कहां है दुनिया का सबसे पुराना पुल? बहुत कम लोगों को होगा पता, 4000 साल पहले का है इसका इतिहास
क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पुराना पुल कहां है? अगर नहीं जानते तो बता दें कि इराक के प्राचीन सुमेरियन शहर गिरसु में 4,000 साल पुराना पक्की ईंटों से बना पुल खोजा गया है.
Kareena-Mira: शाहिद कपूर की Ex गर्लफ्रेंड और वाइफ का हुआ मिलन! करीना-मीरा की तस्वीर देख फैंस बोले- '2026 में ये कोलैब नहीं सोचा था!'
Kareena Kapoor-Mira Rajput: एक समय था जब बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स करीना कपूर और शाहिद कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का प्यार जिस तरह परवान चढ़ा उतने ही चर्चे उनके ब्रेकअप के भी रहे। हालांकि दोनों ही स्टार्स अपनी-अपनी जिंदगी में अपने लाइफ पार्टवर्स के साथ आगे बढ़ गए हैं। लेकिन हाल ही में एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान को शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ देखा गया। मीरा, करीना के चर्चित चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ के सेट पर पहुंचीं जहां दोनों ने आगामी सीजन के लिए एपिसोड शूट किया। सेट से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई।
करीना ने शो में किया मीरा कपूर का स्वागत
करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर मीरा कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की और उनका अपने शो में स्वागत किया। करीना ने मीरा को गर्मजोशी से भरा और प्यारा बताते हुए उनके साथ मुलाकात की झलक फैंस के साथ साझा की।
मीरा कपूर ने भी शो के सेट से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। उन्होंने करीना को धन्यवाद देते हुए लिखा कि ‘व्हाट वीमेन वांट’ का मतलब अपने तरीके से जिंदगी जीना और खुद होना है। साथ ही उन्होंने करीना के व्यक्तित्व की तारीफ भी की।
मीरा की पोस्ट पर करीना ने भी प्यार भरा जवाब दिया और लिखा कि उन्हें खुशी है कि मीरा शो में आईं।
करीना और मीरा की जोड़ी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
करीना और मीरा की साथ में तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने दोनों को इस तरह एक चैट शो में साथ देखने की उम्मीद नहीं की थी।
कुछ यूजर्स ने इस मुलाकात को बेहद खास बताया, जबकि कई लोगों ने इसे साल का सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कोलैबरेशन तक कह दिया। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर यह कैसा अनपेक्षित कोलैब है।
वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दो कपूर एक बातचीत में होंगे तो चर्चा के लिए बहुत कुछ होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं कई फैंस ने दोनों की तस्वीरों में नजर आ रही सहज और गर्मजोशी भरी बॉन्डिंग की तारीफ की।
छठे सीजन में नजर आएंगी मीरा कपूर
मीरा कपूर की यह मौजूदगी ‘व्हाट वीमेन वांट’ के छठे सीजन का हिस्सा है। हालांकि, इस एपिसोड की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







