Responsive Scrollable Menu

WhatsApp चलाने में आएगा डबल मजा, Android यूजर्स के लिए आए नए वॉलपेपर और थीम

WhatsApp, Android बीटा टेस्टर्स के लिए नई चैट थीम कैटेगरीज रोलआउट कर रहा है। इस अपडेट में पांच चैट थीम कैटेगरीज शामिल होंगी - जैसे नेचर, लाइव, वाइब्रेंट, मिनिमल और डूडल - साथ ही वॉलपेपर्स के लिए भी अलग कैटेगरीज होंगी।

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा है और हमारे पूर्वज पीढ़ियों से इसके गुणों की चर्चा करते आए हैं।” आंवला भारतीय भोजन, संस्कृति और चिकित्सा पद्धति का अभिन्न हिस्सा है। एक लोककथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत की कुछ बूंदें धरती पर गिरी थीं और उसी से आंवले का वृक्ष पैदा हुआ। यह कथा भले पौराणिक हो, लेकिन पोषण के मामले में आंवला सचमुच किसी अमृत से कम नहीं है। आंवले का एक पेड़ 65-70 साल तक फल दे सकता है। यह छोटा-सा फल पेक्टिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-C से भरपूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक आंवले में 3 संतरे या 16 केले से ज्यादा विटामिन-C होता है। यही वजह है कि इसे विटामिन-C का पावरहाउस कहा जाता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में आंवला के हेल्थ बेनिफिट्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- आंवला को सुपरफूड क्यों कहा जाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- आंवला में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- इसमें विटामिन-C अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। आंवला में पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉयड्स और टैनिन्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। ग्राफिक में आंवले की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- अगर कोई 30 दिन तक रोज एक आंवला खाए तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जवाब- आंवला खाने का कोई एक ‘परफेक्ट’ तरीका नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कितनी आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर पाते हैं। पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- कच्चा आंवला ज्यादा फायदेमंद है या आंवला जूस? जवाब- दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन पोषण के लिहाज से कच्चा आंवला बेहतर माना जाता है। इसकी वजह यह है कि कच्चा आंवला खाने पर शरीर को फाइबर, विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व प्राकृतिक रूप में मिलते हैं। वहीं आंवला जूस से भी विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं, लेकिन जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा थोड़ी कम हो जाती है। ग्राफिक में दोनों के बीच का फर्क देखिए- सवाल- आंवला, मुरब्बा, कैंडी और पाउडर में सबसे बेहतर क्या है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए? जवाब- हेल्थ एक्सपर्ट्स आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज 1 से 2 ताजा आंवला खाने की सलाह देते हैं। इतनी मात्रा में आंवला खाने से शरीर को विटामिन-C, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं। सवाल- क्या खाली पेट आंवला खाना ठीक है? जवाब- अगर खाली पेट आंवला खाने से कोई परेशानी नहीं होती है, तो इसे सुबह खाया जा सकता है। लेकिन अगर पेट में जलन, एसिडिटी या असुविधा महसूस हो, तो इसे भोजन के साथ या बाद में खाना बेहतर है। सवाल- क्या डायबिटीज के मरीज आंवला खा सकते हैं? जवाब- हां, आंवला में कम कैलोरी होती है, फाइबर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम है। यही वजह है कि इसे डायबिटीज-फ्रेंडली फूड्स में गिना जाता है। आंवला को लेकर बड़े दावे, कितने सच? सवाल- क्या रोज आंवला खाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं? जवाब- नहीं, ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि रोज आंवला खाने से सफेद बाल दोबारा काले हो जाते हैं। यह एक बहुत लोकप्रिय दावा है, लेकिन बालों का रंग मेलेनिन नाम के पिगमेंट से तय होता है। सवाल- क्या आंवला खाने से चश्मा उतर सकता है? जवाब- नहीं, यह एक आम धारणा है। चश्मा आमतौर पर आंखों के स्ट्रक्चर में बदलाव या विजन डिफेक्ट जैसे मायोपिया (नजदीक का चश्मा), हाइपरोपिया (दूर का चश्मा) और एस्टिग्मैटिज्म की वजह से लगता है। आंवला खाने से इन समस्याओं को ठीक नहीं किया जा सकता। सवाल- क्या आंवला वजन कम करता है? जवाब- वजन घटाने के लिए सिर्फ आंवला खाना काफी नहीं है। हालांकि, यह कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर फल है। लेकिन हम ये नहीं कह सकते कि सिर्फ आंवला खाने से वजन कम हो जाएगा। सिर्फ संतुलित डाइट और एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है। सवाल- क्या आंवला फैटी लिवर ठीक कर देता है? जवाब- नहीं, आंवला फैटी लिवर को ठीक नहीं करता और न ही यह इस बीमारी का इलाज है। सवाल- क्या आंवला कैंसर से बचाता है? जवाब- आंवला में विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, ऐसा कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि आंवला खाने से कैंसर नहीं होगा या इससे कैंसर का इलाज किया जा सकता है। इसलिए आंवला कैंसर से बचाव की गारंटी नहीं, बल्कि एक हेल्दी डाइट का हिस्सा है। सवाल- क्या आंवला खाने से एजिंग स्पीड कम हो जाती है? जवाब- ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि आंवला खाने से उम्र का बढ़ना रुक जाता है या व्यक्ति लंबे समय तक जवान बना रहता है। उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर आनुवंशिकता, खानपान, नींद, शारीरिक गतिविधि और जीवनशैली का भी असर पड़ता है। सवाल- क्या आंवला से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है? जवाब- नहीं, हेल्दी लिवर और किडनी ही शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने का काम करते हैं। …………………. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के बेस्ट सोर्स:डॉक्टर से समझें शरीर में प्रोटीन के 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 8 संकेत हमारे शरीर में अरबों कोशिकाएं हैं। हर कोशिका को ठीक से काम करने के लिए प्रोटीन चाहिए। प्रोटीन शरीर में अनगिनत काम करता है। मसल्स बनाता है, डैमेज्ड टिश्यूज को रिपेयर करता है, हार्मोन-एंजाइम बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। ये खबर भी पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार की तरह मोहम्मद शमी करेंगे टीम इंडिया में वापसी?

भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद टीम इंडिया में लौट आए जिसके बाद मोहम्मद शमी के लिए भी उम्मीदें बढ़ी हैं. क्या इस गेंदबाज का भी कमबैक होगा? Wed, 07 Oct 2026 20:37:16 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: बीच डिबेट सुधांशु ने सपा प्रवक्ता के झूठ की खोल दी पोल #shorts #bjp #smajvadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:44:42+00:00

Jantar Mantar Congress Protest: राहुल को समझाने पहुंची पुलिस |Congress Protest Update | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:43:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers