Responsive Scrollable Menu

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, तीन योजनाओं को मिली मंजूरी, गेंहू समेत 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोत्तरी

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का (Union Cabinet Meeting) आयोजन किया गया। इस दौरान कई  महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2027- 28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस गेहूं, सरसों, चना, मसूर समेत कुल 6 फसलें शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य योजनाओं को भी मंजूरी मिली है।

सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी कुसुम की एमएसपी में की गई है । मूल्य को 6,540 रुपये से बढ़ाकर 7,215 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। गेहूं में 25 रुपये की वृद्धि की गई है, इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,610 रुपये प्रति क्विंटल होगा। चना में 83 रुपये, मसूर में 390 रुपये और जौ में 136 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। सरसों और रेपसीड और सरसों में 415 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।

GEC-III को मिली मंजूरी

मंत्रिमंडल में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना के तीसरे चरण को को भी मंजूरी दी है। जिसका उद्देश्य भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करना है। ताकि राज्यों और  केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावॉट तक की नवीकरणीय ऊर्जा को एक जगह से दूसरी जगह तक ट्रांसफर किया जा सके। इस योजना में ग्रिड फ्लैक्सिबिलिटी के लिए रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर या जेनरेटर के स्तर पर या किसी अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर 50 गीगावॉट की बैटरी एनर्जी सिस्टम लगाने का प्रावधान है। इस योजना को 2032 -33 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल लागत 1,86,405 करोड़ रुपये।  तीसरे चरण के लिए 1,36,378 करोड़ रुपये और 50 गीगावॉट के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है।  जिसमें 54,082 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्त सहायता भी शामिल है।

दिल्ली के लिए ITMS प्रोजेक्ट को मंजूरी 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली पुलिस द्वारा आईटीएमएस प्रोजेक्ट लागू करने की मंजूरी दी है। जिसकी अनुमानित लागत टैक्स सहित एक साथ 1,789.52 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा और और 2 सालों में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। इसके बाद 5 साल तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा। इसका उद्देश्य राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी आवास को बेहतर बनाना है। प्रोजेक्ट सड़क नेटवर्क को रियल टाइम ट्रैफिक डेटा, एडेप्टेड ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटिक एनफोर्समेंट और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के जरिए ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा।

Continue reading on the app

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 24K गोल्ड ₹1.48 लाख के पार; चांदी ₹2.22 लाख पर पहुंची

Gold Silver Price Today (30 September 2026): सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। भारतीय बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 30 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,48,379 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 29 सितंबर को यह 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यानी एक दिन में 24 कैरेट सोना 979 रुपए महंगा हुआ है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। आज इसका भाव 1,35,915 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह 1,35,018 रुपए था। यानी 22 कैरेट सोना 897 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव 593 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। 29 सितंबर को चांदी 2,21,680 रुपए प्रति किलो थी।

IBJA 30 September Gold Rate

ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जान लेना जरूरी है।

 

देश के प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns) 

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,37,250
मुंबई  1,37,100
कोलकाता  1,37,100
चेन्नई  1,37,100
भोपाल  1,37,150
जयपुर  1,37,250
लखनऊ  1,37,250
अहमदाबाद  1,37,150
रायपुर  1,37,100

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है। 

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।

 

 

ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है

 

 

Continue reading on the app

  Sports

सबसे खतरनाक टीम बनेंगे... तूफानी शतक के बाद कप्तान श्रेयस की दहाड़, वेस्टइंडीज को नहीं मिलेगी कोई राहत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में अय्यर का ये पहला शतक था. इस शतकीय पारी के बाद अय्यर ने कहा कि उनकी टीम इसी आक्रमकता के साथ सीरीज के बचे हुए मैचों में खेली. साथ ही उन्होंने लगातार ट्रैवलिंग और थकान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. Tue, 6 Oct 2026 23:55:37 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी ने PM Modi, अमित शाह, CEC पर तीखे आरोप लगाए #rahulgandhi #pmmodi #cec #amitshah #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:15:54+00:00

Iran America War Update | ईरान-अमेरिका शुरू हुई महाजंग? | Trump | Iran News | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers