जाह्नवी कपूर के एआई से बने वीडियो पर भड़का साउथ का ये सुपरस्टार, लीगल एक्शन की दी धमकी, सरकार से भी की अपील
jr NTR Slams Over Janhvi Kapoor Ai Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं है और ना कोई बयान है. दरअसल, उनके सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एआई से बने डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसको लेकर एक्ट्रेस के फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी और लोगों से इस तरह के वीडियो ना बनाने की अपील की थी. इसके साथ ही उन्होंने लीगल एक्शन लेने की धमकी दी. अब इसी बीच उनकी सपोर्ट में साउथ सुपरस्टार खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी उनके एआई से घिनौने वीडियो बनाए, वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से भी इस मामले में दखल देने की अपील की.
जाह्नवी कपूर के एआई से बने वीडियो वायरल
दरअसल, जाह्नवी कपूर ने साल 2024 में देवरा पार्ट फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनका चुट्टामल्ले गाना लोगों को खूब पसंद आया था. हालांकि, उस समय भी यह गाना अपने बॉल्ड सीन्स की वजह से कुछ दिन के लिए चर्चा में रहा. इस गाने में उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आए थे. हालांकि, करीब दो साल बाद इस गानो को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई क्योंकि इसी गाने के फोटो को लेकर जाह्नवी कपूर के एआई से डीपफेक वीडियो बना गए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस डीपफेक वीडियो कई भद्दे सीन्स नजर आए, जिससे कई लोग भड़क गए. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जाह्नवी कपूर के फैंस ने लोगों से इस तरह वीडियो ना बनाने की अपील की. उन्होंने कहा जो इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ लिया जाएगा.
जाह्नवी कपूर के फैंस ने एआई से बने वीडियो ना फैलाना की अपील
जाह्नवी कपूर के ऑफिशियल फैन पेज ने एक्स पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि एआई से बने वीडियो को सर्कुलेट करना बहुत ही चिंताजनक है. उन्होंने कहा, 'एआई से बने नकली वीडियो का फैलना चिंताजनक है. कृपया ऐसा कंटेंट न बनाएं, न शेयर करें और न ही उसे बढ़ावा दें. यह AI का साफ़ तौर पर गलत इस्तेमाल है.इसमें शामिल लोगों के खिलाफ़ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
It’s disturbing to see AI-generated fake videos being circulated. Please don’t create, share or promote such content, This is a clear misuse of AI.
— Jahnavi Kapoor (@JanhvikapoorFC_) October 3, 2026
Legal action will definitely be taken against those involved.
Jai Hind ????????#JanhviKapoor
जाह्नवी कपूर के एआई से बने वीडियो पर भड़का साउथ का ये सुपरस्टार
वहीं, अब जाह्वनी के फैन पेज के ट्वीट के बाद जूनियर एनटीआर से भी उनका सपोर्ट किया है. उन्होंने सख्त लहजे में एआई से डीपफेक वीडियो बनाने वालों को लताड़ लगाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी इसमें शामिल है. उसे वह नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने जाह्वनी कपूर के एआई वीडियो बनाने वाली हरकत को घिनौना, बीमार मानसिकता वाला और बेशर्म बताया. इसके आगे उन्होंने लिखा, 'एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां मातृदेवो भव सिर्फ़ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं. AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज़ बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है.'
Disgusting, Sick and Shameless.
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
In a land that worships women as mothers and goddesses, where "Matrudevo Bhava" is not just a phrase but a part of our culture, some people have fallen so low that they are using AI to disrespect a woman in the most degrading way possible. Using…
लीगल एक्शन की दी धमकी
इसके आगे उन्होंने कहा, 'इस मॉर्फ्ड 'चुट्टमल्ले' वीडियो के पीछे जो घटिया लोग हैं, मैं उनमें से किसी को भी नहीं बख्शूंगा. इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के ख़िलाफ़ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करुंगा. कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें. आज यह किसी और के साथ हो रहा है. कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है. यह एक गंभीर मुद्दा है, और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वे सख़्त कदम उठाएं और AI के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ कड़े रूल्स बनाएं.'
ये भी पढ़ें: कौन हैं साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान? जिनके लुक की सलमान खान से हो रही तुलना, फैंस बता रहे 19-20 का अंतर
नई दिल्ली में धारा 163 लागू, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली में धारा 163 लागू, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









