Responsive Scrollable Menu

JioBharat 4G Phone : जियो ने उतारा 1499 रुपये का 4जी फोन, 6 महीने का रिचार्ज फ्री और 14 जीबी डाटा भी

JioBharat 4G Phone : जियो ने 2जी फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने कहा है कि महज 1,499 रुपये में 4जी फोन जियोभारत लॉन्च किया गया है. इसे खरीदने के साथ ही 6 महीने का रिचार्ज भी मुफ्त दिया जाएगा और इसकी कीमत हटा दें तो फोन की वास्तविक वैल्यू महज 299 रुपये रह जाएगी.

Continue reading on the app

रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- “कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में बांटना चाहती है”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भगवान शिव और भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई है, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता , राज्यसभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस हिंदू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है, वहीं तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।

कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भगवान शिव और भगवान राम के विषय में दिए गए एक विवादित बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है, डॉ त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी को नास्तिक कहते हुए अपने वक्तव्य की शुरुआत की , उन्होंने दावा किया-  2014 के चुनाव में ईश्वर के नाम की शपथ लेने वाले राहुल गांधी ने 2024 में ईश्वर के नाम की शपथ नहीं ली, बल्कि अंग्रेजी में शपथ ली, जिसमें ईश्वर का जिक्र नहीं था।

रेवंत रेड्डी के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार 

उन्होंने कहा राहुल गांधी की पार्टी के नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के जुबली हिल उप चुनाव में  कांग्रेस के दिल का उद्घोष करते हुए कहा कि कांग्रेस मतलब मुसलमान, मुसलमान मतलब कांग्रेस, कांग्रेस की ताकत मुसलमान , मुसलमान की ताकत कांग्रेस, वो पूरी ताकत से हिन्दू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में है और ये कांग्रेस हिन्दू समाज को दक्षिण और उत्तर में विभाजित करना चाहती है जबकि तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी प्रांत और महिला-पुरुष के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।

‘Smash the Patriarchy’ पर BJP का तंज 

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘Smash the Patriarchy’ सिर्फ हिंदू समाज के लिए है और जैसे ही केरल का ग्रैंड मुफ्ती बोल देता है कि महिलाओं को तो तिजोरी में रखना चाहिए, ‘Smash the Patriarchy’ पर दहाड़ने-चिंघाड़ने वाले कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही जम जाती है।

भगवान को विभजित करना राजनीति का सबसे निकृष्टतम उदाहरण

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भाषा , प्रान्त, जाति, महिला, पुरुष में विभाजन का प्रयास करने वाले लोग अब भगवानों को विभाजित करने की सीमा में तक आ गए हैं मुझे लगता है कि भारत में राजनीति करने के सबसे निकृष्टतम उदाहरणों में से एक है इसलिए मैं कांग्रेस के लिए कहना चाहूँगा – “अंग्रेजों ने हमको बांटा  फिर भी अपने देश की खातिर इन्होने हर परिवेश को बांटा कुर्सी के उद्देश्य की खातिर”

 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट के पहले शतक को तिहरे शतक में बदलने वाले 3 बल्लेबाज, 68 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

3 batsman Highest maiden hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट में पहले ही शतक को तिहरे शतक में बदलने का रिकॉर्ड बेहद खास है. वेस्टइंडीज के सर गारफील्ड सोबर्स ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले शतक को तिहरे शतक में तब्दील कर ऐतिहासिक कारनामा किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन ने 1964 में वहीं, भारत के करुण नायर ने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जड़कर इस विशिष्ट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. Sun, 4 Oct 2026 14:11:43 +0530

  Videos
See all

Long Weekend Traffic Jam: Himachal से Uttarakhand तक सैलानियों का सैलाब, लगा भयानक जाम |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:44:00+00:00

Samajwadi Party ने भंग की Gorakhpur Committee | Akhilesh Yadav News | UP News #shorts #yt #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T08:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers