Responsive Scrollable Menu

2026 टोयोटा हाइलक्स भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹31.99 लाख:2.8L डीजल इंजन और 4x4 ऑप्शन, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स

जापानी ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने आज 28 जुलाई को भारत में अपनी नाइन्थ-जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च कर दिया है। 2026 टोयोटा हाइलक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹31.99 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस नए मॉडल के एक्सटीरियर और केबिन में कई बड़े बदलाव किए हैं, साथ ही इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। टोयोटा ने हालांकि, इसमें IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म और डबल कैब बॉडी स्टाइल को कायम रखा है। इसके अलावा, नए पिकअप में पहले की तरह ही 2.8L डीजल इंजन मिलेगा, जो 4x4 और 4x2 ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी हैं। यह पिकअप ट्रक भारत में मुख्य रूप से इसुजु वी-क्रॉस को टक्कर देगा। हाइलक्स का बेस वैरिएंट ₹3.47 लाख महंगा हुआ 2026 टोयोटा हाइलक्स को भारत में तीन वैरिएंट्स- GX 4x2 AT, GX 4x4 AT और VX 4x4 AT में पेश किया गया है। न्यू जनरेशन हाइलक्स पिकअप ट्रक की कीमत ₹31.99 लाख से ₹36.69 लाख के बीच है जबकि, मौजूदा मॉडल की कीमत ₹28.52 लाख से ₹36 लाख के बीच थी। इसकी तुलना में इसके एंट्री-लेवल बेस वैरिएंट की कीमत ₹3.47 लाख बढ़ गई है, जबकि टॉप वैरिएंट में सिर्फ ₹69,000 की मामूली बढ़ोतरी की गई है। एक्सटीरियर डिजाइन और 6 कलर ऑप्शंस इंटीरियर और फीचर्स: डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले केबिन के अंदर पूरी तरह से नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें सॉफ्ट-टच लेदरेट और हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लग्जरी और रफ-एंड-टफ लुक देता है। परफॉर्मेंस: 2.8-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन सेफ्टी फीचर्स: एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम सुरक्षा के मामले में नई हाइलक्स को काफी अपग्रेड किया गया है:

Continue reading on the app

राम मंदिर दान चोरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, भगवा कपड़े पहनकर पहुंचे पप्पू यादव, स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

विपक्ष के सांसदों ने आज संसद परिसर में दो तरह के प्रदर्शन किये, पिछले दो तीन दिनों से राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर संसद  भवन परिसर में प्रदर्शन कर रही समाजवादी पार्टी को आज कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों का साथ भी मिला वहीं कांग्रेस ने “अमित शाह संसद से गायब क्यों? बैनर के साथ प्रदर्शन किया उन्हें भी अन्य विपक्षी दलों का साथ मिला लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसे लेकर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और सांसदों को चेतावनी भी दी।

संसद भवन के परिसर में आज कांग्रेस सांसद आज एक बड़ा सा बैनर लेकर आये, उनके हाथ में कुछ नारे लिखीं तख्तियां भी थीं, कल जब कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था तो उसके बैनर पर लिखा था आर्डर किसने दिया ? और आज जब फिर प्रदर्शन किया तो उसपर लिखा था अमित शाह संसद से गायब क्यों? उनके इस प्रदर्शन को अन्य विपक्षी सांसदों का भी साथ मिला और सभी ने मिलकर नारेबाजी की और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा माँगा।

साधू के वेश धारण कर पप्पू यादव का प्रदर्शन  

संसद परिसर में समाजवादी पार्टी ने भी राम मंदिर दान चोरी मामले पर अपना प्रदर्शन आज भी जारी रखा, सांसदों के हाथ में एक दान पात्र था जिसमें वे दान मांग रहे थे, और भाजपा के विरोध में चंदा चोर जैसे नारे लगा रहे थे, इस प्रदर्शन की ख़ास बात ये रही कि निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इसमें एक साधू का वेश धारण किया और भगवा वस्त्र पहनकर गले में रुद्राक्ष की माला डालकर प्रदर्शन किया।

ओम बिरला ने दी सांसदों को चेतावनी 

पप्पू यादव के इस व्यवहार पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जताई और इसे स्पीकर ओम बिरला के संज्ञान में लाया, ओम बिरला ने कहा मैंने पहले भी कहा था कि सदन के अन्दर तख्तियां लेकर आना, बैनर लेकर आना संसद की परम्पराओं और मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है और कुछ सदस्य तो वेश बदलकर संसद में वस्त्र पहनकर जिस तरह से आते हैं मेरी उन सांसदों को चेतावनी है संसद या संसद परिसर में ऐसा ना करें आपको जनता ने चुना है आप उसकी पवित्रता बनाये रखें।

विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब 

उधर आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाये और उनके सदन में आकर बयान देने की मांग की, कांग्रेस ने कहा छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की और उसकी जिम्मेदारी लेने की जगह गृह मंत्री अमित शाह सदन से ही गायब है, आखिर वे बताएं कि लाठीचार्ज करने का, गोली चलाने का आदेश किसने दिया क्योंकि दिल्ली पुलिस तो उनके ही अधीन आती है। आखिर वो बयान देने से बच क्यों रहे हैं ?

Continue reading on the app

  Sports

'पति परमेश्वर... ओजी.. या सुनिए जी?' अनुष्का शर्मा के फोन में किस नाम से सेव है विराट कोहली का नंबर, सुनकर आप भी कहेंगे WOW

Virat Kohli-Anushka Sharma news: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु के एक इवेंट में मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था. 'गलत जवाब' देने के इस फनी गेम में जब अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर फोन में किस नाम से सेव किया है, तो उन्होंने 'पति परमेश्वर' और 'ओजी' बताया. वहीं विराट ने खुद को 'गजोधर' कहा. अनुष्का द्वारा 'बैंड बाजा बारात' का डायलॉग बोलने पर विराट ने रणवीर सिंह के अंदाज में झटपट जवाब दिया था. Fri, 7 Aug 2026 16:14:24 +0530

  Videos
See all

Mithun Chakraborty की हालत गंभीर? #shorts #breakingnews #viralvideo #bjp #mithun #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:51+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers