Responsive Scrollable Menu

भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत, वैश्विक अनिश्चितता का सफलतापूर्वक किया सामना : वित्त मंत्री सीतारमण

भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत, वैश्विक अनिश्चितता का सफलतापूर्वक किया सामना : वित्त मंत्री सीतारमण

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी एशियाड गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय:भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाए; गेल से आगे निकले अभिषेक

भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड मेडल जीता। जापान के निशिन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। वहीं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी-20 में सबसे तेज 400 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। भारत-पाकिस्तान मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स… 1. सूर्यवंशी 15 साल में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट सूर्यवंशी ने 15 साल, 6 महीने और 7 दिन की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। वे गेम्स में सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए। 2. भारत-पाकिस्तान मैच में पहली बार पारी में 200 रन बने भारत ने पहले खेलते हुए 211 रन बनाए थे। यह पहली बार है जब भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच में किसी पारी में 200 रन बने हैं। इससे पहले भारत ने ही 2012 में अहमदाबाद में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। 3. अभिषेक ने 400 टी-20 छक्के पूरे किए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे किए। उन्होंने 3,513 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। अभिषेक इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और लीग क्रिकेट मिलाकर टी-20 में सबसे तेज 400 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 3557 गेंद में 400 छक्के लगाए थे। इस मामले में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 3027 गेंद के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. अभिषेक ने युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने अपने मेंटर युवराज सिंह की बराबरी की। युवराज ने 2012 में अहमदाबाद में 7 छक्के लगाए थे। 5. अभिषेक ने इस साल 104 छक्के लगाए अभिषेक ने 2026 में 104 छक्के लगाए हैं। यह एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट परफॉर्मेंस है। इस मामले में अभिषेक शर्मा ही टॉप पर हैं। उन्होंने 2025 में 108 छक्के लगाए थे। 6. ईशान किशन एक साल में हजार टी-20 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय किशन ने 2026 में 1,005 रन बनाए। वे टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में हजार रन बनाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 1,164 रन बनाए थे। 7. नवाज ने पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली हसन नवाज ने निशिन में 96 रन बनाए। यह टी-20 में भारत के खिलाफ किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान से जिद करके मांगा एक ओवर, गेंद पकड़ते ही डंडा उखाड़ गए भारतीय पेसर मुकेश कुमार

ईरानी कप 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने टीम के लिए कुल 6 विकेट अपने नाम किए, जिसमें सबसे खास जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा का विकेट का था. Sun, 4 Oct 2026 16:10:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Punjab से Istanbul तक, ड्रग्स किंगपिन की पूरी कहानी #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:15:45+00:00

Viral News: पंजाब से इसतांबुल तक, ड्रग्स किंगपिन का कच्चा चिट्ठा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T11:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers