डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को बताया ‘अच्छा दोस्त’, दक्षिण कोरिया को दी सजा, मिलिट्री ड्रिल पर कैंची
डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों को काफी कम करने की बात कही है. उन्होंने उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग के साथ अपने अच्छे रिश्तों और अभ्यासों के भारी खर्च का हवाला दिया. ट्रंप ने यह भी बताया कि दक्षिण कोरिया ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान में साथ देने से इनकार किया था. माना जा रहा है कि ट्रंप इसी से नाराज होकर दक्षिण कोरिया को सजा दे रहे हैं.
Price Hike: स्कोडा की कारें 1 अक्टूबर से होंगी महंगी, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी?
Price Hike: स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी कारों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी 1 अक्टूबर 2026 से भारत में अपने सभी मौजूदा मॉडल की कीमतों में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत के कारण कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है।
1.2 प्रतिशत तक बढ़ेंगी कीमतें
नई कीमतों के लागू होने के बाद स्कोडा की कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी दी है।
यह बढ़ोतरी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध स्कोडा के सभी मौजूदा मॉडल पर लागू होगी। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2026 में भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया था। उस समय काइलाक, कुशाक और स्लाविया की कीमतें बढ़ाई गई थीं। शुरुआत में कोडियाक को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था, लेकिन बाद में इसकी कीमत में भी संशोधन किया गया था।
अभी इन कारों की बिक्री करती है कंपनी
स्कोडा फिलहाल भारतीय बाजार में काइलाक, कुशाक और कोडियाक की बिक्री करती है। कंपनी ने ऑक्टाविया आरएस और कोडियाक आरएस को भी सीमित संख्या में पेश किया था। हालांकि, प्रदर्शन पर केंद्रित ये दोनों मॉडल फिलहाल बिक चुके हैं।
वहीं, कंपनी ने हाल ही में अपडेटेड स्लाविया से पर्दा उठाया है। इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतों की घोषणा 6 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।
पहली छमाही में दर्ज की सबसे ज्यादा बिक्री
स्कोडा ऑटो इंडिया के अनुसार, कंपनी ने 2026 की पहली छमाही में भारत में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। अगस्त 2026 तक कंपनी भारत में 50,000 से ज्यादा कारें बेच चुकी है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









