एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के ‘चूज़े’ गाने से बॉलीवुड में रखा कदम, दिखाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
Emiway Bantai Bollywood Debut: सचिन-जिगर के कंपोज़िशन, अमिताभ भट्टाचार्य और एमिवे बंटाई (Emiway Bantai ) की कलम, और एमिवे बंटाई व जिगर सरैया की आवाज़ में ‘चूज़े’ (Choozay) एमिवे का पहला बॉलीवुड गाना है, जो उनकी पहचान वाली रैप धुन को ‘उड़ता तीर’ की दुनिया में लेकर आता है . नेशनल, 3 अक्टूबर 2026: भारत के सबसे पॉपुलर इंडिपेंडेंट हिप-हॉप आर्टिस्ट्स में से एक, एमिवे बंटाई, अब बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं. उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का गाना ‘चूज़े’ एमिवे के लिए एक खास म्यूज़िकल चैप्टर की शुरुआत है.
फिल्म इंडस्ट्री के कई दमदार नाम आए एक साथ
इस ट्रैक में इंडियन म्यूज़िक और फिल्म इंडस्ट्री के कई दमदार नाम एक साथ आए हैं, जिनमें एमिवे बंटाई, म्यूज़िक कंपोज़र जोड़ी सचिन-जिगर, लिरिसिस्ट अमिताभ भट्टाचार्य और आयुष्मान खुराना शामिल हैं. अपने अलग अंदाज़ और अपनी जेनरेशन के लिस्नर्स से सीधा कनेक्ट करने वाली म्यूज़िक स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले एमिवे, ‘चूज़े’ के ज़रिए अपनी सिग्नेचर हिप-हॉप वाइब को मेनस्ट्रीम बॉलीवुड की दुनिया में लेकर आए हैं. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और फिल्म की पूरी एन्सेम्बल कास्ट से सजे ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
‘चूज़े’ में रैप और मेलोडी का मज़ेदार दिखा कॉम्बिनेशन'
सचिन-जिगर के कंपोज़िशन और अमिताभ भट्टाचार्य व एमिवे बंटाई की कलम से तैयार ‘चूज़े’ में रैप और मेलोडी का मज़ेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. एमिवे का फ्लो गाने में अलग तरह की एनर्जी और स्वैग लेकर आता है, वहीं जिगर सरैया की आवाज़ इसमें एक और खूबसूरत लेयर जोड़ती है. ‘चूज़े’ में ‘उड़ता तीर’ की अनप्रेडिक्टेबल और मस्तीभरी स्पिरिट साफ सुनाई देती है, लेकिन गाने का म्यूज़िक फिल्म के साउंडट्रैक को एक बिल्कुल अलग दिशा भी देता है.
गाने के वीडियो में आयुष्मान खुराना, एमिवे बंटाई और जिगर सरैया नज़र आ रहे हैं. प्लेफुल एनर्जी, बॉलीवुड ग्लैमर और रैप के तड़के से सजा यह वीडियो गाने की मस्ती को स्क्रीन पर और भी बड़ा बना देता है. वाइब्रेंट विज़ुअल्स, शानदार केमिस्ट्री और लार्जर-दैन-लाइफ प्रेज़ेंटेशन के साथ ‘चूज़े’ म्यूज़िक, पर्सनैलिटी और प्योर फन का सेलिब्रेशन है.
'सभी ने इस ट्रैक में अपना अलग रंग जोड़ा'
आयुष्मान खुराना ने कहा, “‘चूज़े’ में ऐसी एनर्जी है जो पहली ही बीट से आपको पकड़ लेती है. यह उन गानों में से एक है जहां कई एक्साइटिंग क्रिएटिव फोर्सेज़ एक साथ आती हैं. एमिवे का रॉ और अलग रैप स्टाइल, सचिन-जिगर की शानदार म्यूज़िकलिटी और अमिताभ भट्टाचार्य की बेहतरीन राइटिंग, सभी ने इस ट्रैक में अपना अलग रंग जोड़ा है. यही चीज़ इसे इतना मज़ेदार बनाती है. मैं सच में एक्साइटेड हूं कि लोग इस गाने और इसके आसपास बनाई गई पूरी दुनिया को महसूस करें. मुझे लगता है कि ‘चूज़े’ उन गानों में से एक बनने वाला है जो हर प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेगा और वहीं बना रहेगा.”
'कुछ साउंड्स को आप बार-बार चाहते हैं सुनना'
म्यूज़िक कंपोज़र्स सचिन-जिगर ने कहा, “कुछ साउंड्स में ऐसी एनर्जी होती है कि आप बार-बार उन्हें सुनना चाहते हैं, और हमारे लिए ‘चूज़े’ भी ऐसा ही ट्रैक है. हमने हमेशा इस तरह के म्यूज़िक स्पेस में काम करने का मज़ा लिया है और अमिताभ भट्टाचार्य के साथ हमारी जोड़ी ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार गाने दिए हैं. ‘चूज़े’ ने हमें उस दुनिया में दोबारा जाने का मौका दिया, लेकिन इस बार कुछ नया लेकर. एमिवे का इस ट्रैक से जुड़ना बिल्कुल परफेक्ट फिट था. उनका रैप स्टाइल, एटीट्यूड और उनका सिग्नेचर फ्लो इस कंपोज़िशन में एक बिल्कुल नया डायमेंशन लेकर आया है. इस कॉम्बिनेशन ने ट्रैक को बेहद एक्साइटिंग बना दिया है और हम सच में यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि ऑडियंस इसे कैसे रिसीव करती है.”
'प्रोजेक्ट मुझे फन और एक्साइटिंग लगा'
एमिवे बंटाई ने कहा, “मुझे इससे पहले भी कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए थे, लेकिन उनमें से कोई भी मुझे सही फिट नहीं लगा. आखिरकार ‘उड़ता तीर’ के साथ चीज़ें क्लिक हुईं. शुरुआत से ही यह प्रोजेक्ट मुझे फन और एक्साइटिंग लगा. ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखना मेरे लिए एक बहुत स्पेशल मोमेंट है. इंडिपेंडेंट म्यूज़िक के साथ मैंने एक लंबा सफर तय किया है और अब अपने साउंड को सिनेमा की दुनिया में लेकर आना मेरे लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत है.
सचिन-जिगर, अमिताभ सर और आयुष्मान खुराना के साथ काम करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा, क्योंकि हर किसी ने गाने में अपनी अलग एनर्जी और सोच जोड़ी. मैं हमेशा से नए स्पेसेज़ को एक्सप्लोर करना चाहता हूं, लेकिन अपनी म्यूज़िक की असली पहचान को खोए बिना. मेरे लिए ‘चूज़े’ उसी सफर की एकदम सही शुरुआत है.”
सोनी म्यूज़िक इंडिया के प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ चूजे
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करते हैं ‘उड़ता तीर’, जो सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है. फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस, मुकुल देव, राम कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर नज़र आएंगे. फिल्म को आकाश कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. ‘चूज़े’ अब सोनी म्यूज़िक इंडिया के ज़रिए सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो चुका है.
ये भी पढ़ें: Prem Keetanu Review: प्यार, दोस्ती और जिंदगी की छोटी-छोटी उलझनों की प्यारी कहानी, पढ़ें रिव्यू
गेल के विपणन निदेशक संजय कुमार पेट्रोनेट एलएनजी के अगले सीईओ नियुक्त
गेल के विपणन निदेशक संजय कुमार पेट्रोनेट एलएनजी के अगले सीईओ नियुक्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








