Responsive Scrollable Menu

इंदौर: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को बताया ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’, बोले- हर मुद्दे में दिखती है राजनीति

इंदौर: मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानों का दौर लगातार जारी है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं इस बीच, इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुये उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेतत्री राखी सावंत से कर डाली।

बता दें कि इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर टिप्पणी की। सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग तरह के बयान और हरकतें एवं नकल करते रहते हैं।

सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी की तुलना राखी सावंत से की

उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत को फिल्म इंडस्ट्री में गंभीरता से नहीं लिया जाता, उसी तरह जीतू पटवारी को भी कांग्रेस में गंभीरता से नहीं लिया जाता। सुमित मिश्रा ने दावा किया कि इसी वजह से वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं। उन्होंने जीतू पटवारी को ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’ भी कहा।

सुमित मिश्रा का जीतू पटवारी पर आरोप

सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति नजर आती है और इसी वजह से वे लगातार बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास करते हैं। अब सुमित मिश्रा का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन में विकास कार्य के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर खुद कुदाली चलाई थी और इस दौरान वे भावुक हो गए थे। इसके बाद एक आयोजन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंच से सीएम की नकल करते हुए उन्हें निशाना बनाया था। जिस पर अब भाजपा नेता ने जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुये यह बयान दिया है।

Continue reading on the app

लसूडिया थाने के सामने सड़क पर फैला केमिकल, राहगीरों को हुई आंखों में जलन – खुजली, 5 हजार लीटर पानी से की गई सड़क साफ

इंदौर के लसूडिया इलाके में शनिवार दोपहर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल एक ट्रक से केमिकल सड़क पर गिर गया। यह घटना लसूडिया थाने के आगे पंचवटी इलाके में हुई। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने आंखों में जलन और खुजली की शिकायत की। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले केमिकल को पानी डालकर साफ किया।

दरअसल केमिकल किस तरह का था फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के मुताबिक ट्रक मांगलिया की तरफ जा रहा था और इसी दौरान उससे केमिकल सड़क पर गिरा। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों को परेशानी हुई। कुछ राहगीरों ने आंखों में जलन और खुजली होने की शिकायत की जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंची

वहीं विजय नगर एसीपी पराग सैनी के मुताबिक शनिवार दोपहर लसूडिया थाने के सामने पंचवटी इलाके में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस के साथ नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने प्रभावित सड़क वाले हिस्से को पानी डालकर साफ कराया, ताकि वहां फैला केमिकल हटाया जा सके।

लसूडिया में सड़क पर फैला केमिकल

दरअसल ट्रक के गुजरने के दौरान सड़क पर केमिकल गिरने के बाद कुछ समय के लिए वहां से गुजर रहे लोगों को परेशानी हुई। केमिकल के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों ने आंखों में जलन और खुजली की शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सड़क की सफाई शुरू की। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से पर करीब 5 हजार लीटर पानी डाला और सड़क को साफ किया। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर स्थिति संभाली। फायर ब्रिगेड की कार्रवाई का मुख्य फोकस सड़क पर गिरे केमिकल को पानी से हटाना रहा। इस दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की गई कि सड़क पर किस तरह का केमिकल गिरा था और वह ट्रक से किस वजह से बाहर आया। फिलहाल केमिकल की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है।

CCTV से होगी पहचान

वहीं पुलिस के अनुसार जिस ट्रक से केमिकल सड़क पर गिरा वह मांगलिया की ओर जा रहा था। घटना के बाद ट्रक मौके पर नहीं मिला। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय कौन सा ट्रक वहां से गुजरा था।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में 5वीं बार गोल्ड जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को पांच- एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने क्या कहा, पढ़िए। Sun, 04 Oct 2026 23:11:37 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूतियों ने अचानक खाड़ी में क्या कर दिया? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:27+00:00

Congress Vs Gyanesh Kumar: ECI विवाद के बीच Rahul Gandhi पर क्यों बरसे Shahnawaz Hussain? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T17:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers