Responsive Scrollable Menu

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

गुवाहाटी, तीन अक्टूबर असम के पर्यावरण और वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने सांस लेने में परेशानी के कारण जोरहाट के एक अस्पताल में भर्ती ‘भारत के वन पुरुष’ जादव पायेंग से शनिवार को मुलाकात की। पद्मश्री से सम्मानित पायेंग (66) को तेज बुखार के बाद बृहस्पतिवार को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

बरुआ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दोबारा खोले जाने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैंने ‘भारत के वन पुरुष’ के नाम से मशहूर पद्मश्री जादव पायेंग से जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि उन्होंने पायेंग का इलाज कर रहे चिकित्सकों और जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक से उनके इलाज के बारे में चर्चा की। बरुआ ने कहा, पेड़ लगाने और सामाजिक वानिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को दुनियाभर में पहचान मिली है।

मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। बाद में बरुआ ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार पायेंग के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। चिकित्सकों ने इससे पहले बताया था कि तेज बुखार के बाद उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

इसके बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया था।

Continue reading on the app

तो मैं 50 हजार रुपए महीना दूंगा; ब्राह्मण, बनिया और पटेल समुदाय पर दिए शंकरसिंह वाघेला के बयान पर विवाद

वाघेला ने कहा, 'हम एक अलग भीलिस्तान राज्य के लिए अपना समर्थन देते हैं। मैं अलग भीलिस्तान बनाने में आदिवासियों का पूरा समर्थन करूंगा। पूरी दुनिया जानती है कि आदिवासी समुदाय सबसे ज्यादा पीड़ित है। दिल्ली और गांधीनगर में बैठे लोग आरक्षण के दुश्मन हैं।'

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का 'सुल्तान' BCCI ... ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसे धुरंधर भी वित्तीय ताकत में कोसों पीछे, नेटवर्थ जानकर चकरा जाएगा सिर

BCCI Net worth Comparison 9 cricket boards: बीसीसीआई लगभग 18,760 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बन गया है. वित्तीय ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के अन्य नौ प्रमुख क्रिकेट बोर्ड मिलकर भी बीसीसीआई से छह गुना पीछे हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेटवर्थ भी भारत के मुकाबले कोसों पीछे है. इसके अलावा, आईसीसी की कुल कमाई में भी 38.50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारत सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है. Sun, 4 Oct 2026 11:36:22 +0530

  Videos
See all

Kehke Rahega Kehnewala With Kishore Ajwani: Shah Rukh की आवाज़, बॉलीवुड की पहचान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:30:23+00:00

AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की केजरीवाल सिसोदिया की तारीफ, सुनिए |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T05:32:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers