Responsive Scrollable Menu

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना आतंकी हमला थी, UAE ने की पुष्टि

फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हुए हमले को संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकी घटना करार दिया है. UAE के संघीय अभियोजक के अनुसार, फ्लाइट FZ1073 के को पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन पर क्रैश एक्स से हमला किया है. विमान के कंट्रोल पर कब्जा करने की कोशिश की. घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.

कॉकपिट में भारतीय पायलट पर हुआ हमला

UAE के अभियोजक जनरल हमद सैफ अल-शम्सी ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि को-पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन पर हमला किया. इसके लिए उसने विमान में आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाली क्रैश एक्स का इस्तेमाल किया और विमान के फ्लाइट कंट्रोल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की.

यह घटना बुधवार को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में हुई थी. विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था. घटना के दौरान विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे. रिपोर्टों के अनुसार, हमले के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई.

यात्रियों और क्रू ने को-पायलट को दबोचा

हमले के दौरान विमान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू में किया. विमान में मौजूद रिजर्व पायलटों ने इसके बाद विमान की कमान संभाली और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा. घटना के बाद को-पायलट को हिरासत में लिया गया.

ओमान का नागरिक बताया गया को-पायलट

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी के रूप में हुई है. हालांकि, UAE के अभियोजक के आधिकारिक बयान में उसकी पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था और उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताएं थीं. हालांकि, इन दावों की अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है और इस मामले में UAE की आधिकारिक जांच के अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं.

मकसद और संभावित कनेक्शन की जांच जारी

UAE अभियोजक के अनुसार, जांच एजेंसियां घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और किसी संभावित कनेक्शन का पता लगा रही हैं. इसके साथ ही तकनीकी जांच के अलावा भौतिक और डिजिटल सबूतों का भी विश्लेषण किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा है कि आवश्यक कानूनी और जांच प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मामले के अंतिम निष्कर्ष जारी किए जाएंगे. फ्लाईदुबई ने भी कहा है कि घटना की परिस्थितियों की जांच अभी जारी है.

 

Continue reading on the app

Asian Games 2026 में भारत का जलवा, 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर खत्म हुआ अभियान; जानिए किन-किन खेलों में मिला पदक

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन गेम्स में भारत का अभियान शानदार अंदाज में समाप्त हुआ. आखिरी दिन भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मेडल टैली में चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. बता दें कि दोनों देशों के पास 21 गोल्ड थे, लेकिन भारत के खाते में 27 सिल्वर मेडल रहे, जबकि उज्बेकिस्तान ने 25 सिल्वर जीते. इसी कारण भारत को मेडल टैली में फायदा हुआ. तो चलिए अब इस आर्टिकल में जानते हैं कि भारत को किन-किन खेलों में कौन-सा मेडल मिला. लेकिन इससे पहले ये जान लेते हैं कि भारतीय दल ने आज यानी 3 अक्टूबर को किन-किन खेलों में मेडल जीते.

15 दिन में 85 मेडल

आपको बता दें कि आइची-नागोया में भारत के 495 खिलाड़ियों ने 36 खेलों में हिस्सा लिया. 15 दिन के अभियान में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. हांगझोऊ एशियन गेम्स की तुलना में यह संख्या कम रही, क्योंकि भारत ने पिछली बार की तुलना में करीब 25 प्रतिशत छोटा दल भेजा था.

आज (3 अक्टूबर) इन खेलों में जीते मेडल

शनिवार यानी 3 अक्टूबर को भारतीय दलों ने कुल 9 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 5 गोल्ड, दो-दो सिल्वर और ब्रॉन्ज शामिल है.

गोल्ड मेडल

आर्चरी:- कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

गोल्फ:- प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

क्रिकेट:- भारत ने पुरुष क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता

रेसलिंग:- अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

हॉकी:- मेंस टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया


सिल्वर मेडल

गोल्फ:- भारत ने महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता

रेसलिंग:- अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीता; महिलाओं की 53 किग्रा गोल्ड मेडल बाउट में मो कियोका से हार गईं


ब्रॉन्ज मेडल

आर्चरी:- नीरज चौहान ने रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता

रेसलिंग:- दीपक पूनिया ने पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता; उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारत की हर खेल के अनुसार पदक तालिका

खेल गोल्ड  सिल्वर  ब्रॉन्ज Total
शूटिंग 3 8 4 15
मिक्स्ड मार्शल आर्ट 0 0 1 1
क्रिकेट 2 0 0 1
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
वेटलिफ्टिंग 0 1 0 1
बैडमिंटन 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
वुशु 0 1 0 1
एथलेटिक्स 1 9 14 24
टेबल टेनिस 0 1 1 2
स्क्वैश 0 2 2 4
कबड्डी 4 0 0 4
कुराश 0 0 1 1
बॉक्सिंग 3 0 3 6
आर्चरी 5 2 2 9
रेसलिंग 2 2 2 6
सेलिंग 0 1 2 3
सेपकटकरा 0 0 1 1
हॉकी 2 0 0 2
गोल्फ 1 1 0 2
कुल 21 27 37 85

 

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत के नाम एक और मेडल! 20 साल बाद महिला कुश्ती में अंतिम पंघाल ने दिलाया सिल्वर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 351 रन बनाकर भी हारा भारत, वेस्टइंडीज ने किया रिकॉर्ड चेज, शे होप ने अकेले छीनी जीत

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 352 रन का टारगेट चेज किया. Sat, 03 Oct 2026 23:03:48 +0530

  Videos
See all

Benjamin Netanyahu Speaks To Smit Machchhar: Israel के PM ने कैप्टन स्मित से Video Call पर की बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:33:06+00:00

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T18:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers