Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में मनु भाकर नहीं जीत पाईं मेडल:पिता बोले- रेंज पहुंचने में 4-5 घंटे लगते थे, बदबू के बीच शूटिंग करते थे

हरियाणा की ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर एशियन गेम्स 2026 में कोई मेडल नहीं जीत सकीं। 10 मीटर एयर पिस्टल में वह 5वें स्थान पर रहीं, जबकि 25 मीटर पिस्टल में 11वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह कुल चार इवेंट में उतरीं, लेकिन किसी में पोडियम पर नहीं पहुंचीं। मनु के पिता राम किशन भाकर ने ANI से बातचीत में एशियन गेम्स में शूटिंग इवेंट की व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों के ट्रैवल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज नागोया शहर से काफी दूर थी और खिलाड़ियों को रोजाना आने-जाने में करीब 4-5 घंटे लग रहे थे। उनके मुताबिक, रेंज के पास नाले की बदबू आती थी और खिलाड़ियों को ऐसे वातावरण में शूटिंग करनी पड़ रही थी। दादी की रस्म क्रिया में भी शामिल नहीं हो पाईं 8 सितंबर को मनु भाकर की दादी दया कौर का निधन हो गया था। मनु उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। इसके बाद 15 सितंबर को वह एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गईं। 18 सितंबर को दादी की रस्म क्रिया हुई, जिसमें मनु शामिल नहीं हो पाईं। परिवार के मुताबिक, यह मनु के लिए भावनात्मक समय था, लेकिन देश के लिए खेलने की जिम्मेदारी के चलते उन्हें ट्रेनिंग और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जापान लौटना पड़ा। X पर लिखा- 10 साल बाद भी वही भावना 16 सितंबर को जापान पहुंचने के बाद मनु भाकर ने X पर पोस्ट कर एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा, “एशियन गेम्स 2026, जापान। इस सफर में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन भावना वही है। भारतीय जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व, उत्साह और सम्मान। यह हमेशा एक सौभाग्य की बात रही है। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।” रहूंगी। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं मनु भाकर:पिता के साथ झज्जर पहुंची, सोशल मीडिया पर लिखा-आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी ओलिंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर 8 सितंबर को अपनी दादी दया कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने झज्जर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के सदस्य और परिचित भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

ANC से लेकर Open-Ear Design तक, Amazon पर डिस्काउंट पर मिल रहे ये 5 Wireless Earbuds

अगर नए Wireless Earbuds खरीदने का प्लान है, तो Amazon पर Realme, pTron, ACwO, Truke और iQOO के इन पांच मॉडल पर Discount मिल रहा है. कीमत ₹699 से शुरू हो रही है, जबकि सबसे ज्यादा 78% की छूट Truke TruClips पर दी जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 1 जीत दूर… श्रेयस अय्यर की नजर खास रिकॉर्ड पर, सिर्फ एक भारतीय कप्तान ही कर सका है ऐसा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया को 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर रहने वाली है. Sun, 04 Oct 2026 23:52:35 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj Disciple Death : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या दिखा? | Ashram | CCTV Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T21:00:26+00:00

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ प्रदर्शन ने पकड़ा तूल.. संसद मार्ग थाने के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T20:58:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers