अजय देवगन की 'Drishyam 3' जैसी सस्पेंस से भरी ये फिल्में भी हैं मस्ट वॉच, OTT पर देखें
Drishyam 3 Like Suspense Movies: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. विजय सालगांवकर की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस, मिस्ट्री और ट्विस्ट के बीच लेकर गई है. वहीं, इस पूरी ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी ने लोगों का दिल जीता हुआ है. ऐसे में अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनकी कहानी आखिरी तक बांधे रखती है और हर मोड़ पर नया सवाल खड़ा करती है, तो ओटीटी पर कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. चलिए जानते हैं, कौन-कौन सी फिल्में आप देख सकते हैं.
महाराजा (Maharaja)
विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की साल 2023 में आई 'महाराजा' एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर है, जिसकी कहानी शुरुआत में काफी नॉर्मल लगती है, लेकिन आगे जाकर इसमें कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आते हैं, फिल्म में विजय सेतुपति एक नाई का किरदार निभाते हैं, जो अपने घर से गायब हुई एक चीज को वापस पाने के लिए पुलिस के पास जाता है. इसके बाद मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रहता और कहानी एक बड़े रहस्य की तरफ बढ़ती है. निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
जाने जान (Jaane Jaan)
साल 2023 में ही करीना कपूर (Kareena Kapoor) की मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म'जाने जान' ओटीटी पर आई थी. करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा की सस्पेंस से भरी ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपने पुराने रिश्ते से जुड़े एक मामले में फंस जाती है. हालात तब और पेचीदा हो जाते हैं, जब उसके पड़ोसी को इस राज के बारे में पता चलता है और एक पुलिस अधिकारी पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है. फिल्म में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी के कई छिपे हुए पहलू सामने आते हैं. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' का पहले दिन 60 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
अंधाधुन (Andhadhun)
'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक ऐसे पियानो प्लेयर के रोल में नजर आए थे, जो खुद को नेत्रहीन बताता है. लेकिन एक दिन उसके सामने कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. एक हत्या के बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दर्शक भी ये समझ नहीं पाते कि आखिर सच क्या है. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे भी अहम रोल में नजर आए थे. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आप जियो हॉटस्टर पर स्ट्रीम है.
बदला (Badla)
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की साल 2019 में आई 'बदला' भी शामिल है. ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें एक महिला खुद को बेगुनाह बताती है, लेकिन उसके खिलाफ कई सवाल खड़े होते हैं. फिल्म की कहानी में एक वकील और एक महिला के बीच बातचीत के जरिए धीरे-धीरे पूरा मामला सामने आता है. हर नए खुलासे के साथ कहानी एक अलग दिशा में जाती है और दर्शकों के लिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि असली सच क्या है. सुजॉय घोष के डायरेक्शन वाली ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
कहानी (Kahaani)
विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' 2012 में रिलीज हुई एक मिस्ट्री-थ्रिलर है. उस समय इस फिल्म ने लोगों को हौरान कर दिया था. फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला की है, जो अपने पति के खोज में कोलकाता पहुंचती है. शुरुआत में मामला जितना सीधा नजर आता है, जांच आगे बढ़ने के साथ उतना ही उलझ जाती है. विद्या अपने पति से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियां जुटाती है और इसी दौरान कई नए किरदार और राज कहानी से जुड़ते जाते हैं. फिल्म में विद्या बालन के अलावा परमब्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शाश्वत चटर्जी भी नजर आते हैं. इस आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो में देख सकते हैं.
पोर थोजिल (Por Thozhil)
'पोर थोजिल' 2023 में रिलीज हुई एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक के बाद एक हो रही हत्याओं की जांच पर बेस्ड है. फिल्म में अशोक सेलवन एक पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्हें इन मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है. जांच के दौरान उनके साथ आर. सरथकुमार का किरदार भी जुड़ता है. दोनों अलग-अलग सुरागों को जोड़ते हुए उस शख्स तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, जो इन हत्याओं के पीछे है. फिल्म में निखिला विमल भी अहम रोल में है और इसे सोनी लीव पर देखा जा सकता है.
'हमें AI-युक्त फोर्स की जरूरत है', IAF प्रमुख ने कहा, हमें दूसरे फाइटर प्लेटफॉर्म्स पर विचार करना पड़ेगा
इंडियन एयर फोर्स डे आठ अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. एयर फोर्स डे से ठीक पहले IAF चीफ अमर प्रीत सिंह ने अपने बयान में कहा, अगर स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के डेवलपमेंट में देरी होती है तो फोर्स को दूसरे फाइटर प्लेटफॉर्म्स पर विचार करना पड़ेगा. IAF को मौजूदा वक्त में फाइटर स्क्वाड्रन की कमी का सामना करना पड़ता है. IAF के करीब अभी 42 की मंजूर संख्या के मुकाबले 29 फाइटर स्क्वाड्रन मौजूद हैं.
फाइटर प्लेटफॉर्म्स पर विचार करेगा IAF
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा,'अगर AMCA (पांचवीं पीढ़ी) और दूसरे प्रोग्राम्स में देरी होती है, तो हमें दूसरे फाइटर प्लेटफॉर्म्स पर विचार करना पड़ेगा.'एपी सिंह ने कहा कि फाइटर स्क्वाड्रन की कमी को पूरा करने के लिए फोर्स को हर वर्ष 36 से 40 फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल करने की आवश्यकता होती है. एयर चीफ की बातें ऐसे वक्त में सामने आई हैं, जब IAF अपने फाइटर बेड़े की ताकत बढ़ाने के लिए कई प्रोग्राम्स पर काम कर रही है. वहीं AMCA को भारत के आने वाले कल को पांचवीं पीढ़ी के कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया गया है.
IAF को AI से बदलने की जरूरत
फाइटर्स की संख्या के साथ एयर चीफ मार्शल ने नई तकनीकों के माध्यम से IAF को बदलने की जरूरत पर ध्यान दिलाया है. उन्होंने कहा, भविष्य के मिलिट्री ऑपरेशन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए सिंह ने कहा, 'हमें AI-युक्त फोर्स की जरूरत है.'
IAF चीफ एपी सिंह ने कहा, 'भारतीय वायु सेना के लिए ड्रोन कोई क्रांतिकारी बदलाव नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया का भाग हैं. ड्रोन और लॉइटरिंग म्यूनिशन को मौजूदा फोर्स स्ट्रक्चर का ही भाग बने रहना चाहिए. उन्हें अलग से उपयोग करने के बजाय दूसरे हथियारों के साथ मिलकर काम करना चाहिए.'
IAF चीफ एपी सिंह ने कहा, 'भारतीय वायु सेना के लिए ड्रोन किसी तरह क्रांतिकारी बदलाव नहीं, बल्कि विकास की प्रक्रिया का भाग हैं। ड्रोन और लॉइटरिंग म्यूनिशन को मौजूदा फोर्स स्ट्रक्चर का भाग बने रहना चाहिए। उन्हें अलग से उपयोग करने के बजाय दूसरे हथियारों के संग मिलकर काम करना होगा।'
अंतिम चरण में राफेल डील
प्रस्तावित मल्टीरोल फाइटर जेट की खरीद पर एपी सिंह ने कहा,'यह डील मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में अंतिम हो सकती है। मगर यह कई अन्य कारकों पर निर्भर होगी।'
ये भी पढ़ें: Explainer: सुपर इंटेलिजेंस क्या है? AI से कितनी अलग है यह तकनीक? जानें क्यों हो रही है इसकी चर्चा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











