:36:20 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap: SIR और Gyanesh Kumar के मुद्दे पर Congress ने झोंकी पूरी ताकत? | #GyaneshKumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:14:03+00:00

Seemapuri Building Collapse : दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत, कई लोग फंसे | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers