पूरे 81 हजार रूपए कम कीमत में मिल रहा iPhone 18 Pro, देखें FREE सब्सक्रिप्शन
ऐप्पल ने कुछ दिन पहले हुए ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है। दोनों Pro मॉडल पिछले मॉडल से लगभग 30,000 रुपये महंगे हैं। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे ...
The post पूरे 81 हजार रूपए कम कीमत में मिल रहा iPhone 18 Pro, देखें FREE सब्सक्रिप्शन appeared first on Taza Hindi Samachar.
MP Police Transfer: राज्य में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 9 पुलिस अधिकारियों को मिला नया पदभार, आदेश जारी
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने निरीक्षक या समकक्ष संवर्ग से पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षक या समकक्ष संवर्ग के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। पिछले कई आदेशों में संशोधन भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से गृह विभाग ने 30 सितंबर को जारी किया है।
अभिषेक सिर्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट पद पर भेजा गया है। हेमंत पांडे (डीडी 24) प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर को एसडीओपी गुना पद की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या झारिया (डीडी 24) प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जिला भोपाल को एसडीपीओ मूंदी खंडवा पद पर भेजा गया है।
10 और 13 सितंबर को जारी आदेशों में बदलाव
10 और13 सितंबर को जारी कई आदेशों को संशोधित/निरस्त किया गया है। नितिन बघेल (डीडी 17) एसडीपीओ लहार भिंड को सीडीपीओ बदोरी दतिया पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवीण त्रिपाठी उपुअ (निरी-26), एसडीपीओ बदोरी दतिया को सीडीपीओ लहार भिंड पद पर नियुक्त किया गया है। 13 सितंबर को जारी आदेश को निरस्त किया गया है। 10 सितंबर को जारी आदेश को संशोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह कुशवाह उपुअ (निरी-26), सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर को सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर पद पर नियुक्त किया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
प्रतिमा जैन (डीडी 24) प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जिला सागर को उप पुलिस अधीक्षक जेएनपीए सागर पद पर नियुक्त किया गया है। गिरीश कुमार जेजुरकर उपुअ (निरी-26) को सहायक पुलिस अधीक्षक अजाक नगरीय इंदौर को उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंदसौर पद पर भेजा गया है। रामनिवास यादव उपुअ (निरी-26) उप पुलिस अधीक्षक भोपाल को उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन पद की जिम्मेदारी दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
Mp Breaking News








