Responsive Scrollable Menu

4 October को है Matru Navami, मृत महिलाओं के श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये गलतियां

पितृ पक्ष का समय चल रहा है। इन सोलह पावन दिनों में से मातृ नवमी का विशेष स्थान दिया गया है। मातृ नवमी के दिन सभी मृत महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है और फिर उन्हें सम्मानपूर्वक पृथ्वी से विदा किया जाता है। वैसे यह तिथि उन लोगों के लिए बेहद खास है, जिनके घरों में किसी भी महिला का श्राद्ध किया जाता है।

इस बार मातृ नवमी 04 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इस दिन सभी महिलाएं पूर्वजों को पृथ्वी से विदा किया जाएगा। यदि आप इस दिन अपनी दादी-नानी या अन्य किसी पूजनीय महिला का श्राद्ध करते हैं, तो कुछ गलतियों से करने से बचना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। वरना आपके घर पर पितृ दोष लग जाएगा।

तामसिक भोजन का सेवन न करें

माना जाता है कि पितृ पक्ष के सोलह दिनों तक तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन संभव नहीं है, तो भूलकर भी मातृ नवमी के दिन या फिर जिस दिन किसी महिला का श्राद्ध हो, उस दिन आपको तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन भूलकर भी लहसुन-प्याज का सेवन न करें।

महिलाओं को न सताएं

यदि कोई व्यक्ति पितृ पक्ष की नवमी यानी मातृ नवमी के दिन किसी भी महिला को सताता है, तो उसे श्राद्ध करने का पुण्य फल समाप्त हो जाता है। महिलाओं को सताने या उनसे अपशब्द कहने से पूर्वज नाराज हो सकते हैं और यदि आपके घर में महिला पूर्वजों का श्राद्ध होता है, तो वो स्वीकार्य नहीं माना जाता है।

इस दिन किसी के साथ भी बुरा व्यवहार न करें और इसके बजाय घर के सभी बड़ों का आशीर्वाद लें। यदि कोई इस दिन आपका बुरा व्यवहार करता है, तो कुलदेवी भी नाराज हो जाती है और पितृ दोष लग जाता है।

बाल या नाखून न काटें

इस दिन भूलकर भी बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए। मुख्य रुप से उन महिलाओं को ये गलतियां नहीं करनी चाहिए जो किसी भी महिला पूर्वज के लिए श्राद्ध कर्म कर रही हो। यदि आप ऐसी कोई गलती करती हैं, तो आपके घर में पितृ दोष लग सकता है।

भोजन का अपमान न करें

मातृ नवमी के दिन आप जाने-अनजाने में पितृ पक्ष की नवमी तिथि के दिन भोजन का अपमान करते हैं, तो इसका बुरा फल जीवन में दिखाई देने लगता है। आपको इस दिन महिला पूर्वजों का श्राद्ध करने के बाद ब्राह्मणी को भोजन करवाएं। साथ ही पंचबलि भोग निकालें। इस दिन भूलकर भी भोजन को इधर-उधर कूड़े में नहीं डालना चाहिए। ब्राह्मण को जो भोज दें और उसमें भी शुद्धता का पूरा ध्यान रखें।

नए सामान का इस्तेमाल न करें

माना जाता है कि पितृ पक्ष के 16 दिनों तक कुछ भी नहीं खरीदें, लेकिन मातृ नवमी के दिन भूलकर भी नई वस्तु न खरीदें। नया का सामान का भी इस्तेमाल न करें, वरना पितृ दोष लग जाएगा। पूर्वजों के साथ ही आपकी कुल देवी भी नाराज हो जाएंगी।

Continue reading on the app

75 साल के कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया कमाल… इग्नू से MA पूरा करने पर वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हुआ नाम

पढ़ने व सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. 75 साल के कृष्ण कुमार गुप्ता ने ये साबित कर दिखाया है. बीते साल यानी 74 साल की उम्र में उन्होंने इग्नू से MA किया, जिसे वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Moulana Sajid Rashidi Video Viral: ‘कम से कम 10 बच्चे पैदा करो’, हिंदुओं से बोले मौलाना साजिद रशीदी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:12:38+00:00

Pakistan vs Houthis: हूतियों से जंग करेगा पाकिस्तान? सऊदी के साथ उतरेगा पाक!Yemen War | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T05:19:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers