SRK praises Smit Machchhar: विमान में घायल पायलट के साहस के मुरीद हुए शाहरुख खान, कैप्टन स्मित मच्छार को यूं दी शाबाशी
SRK praises Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है। स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए खौफनाक कॉकपिट हमले के दौरान अपनी सूझबूझ और हिम्मत से 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी बहादुरी को सलाम किया है। अब अभिनेता शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित की हिम्मत की तारीफ की है।
शाहरुख ने दिल खोलकर की तारीफ
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैप्टन स्मित के लिए पोस्ट लिखा- कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब आप मज़बूती से डटे रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता... लेकिन आपने जहाज़ पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है। यह हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की एक सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं, देश को आप पर गर्व है...
सलमान खान भी कर चुके हैं कैप्टन की तारीफ
शाहरुख से पहले सलमान खान भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम कर चुके हैं। सलमान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्होंने शानदार काम किया और सभी लोग उन्हें सलाम करते हैं। अभिनेता ने यह भी कहा था कि उनके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी।
शाहरुख और सलमान के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी कैप्टन स्मित की हिम्मत की सराहना की है। करण जौहर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, आर. माधवन, विजय देवरकोंडा, परेश रावल और रवि किशन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?
यह घटना 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने हमला किया, जिसके बाद विमान को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने में मदद मिली। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 174 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित बच गए।
MP Gopalak Sammelan: अमित शाह की गौपालकों को बड़ी सौगात, MP में दूध क्रांति का नया मिशन
भोपाल में अमित शाह ने गौपालक सम्मेलन में MP के लिए 50 लाख लीटर रोजाना दूध कलेक्शन का लक्ष्य रखा। उज्जैन, भोपाल और शिवपुरी को नई डेयरी परियोजनाएं मिलीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews









