Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 3rd ODI : तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को चटाई धूल, कप्तान होप ने खेली 162 रन की नाबाद पारी

IND vs WI 3rd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज का अंत 1-2 के साथ किया. बता दें कि भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, लेकिन तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी की और भारत के क्लीन स्वीप करने के इरादे पर पानी फेर दिया.

शुरुआती झटकों के बाद भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली भी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. महज 4 रन के स्कोर पर भारत ने अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए. इसके बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रन बनाए. उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. दोनों के आउट होने के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला. राहुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. नमनधीर ने भी 21 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी दी. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 3 विकेट लिए.

शाई होप ने पलट दिया पूरा मैच

352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद कप्तान शे होप ने पारी को संभाल लिया. होप ने अमीर जांगू के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की. जांगू ने 56 गेंदों में 67 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कीमो पॉल ने 35 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम की रन गति बनाए रखी. शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 रन बनाए. वहीं गुडाकेश मोती ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया. दूसरे छोर पर शे होप लगातार रन बनाते रहे. उन्होंने 143 गेंदों में नाबाद 162 रन बनाए. अपनी पारी में होप ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बना लिए. 

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमनधीर को एक-एक विकेट मिला. भारत ने सीरीज 2-1 से जीती, लेकिन आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत ने सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें- 

Continue reading on the app

कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ आंतकी नेटवर्क से जुड़ा युवक, हथियारों की तस्करी का आरोप

कर्नाटक के बीदर जिले में पुलिस ने पाकिस्तान स्थित संदिग्ध आतंकी नेटवर्क और अवैध हथियारों की तस्करी से कथित संपर्क के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान भालकी तालुक के येनकूर गांव निवासी विशाल कुमार मेट्रे के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन की शुरुआती जांच में पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों और अवैध हथियारों से जुड़े नेटवर्क के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क की जानकारी मिली है.

दिसंबर 2025 से चल रही थी जांच

FIR के अनुसार, पुलिस को 2 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि विशाल कथित तौर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के संपर्क में है. पुलिस का दावा है कि इस संबंध में दिसंबर 2025 से खुफिया इनपुट के आधार पर गुप्त जांच चल रही थी. इसके बाद भालकी ग्रामीण सर्किल के पुलिस अधिकारियों की टीम करीब सुबह 3:30 बजे येनकूर गांव पहुंची और विशाल को एक घर के पास पकड़ा. पूछताछ में उसने खुद को BBA का छात्र बताया. हालांकि, FIR के अनुसार, उसकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में लिया.

शुरुआती जांच में आरोपी पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी, राणा हुनैन और नोमी खान से कथित संपर्क सामने आया. FIR में शाहजाद भट्टी को पाकिस्तान स्थित नामित आतंकी बताया गया है. पुलिस का आरोप है कि विशाल ने व्हाट्सएप के जरिए इन लोगों से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी को लेकर बातचीत की थी. FIR में यह भी कहा गया है कि राणा हुनैन ने उसे ‘Rahe Haq’ और ‘RANA BHAI 333’ नाम के व्हाट्सएप चैनलों के लिंक भेजे थे. पुलिस इन चैनलों पर मौजूद सामग्री और आरोपी की गतिविधियों की जांच कर रही है. बता दें, FIR में आशु शर्मा और राज भाई उर्फ लकी सिंह के नाम भी दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि विशाल इन लोगों के संपर्क में भी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए था. 

UAPA समेत कई धाराओं में केस

इस मामले में बीदर के खटक चिंचोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने UAPA की धारा 18, 20 और 39 के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. रिपोर्टों के मुताबिक, मामले में कुल सात लोगों के नाम FIR में शामिल हैं. 

पिता को निशाना बनाने की कथित योजना की भी जांच

पुलिस के अनुसार, विशाल पर अपने पिता को निशाना बनाने के लिए पिस्टल हासिल करने की कथित योजना से जुड़े होने का आरोप है. इसे परिवार के संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, विशाल के परिवार ने आतंकी संपर्क और हथियार तस्करी के आरोपों से इनकार किया है. परिवार का कहना है कि पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. 

NIA ने भी संभाली जांच

रिपोर्टों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद NIA ने भी मामले में कार्रवाई शुरू की है. NIA और स्थानीय पुलिस आरोपी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन, सोशल मीडिया गतिविधियों और हथियार तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है.  

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: घटिया गेंदबाजी से कटी टीम इंडिया की नाक, शाई होप ने अकेले दमपर वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में दिलाई जीत

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे वनडे में 5 विकेट से दमदार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. मैच में वेस्टइंडीज को भारत ने 352 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मेहमान टीम ने 10 गेंद रहते टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल कर ली. Sat, 3 Oct 2026 23:02:14 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood: बिहार में भयंकर बाढ़, इन इलाकों में कैसे हालात? | Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T21:00:16+00:00

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! | PM Kisan Yojana | Latest Update | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T20:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers